https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Showing posts with label महाराष्ट्र. Show all posts
Showing posts with label महाराष्ट्र. Show all posts

Monday, March 23, 2015

महाराष्ट्र में बेचा गुटखा तो जमानत भी नहीं मिलेगी

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को ऐलान कर दिया कि गुटखे की बिक्री में शामिल लोगों पर गैर जमानती अपराधों के तहत केस दर्ज किया जाएगा. महाराष्ट्र में गुटखे के उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध है लेकिन इसे प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया गया है.


पाबंदी ठीक से लागू न होने के चलते महाराष्ट्र में पड़ोसी राज्यों से गुटखे की तस्करी हो रही है. राज्य के खाद्य व औषधि मंत्री गिरीश बापट ने विधानसभा में कहा कि सरकार प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने के लिए कदम उठा रही है. कांग्रेस विधायक मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने प्रश्नकाल के दौरान मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रतिबंध के बावजूद राज्य में गुटखा बिक रहा है. यहां तक कि विधान भवन के बाहर भी ऐसा हो रहा है. उन्होंने जानना चाहा कि सरकार इसे लेकर क्या कदम उठा रही है.


बापट ने जवाब में कहा कि 72,000 दुकानों की तलाशी ली गई और अब तक 32 करोड़ रपये के गुटखा जब्त किए गया है. उन्होंने कहा, 'पुलिस को आईपीसी की धारा 328 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि के माध्यम से चोट पहुंचाना) के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, जो गैर जमानती है.











Thursday, March 19, 2015

महाराष्ट्र: रेप के आरोपी को नंगा कर गधे पर घुमाया

महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक नाबालिग लड़की ने 19 साल के युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस के मुताबिक, युवक को पिछले हफ्ते इस दूसरी जाति की लड़की से कथित प्रेम-संबंधों के चलते निर्वस्त्र करके गधे पर बैठाकर गांव में घुमाया गया था.

अहमदनगर के पुलिस इंस्पेक्टर गोरख ने बताया कि मंगलवार रात 15 साल की एक लड़की ने शुभम भारादिया के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉस्को और 376 के तहत मामला दर्ज किया. लड़की का कहना है कि युवक ने उसके साथ कई बार रेप किया और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी.

मामला सामने आने पर वाम्बूरी गांव के लोगों ने युवक को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसके गले में जूते चप्पल की माला डालकर उसे गधे पर घुमाया और उसके परिवार वालों से मारपीट भी की गई. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक लड़की के साथ रिश्ते में था लेकिन लड़की के दूसरी जाति का होने के कारण ग्रामीण उनके संबंध का विरोध कर रहे थे. मामले में पुलिस ने अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया है.



















Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More