https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Showing posts with label police. Show all posts
Showing posts with label police. Show all posts

Wednesday, July 29, 2015

ये है वो पांच आतंकवादी जो सीमा पार कर पंजाब में घुस आये




ये है वो पांच आतंकवादी जो सीमा पार कर पंजाब में घुस आये और गुरदासपुर में आतंक मचाया ! इनमे से तीन कल हुई मुठभेड़ में मारे गए थे परन्तु दो कहाँ रह गए या कहीं और कुxछ करने की फिराक़ में है कुछ नही पता ! ये फोटो 5 नंबर अंकित आतंककारी के मोबाईल में मिला जो कल मारा गया था !


इसको आगे फारवर्ड करें ताकी दो का और पता चल सके



Wednesday, June 17, 2015

बुजुर्ग शख्स को लड़की को लिफ्ट देना पड़ा महंगा, चुकाने पड़े 1.4 लाख

अहमदाबाद में एक 58 वर्षीय के लिए दो लड़कियों को अपनी कार में लिफ्ट देना बहुत महंगा पड़ गया. उस पर खुद को पुलिस बताने वाले एक शख्स ने छेड़खानी का आरोप लगा केस करने की धमकी दी. आखिरकार इस पूरे मामले में मौके पर  ही इस शख्स को 1.4 लाख रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा.

पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक पुलिस कॉन्सटेबल भी शामिल है. पुलिस के अनुसार 58 साल के नरहरधन गढवी किसी काम से जिले के ही गोटा आ रहे थे. उनसे रास्ते में दो लड़कियों ने यह कहकर लिफ्ट मांगी कि उन्हें भागवत विद्यापीठ जाना है. यह मंदिर रास्ते में ही पड़ता था. जब वह मंदिर के करीब पहुंचने ही वाले थे कि तीन लोगों ने उनकी गाड़ी को रोका.

दर्ज शिकायत के मुताबिक इन तीन लोगों ने गढ़वी पर दोनों लड़कियों के साथ जबरन यौन संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया. इसके बाद उन्होंने 10 लाख रुपये की मांग की जो बाद में 5 लाख पर आकर रुकी. गढ़वी को शख्स को 1.4 लाख रुपए मौके पर ही देने पड़े और बाकी 3.6 लाख रुपए बतौर चेक देना पड़ा.

इसके बाद मौजूद तीन बदमाशों ने उन्हें बाकी राशि का चेक बनाने को कहा. जब गढ़वी को इस बात का अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है उन्होंने सोला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. उनके पास तीन आरोपियों में से एक का फोन नंबर था जिसके आधार पर पुलिस उन तक पहुंचने में कामयाब रही.



Watch Latest Hungama Tamil Video only YouTube. 

Pottadhu Pathala - Saguni | Hungama Tamil












Tuesday, June 16, 2015

21 AAP विधायकों के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी में दिल्ली पुलिस

तमाम विवादों से चोट खाई आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं. केंद्र सरकार के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस पार्टी के 21 विधायकों के खिलाफ चार्जशीट दर्ज करने की तैयारी कर रही है.
इन विधायकों के खिलाफ बीते दो साल में जो मामले दर्ज हुए हैं, दिल्ली पुलिस अब उन पर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है. बताया जाता है कि इन विधायकों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के भी नाम हैं. दिल्ली पुलिस के थानों में इन 21 विधायकों के खिलाफ कुल 24 केस दर्ज हैं.

केजरीवाल के खिलाफ 6 केस 


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ छह मामलों में पहले ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. इनमें से दो मामले गैर-जमानती हैं. इन पर जुलाई के पहले हफ्ते में सुनवाई होनी है.
इनमें स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी शामिल हैं. इसके अलावा महिलाओं से बदसलूकी के मामले में कोंडली के विधायक मनोज कुमार, फर्जी डिग्री के मामले में जितेंद्र तोमर, महिलाओं से बदसलूकी मामले में विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी और दहेज उत्पीड़न के मामले में सोमनाथ भारती के खिलाफ चार्जशीट दर्ज करने की तैयारी है.

























Monday, June 15, 2015

पैसे न चुका पाने पर दलित युवक के साथ सामूहिक कुकर्म

हरियाणा के रोहतक में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. फायनेंसर से लिए पैसे समय पर न चुका पाने के कारण एक दलित युवक के साथ मारपीट और सामूहिक कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. युवक को रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रोहतक के खोखरा कोट में रहने वाले पीड़ित सुरेश (बदला हुआ नाम) ने बताया, 'मैंने सुखपुर चौक पर रहने वाले अनिल दहिया से साल भर पहले नौ हजार रुपये ब्याज पर लिए थे. कुछ पैसे मैं दे भी चुका था. बाकी पैसे समय पर नहीं दे पाने के कारण शनिवार को वह मुझे घर से उठा कर जसिया गांव ले गए. वहां कई लोगों ने नशे में मेरे साथ कुकर्म काम किया.'

युवक की बहन की शिकायत पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि एक दलित युवक ने अपने साथ कुकर्म की शिकायत दर्ज कराई है. सब्जी मंडी थाने के एसआई जयनारायण कहते हैं, 'हमने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल इस घटना की जांच कर रहे हैं. हम जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लेंगे.'

























Tuesday, March 31, 2015

आज रात 12 बजे से पेट्रोल 49 पैसे और डीजल 1.21 रुपये सस्ता

महंगाई की मार से परेशान आम पब्लिक के लिए थोड़ी राहत की खबर है. पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी हुई है. पेट्रोल के दाम 49 पैसे और डीजल के दाम 1.21 रुपये घटे हैं.

पेट्रोल-डीजल की घटी हुई कीमतें बुधवार आधी रात से लागू होंगी. दरों में बदलाव के बाद दिल्ली में पेट्रोल 60 रुपये प्रति लीटर और डीजल 48.50 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.

गौरतलब है कि कई बार बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रो पदार्थों की कीमतें घटी हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम की गई हैं.








ये हैं देश के 18 बड़े इनकम टैक्स डिफॉल्टर्स

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने देश के 18 सबसे बड़े टैक्स डिफॉल्टर्स के नाम प्रकाशित किए हैं. इनपर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का 500 करोड़ रुपये से अधिक टैक्स बकाया है.

अखबारों में मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित मुख्य आयकर आयुक्त (प्रशासन) के हवाले से कर चूककर्ताओं के नाम और अन्य विवरण प्रकाशित किए गए हैं. आक्रामक रख अपनाते हुए सरकार ने पहली बार 18 कर चूककर्ताओं के नाम सार्वजनिक किए हैं जिनमें गोल्डसुख ट्रेड और सोमानी सीमेंट्स के भी नाम शामिल हैं. आयकर विभाग के मुताबिक, इन इकाइयों ने जानबूझकर कर की अदायगी नहीं की है. इन इकाइयों को उनके बकाया कर का भुगतान करने के लिए बाध्य करने की एक कोशिश के तहत केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कुछ दिनों पहले आयकर विभाग को इन नामों को उसकी वेबसाइट पर डालने को कहा था जिसमें से 11 गुजरात स्थित हैं.

इस सूची में शामिल कंपनियों में सोमानी सीमेंट पर 27.47 करोड़ रुपये, ब्लू इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर 75.11 करोड़ रुपये, एप्पलटेक सॉल्यूशंस पर 27.07 करोड़ रुपये, ज्यूपिटर बिजनेस पर 21.31 करोड़ रुपये और हीरक बायोटेक पर 18.54 करोड़ रुपये का कर बकाया है.

गुजरात स्थित कंपनियों में आइकॉन बायो फार्मा पर 17.69 करोड़ रुपये, बनयान एंड बेरी एलॉय पर 17.48 करोड़ रुपये, लक्ष्मीनारायण टी. ठक्कर पर 12.49 करोड़ रुपये, विराज डाइंग एंड प्रिंटिंग पर 18.57 करोड़ रुपये, पूनम इंडस्ट्रीज पर 15.84 करोड़ रुपये, कुंवर अजय फूड पर 15 करोड़ रुपये की कर देनदारी है. इनके अलावा, जयपुर स्थित गोल्डसुख ट्रेड इंडिया पर 75.47 करोड़ रुपये, कोलकाता स्थित विक्टर क्रेडिट एंड कंस्ट्रक्शन पर 13.81 करोड़ रुपये, मुंबई स्थित नोबल मर्चेंडाइज पर 11.93 करोड़ रुपये कर बकाया है.
इनकम टैक्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘इन नामों को सार्वजनिक करने का उद्देश्य यह है कि आम आदमी ऐसे लोगों की जानकारी देने में विभाग की मदद कर सके. यह कदम ऐसे लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया गया है जो कानून के खिलाफ काम कर रहे हैं. इससे पहले, इन नामों को विभाग की वेबसाइट पर डाला गया था.

नोटिस में कहा गया है, ‘चूककर्ताओं को उनके बकाया करों का तत्काल भुगतान करने की सलाह दी जाती है.’
एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी ने कहा, ‘यह पहली बार है जब विभाग ने ऐसे जानबूझकर कर की अदायगी नहीं करने वालों के नाम सार्वजनिक किए हैं जिन पर 10 करोड़ रुपये या इससे अधिक की कर देनदारी है. कई मामलों में निर्धारिती (कर देनदार) लापता हैं. विभाग ने सार्वजनिक नोटिस में पैन नंबर और इन चूककर्ताओं के अंतिम ज्ञात पते उपलब्ध कराए हैं.

अधिकारी ने कहा कि विभाग जानबूझ कर चूक करने वालों के नाम सार्वजनिक करने का समय समय पर प्रस्ताव करता रहा है और चालू वित्त वर्ष के अंतिम दिन यह कदम उठाया गया है.







Monday, March 30, 2015

PM मोदी ने केजरीवाल से पूछा, अब कैसी है आपकी तबीयत?


मौका था राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह का और उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुलाकात हो गई. इस छोटी सी मुलाकात में प्रधानमंत्री केजरीवाल से उनकी सेहत के बारे में पूछना नहीं भूले.

जब मोदी ने कसा था केजरीवाल की खांसी पर तंज 


मोदी ने केजरीवाल से पूछा, 'अब आपकी तबीयत कैसी है?' केजरीवाल ने जवाब दिया, 'सर मैं अब ठीक हूं.' इससे पहले भी जब दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी तो मोदी ने केजरीवाल से उनकी खांसी के बारे में पूछा था और उन्हें बंगलुरु के डॉक्टर नागेंद्र से इलाज कराने की सलाह दी थी. केजरीवाल हाल में बंगलुरु के एक नैचुरोपैथी सेंटर से इलाज कराकर आए हैं.

पार्टी में सब ठीक है, बोले केजरीवाल



बाद में केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत में आम आदमी पार्टी में चल रहे घमासान को लेकर जवाब दिया. केजरीवाल ने कहा, 'हमारी पार्टी में सब ठीक चल रहा है.' उन्होंने बताया कि वो 5 अप्रैल को एक एंटी करप्शन हेल्पलाइन लॉन्च करेंगे.











Monday, March 23, 2015

वेश्यालय पर छापे के दौरान साथी पुलिसकर्मियों को देख शर्मसार हुई पुलिस

रांची/आसनसोल: आसनसोल के रेडलाइट एरिया में एक छापे के दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड के तीन पुलिसकर्मियों को पाया और उन्हें हिरासत में ले लिया।
खबरों के मुताबिक, ये पुलिस वाले जेल से एक कैदी को इलाज के लिए रांची अस्पताल लेकर गए थे। हत्या के आरोपी उस कैदी को वहीं छोड़ कर वे वेश्लयालय चले गए, जिसके बाद उसने खुद ही कोडरमा लौट कर जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

कुल्टी के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'बीते शुक्रवार को बर्धमान जिले के कोयला नगर आसनसोल के पास कुल्टी स्थित एक वेश्याघर में पाए गए झारखंड के कोडरमा के तीन सशस्त्र पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया गया।'

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके चालक और उनके साथ रहे एक अन्य शख्स को भी हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोडरमा पुलिस से संपर्क किए जाने के बाद सभी को उस एस्कार्ट के साथ वापस भेज दिया गया, जो झारखंड से आया था।

इस बाबत संपर्क किए जाने पर कोडरमा के पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने कहा कि एक हवलदार और तीन सिपाही कोडरमा की जेल से एक कैदी को इलाज के लिए रांची अस्पताल लेकर गए थे। इन लोगों ने कोडरमा लौटने के लिए एक निजी वाहन किराए पर लिया। इनमें से तीन पुलिसकर्मी कैदी को लेकर आसनसोल चले गए, जबकि चौथा पुलिसकर्मी टीम को छोड़कर घर चला गया।

रमेश ने बताया कि चारों को कर्तव्य निर्वहन की अवहेलना के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या निलंबन इसलिए किया गया कि तीनों पुलिसकर्मी वेश्यालय गए, उन्होंने कहा, 'सब कुछ कर्तव्य निर्वहन की अवहेलना में आता है।'

वहीं कोडरमा के जेल अधीक्षक किशोर लखड़ा ने बताया कि अजीब बात है कि हत्या आरोपी बिरजू यादव खुद ही कोडरमा लौटा और कल जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।








Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More