https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Showing posts with label आतंकियों. Show all posts
Showing posts with label आतंकियों. Show all posts

Saturday, August 8, 2015

NIA ने जारी किए 8 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर, खबर देने वालों को मिलेगा 10 लाख का इनाम


दिल्ली पुलिस के बाद अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने दिल्ली में मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट और पोस्टर जारी किए हैं.

सूचना देने पर मिलेगा 10 लाख रुपये का इनाम 
इन आतंकियों को पकड़वाने में मदद करने वाले को दस लाख तक के इनाम की भी घोषणा की गई है. इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी इंडियन मुजाहीदीन के तीन मॉड्यूल के फोटो जारी किए थे.


बिजनौर धमाके में भी शामिल थे ये आतंकी 
एनआईए ने दिल्ली की दीवारों पर जो पोस्टर लगाएं हैं उनमें सिमी के आंतकी शामिल है. इन पर बिजनौर धमाके में शामिल होने का आरोप है. ये पोस्टर दिल्ली के उन इलाकों में लगाए जा रहे हैं जहां पर लोगों का ज्यादा आना जाना रहता है.

Friday, July 31, 2015

लीबिया में ISIS आतंकियों ने दो हैदराबाद और दो कर्नाटक के लोगों को किया अगवा



आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने एक बार फिर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए लीबिया में चार भारतीयों को अगवा कर लिया है.

सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने गुरुवार शाम लीबिया के त्रिपोली से चारों को अगवा किया है. ये सभी पिछले एक साल से वहां की यूनिवर्सिटी में पढ़ा रहे थे. लीबिया के सिर्ते में इस्लामिक स्टेट आतंकियों ने कब्जा कर रखा है.



Friday, July 3, 2015

जम्मू-कश्मीर में 11 आतंकियों ने फेसबुक पर डाली अपनी फोटो


दुस्सास भरा कदम उठाते हुए 11 युवा कश्मीरी आतंकियों ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अपनी फोटो डाल दी, जिसमें वे सेना की वर्दी पहने हुए और हथियारों से लैस दिख रहे हैं. फेसबुक पर ये तस्वीरें सामने आने के बाद सुरक्षाबल हरकत में आ गए.

दो दिन तक फेसबुक पर रही इस फोटो में उन 11 आतंकवादियों को दिखाया गया है, जो हाल ही में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हुए हैं. अब यह तस्वीर फेसबुक पर नहीं दिख रही है, लेकिन इस वाकये से जम्मू-कश्मीर की सेना और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया.

अमरनाथ यात्रा की वजह से ज्यादा चौकसी 

हड़कंप मचने की बड़ी वजह यह थी कि सालाना अमरनाथ यात्रा बुधवार से ही शुरू हुई है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल नेटवर्किंग साइट से उस इंटरनेट प्रोटोकोल का ब्योरा मांगा है, जहां से ये तस्वीरें फेसबुक पर डाली गईं और फिर हटा ली गईं.


फोटो में भगोड़ा कॉन्स्टेबल नसीर भी

तस्वीर में जम्मू-कश्मीर पुलिस का पूर्व कॉन्स्टेबल नसीर दिख रहा था, जो मुफ्ती मुहम्मद सईद की अगुवाई वाली पीडीपी-बीजेपी सरकार में मंत्री अल्ताफ बुखारी के यहां गार्ड ड्यूटी करते वक्त दो एके-47 राइफलों के भाग गया था. तस्वीर में त्राल का रहने वाला बुरहान वानी भी दिखाई दे रहा था, जो घाटी में हिज्बुल मुजाहिदीन के युवा चेहरे के तौर पर उभरा है. ऐसा लगता है कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां या पुलवामा के बागानों में किसी जगह पर तस्वीर ली गई. दक्षिण कश्मीर विभिन्न आतंकवादी संगठनों में युवाओं की भर्ती के लिए एक प्रमुख क्षेत्र बन गया है.










Friday, June 26, 2015

फ्रांस में आतंकी हमला, एक की मौत, अरबी में लिखे झंडे के साथ हमलावर गिरफ्तार

दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के ग्रेनोबिल में आतंकियों ने गैस फैक्ट्री पर शुक्रवार को हमला किया. घटना में एक शख्स के मारे जाने की खबर है. वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

स्थानीय अखबार Le Dauphine के अनुसार सुबह करीब 9:50 बजे फैक्ट्री के पास से जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी.

मिली जानकारी के अनुसार ISIS का झंडा हाथ में थामकर एक शख्स कंपनी में दाखिल हुआ. एंट्रेंस गेट पर उसने एक शख्स का सिर धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद वो बिल्डिंग के अंदर घुसा और उसके बाद धमाके किए.

इस हमले के पीछे ISIS का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अभी तक किसी ने भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है. पुलिस ने शक के आधार पर एक को गिरफ्तार कर लिया है.

गौरतलब है कि साल की शुरुआत में पेरिस के मार्केट और मैग्जीन चार्ली एब्दो पर हुए आतंकी हमलों के बाद फ्रांस अलर्ट पर था. इन हमलों के बाद अल कायदा और ISIS ने और भी हमलों की धमकी भी दी











Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More