https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Showing posts with label हरियाणा सरकार. Show all posts
Showing posts with label हरियाणा सरकार. Show all posts

Tuesday, March 1, 2016

जल संकट पर केजरीवाल सरकार को SC की फटकार, कहा- हर मुद्दे पर कोर्ट आ जाते हो

हरियाणा में जाट आरक्षण के चलते दिल्ली में चल रहे जल संकट पर केजरीवाल सरकार राहत की उम्मीद लेकर सुप्रीम कोर्ट गई थी, लेकिन इस मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को लताड़ दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को कहा, 'आप अपने दफ्तर में बैठे रहते हैं, जबकि आपको हरियाणा सरकार से बात करके इस मुद्दे को सुलझाना चाहिए था.' अदालत ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार हर मुद्दे पर अदालत पहुंच जाती है.



अब 24 को होगी अगली सुनवाई

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने मुनक नहर से पानी की सप्लाई को लेकर दाखिल दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया था. लेकिन दिल्ली सरकार के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से काफी गुजारिश की और कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है. इसके बाद कोर्ट ने हरियाणा और केंद्र सरकार से 2 दिन में जवाब मांगा. अब इस मामले में 24 फरवरी को अगली सुनवाई होगी. 

हालांकि सोमवार सुबह मुनक नहर से पानी की आपूर्ति बहाल हो चुकी है. शाम तक दिल्ली में पानी की सप्लाई शुरू हो जाने की उम्मीद है.


















Monday, June 15, 2015

पैसे न चुका पाने पर दलित युवक के साथ सामूहिक कुकर्म

हरियाणा के रोहतक में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. फायनेंसर से लिए पैसे समय पर न चुका पाने के कारण एक दलित युवक के साथ मारपीट और सामूहिक कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. युवक को रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रोहतक के खोखरा कोट में रहने वाले पीड़ित सुरेश (बदला हुआ नाम) ने बताया, 'मैंने सुखपुर चौक पर रहने वाले अनिल दहिया से साल भर पहले नौ हजार रुपये ब्याज पर लिए थे. कुछ पैसे मैं दे भी चुका था. बाकी पैसे समय पर नहीं दे पाने के कारण शनिवार को वह मुझे घर से उठा कर जसिया गांव ले गए. वहां कई लोगों ने नशे में मेरे साथ कुकर्म काम किया.'

युवक की बहन की शिकायत पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि एक दलित युवक ने अपने साथ कुकर्म की शिकायत दर्ज कराई है. सब्जी मंडी थाने के एसआई जयनारायण कहते हैं, 'हमने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल इस घटना की जांच कर रहे हैं. हम जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लेंगे.'

























Monday, March 9, 2015

ISIS ने हैक की हरियाणा सरकार की वेबसाइट, होम पेज पर लगा दिया संगठन का झंडा

नई दिल्ली. खौफनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने हरियाणा सरकार की वेबसाइट हैक कर ली है। ऐसा पहली बार हुआ है कि अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य पश्चिमी देशों को निशाना बनाने वाले ISIS ने भारत के खिलाफ कोई गतिविधि की है। ISIS ने हरियाणा शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की वेबसाइट हैक कर ली।
वेबसाइट State Center for Education Research and Training (SCERT) हैकिंग की घटना के बाद गुड़गांव में सरकार की ओर से एक एफआईआर दर्ज करा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक रविवार सुबह आतंकी संगठन ने वेबसाइट को हैक किया था लेकिन देर दोपहर तक हरियाणा सरकार के अधिकारी इससे अनजान थे।
वेबसाइट की होमपेज पर लिखा संदेश-''हम लोग सभी जगह हैं''
जानकारी के मुताबिक आईएस के हैकरों ने
हरियाणा सरकार की वेबसाइट को हैक कर होमपेज पर संगठन का झंडा अपलोड कर दिया था। आईएस ने वेबसाइट के होम पेज पर संदेश लिखा था, ''हम लोग सभी जगह हैं।'' हैकिंग के बाद सरकार वेबसाइट का मेंटेनेंश करा रही है। बता दें कि गुड़गांव में ही कई आईटी कंपनियों के मुख्यालय हैं और आईएसआईएस की यहां तक पहुंच सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए चिंता का विषय बन गई है। गुड़गांव के पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने कहा, ''एससीईआरटी की वेबसाइट हैक करने की सूचना मिली है। अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन के साइबर अटैक होने की आशंका को देखते हुए साइबर सेल के विशेषज्ञों को जांच में लगा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।''

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More