https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Showing posts with label शाहिद अफरीदी. Show all posts
Showing posts with label शाहिद अफरीदी. Show all posts

Tuesday, March 31, 2015

भारत की हार पर शाहिद अफरीदी गुनगुनाए, 'मौका...मौका'

आखिरकार पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को भी 'मौका' मिल ही गया. भले ही वह आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हरा नहीं पाए लेकिन सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार पर वे चुटकी लेने का मौका नहीं चूके.
अब 'मौका-मौका' से BCCI को चिढ़ा रहे हैं पाकिस्तानी
वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले अफरीदी ने धोनी के धुरंधरों का मजाक पॉपुलर 'मौका मौका' एड कैंपेन गुनगुना कर उड़ाया.
दरअसल, एक पाकिस्तानी टीवी शो में जब अफरीदी से सेमीफाइनल में भारत की हार पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया तो वे 'मौका मौका' गाने लगे. स्टूडियो में मौजूद दर्शकों ने भी इसका जबरदस्त समर्थन किया.






Tuesday, March 17, 2015

शाहिद अफरीदी ने ऐसा क्या कह दिया जो वायरल हो गया

पाकिस्तान के धुंआधार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम में तो हैं लेकिन उन्होंने अपने बल्ले से कुछ खास नहीं किया है. उन्होंने खेली गई पांच पारियों में केवल 93 रन बनाए हैं. लेकिन क्रिकेट पिच से इतर वो आज कल सोशल मीडिया में ज्यादा तहलका मचा रहे हैं. एक क्रिकेट कमेंटेटर को दिया गया उनका इंटरव्यू सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.
रविवार को हुए आयरलैंड के खिलाफ मैच में ब्रेक के दौरान टीवी कमेंटेटर मार्क निकोलस ने उनका इंटरव्यू लिया. इस सवाल-जवाब के अंत में अफरीदी ने कुछ ऐसा बोला जो सुनने में ‘निगर’ जैसा लगा, इसका मतलब नीग्रो होता है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने कहा क्या लेकिन यह वीडियो वायरल हो चुका है.
इसके बाद अफरीदी ने ट्विटर पर इससे जुड़ा एक ट्वीट भी किया लेकिन उससे भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई. 

फिलहाल अफरीदी और टीम के उनके साथी क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने की तैयारी में जुटे हैं. यह मुकाबला 20 मार्च यानी शुक्रवार को होना है.








Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More