https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Tuesday, March 17, 2015

CWC: सेमीफाइनल में PAK और फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया!

वर्ल्ड कप की असली जंग अब शुरू होगी. दोनों पूल से चार चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं. 18 मार्च से शुरू हो रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड कप में बने रहने का महज एक ही मंत्र होगा और वो है जीत. जीत के लिए हर टीम जी जान लगा देगी. इन सबके बीच एक रोचक बात ये है कि वर्ल्ड कप में भारत का सेमीफाइनल और फाइनल मैच उन दो टीमों के साथ हो सकता है, जिनके साथ 2011 में हुआ था.
सेमीफाइनल में India vs Pakistan
समीकरण की बात करें तो दूसरा सेमीफाइनल में क्वार्टर फाइनल-2 की विजेता टीम vs क्वार्टर फाइनल-3 की विजेता टीम मुकाबला होगा. दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है तीसरा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान. क्रिकेट पंडितों का मानना है कि भारत बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में आसानी से पहुंच जाएगा. लेकिन वहां उसे ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से भिड़ना होगा.

ऑस्ट्रेलिया की किस्मत 'खराब'
वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने 6 में से 4 मैच जीते जबकि एक मैच में उसे बांग्लादेश के साथ अंक साझा करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने भले ही अपने आखिरी तीन मैच जीते हों लेकिन स्कॉटलैंड के खिलाफ भी इस टीम को संघर्ष करना पड़ गया था.

पाकिस्तान ने सबको चौंकाया
वहीं पाकिस्तान ने शुरुआती मैच गंवाने के बाद जिस अंदाज में वापसी की है उसे देखकर लगता है कि वो ऑस्ट्रेलिया को भी धो सकता है. पाकिस्तान ने भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच गंवाने के बाद लगातार चार मैच जीते. इन चार मैचों में उसने मजबूत मानी जा रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को भी धूल चटाई. पाकिस्तान की मौजूदा फॉर्म कंगारुओं पर भारी पड़ सकती है और अगर ऐसा होता है तो 2011 वर्ल्ड कप की तरह भारत के सामने सेमीफाइनल में पाकिस्तान होगा, इसके अलावा ये पहला मौका होगा जब एक ही वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच दो मैच होंगे.

श्रीलंका ऐसे पहुंच सकता है फाइनल तक
वहीं पहले सेमीफाइनल में क्वार्टर फाइनल-1 की विजेता टीम (न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज) vs क्वार्टर फाइनल-4 (श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका) की विजेता टीम से भिड़ेगी. पहले क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी लग रहा है और ऐसे में वेस्टइंडीज क्वार्टर फाइनल में बाहर हो सकता है. वहीं चौथे क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका का फॉर्म देखते हुए उसे दक्षिण अफ्रीका से ज्यादा मजबूत टीम माना जा रहा है. लीग मैचों में दक्षिण अफ्रीका को भारत और पाकिस्तान दोनों के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था. इसके अलावा इस टीम के साथ 'चोकर्स' भी टैग लगा हुआ है. तो ऐसे में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच हो सकता है. श्रीलंका के दो दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा का ये आखिरी वर्ल्ड कप है और ऐसे में टीम न्यूजीलैंड को हराने के लिए सबकुछ झौंक देगी. लीग मैचों के दौरान श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ 98 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई टीम ने टूर्मामेंट में जोरदार वापसी की है. अब ऐसे में कीवी टीम के लिए सेमीफाइनल मुकाबला इतना आसान नहीं रह जाएगा. इस तरह से श्रीलंका फाइनल में पहुंच सकता है.

भारत की फाइनल तक की राह
सेमीफाइनल में भारत कैसे पहुंच सकता है हम आपको बता चुके हैं. और अगर हमारे समीकरणों के हिसाब से भारत पाकिस्तान में सेमीफाइनल मुकाबला होता है तो वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड्स को देखते हुए टीम इंडिया का फाइनल में पहुंचना तय सा है. वर्ल्ड कप में टीम इंडिया आज तक कभी पाकिस्तान से हारा नहीं है.

अब देखना ये है कि इस वर्ल्ड कप में भी वैसा ही कुछ होगा जैसा 2011 वर्ल्ड कप में हुआ था या इतिहास खुद को नहीं दोहरा पाएगा. अगर भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच होता है तो टीम इंडिया के पास 2014 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करने का अच्छा मौका होगा.









शाहिद अफरीदी ने ऐसा क्या कह दिया जो वायरल हो गया

पाकिस्तान के धुंआधार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम में तो हैं लेकिन उन्होंने अपने बल्ले से कुछ खास नहीं किया है. उन्होंने खेली गई पांच पारियों में केवल 93 रन बनाए हैं. लेकिन क्रिकेट पिच से इतर वो आज कल सोशल मीडिया में ज्यादा तहलका मचा रहे हैं. एक क्रिकेट कमेंटेटर को दिया गया उनका इंटरव्यू सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.
रविवार को हुए आयरलैंड के खिलाफ मैच में ब्रेक के दौरान टीवी कमेंटेटर मार्क निकोलस ने उनका इंटरव्यू लिया. इस सवाल-जवाब के अंत में अफरीदी ने कुछ ऐसा बोला जो सुनने में ‘निगर’ जैसा लगा, इसका मतलब नीग्रो होता है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने कहा क्या लेकिन यह वीडियो वायरल हो चुका है.
इसके बाद अफरीदी ने ट्विटर पर इससे जुड़ा एक ट्वीट भी किया लेकिन उससे भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई. 

फिलहाल अफरीदी और टीम के उनके साथी क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने की तैयारी में जुटे हैं. यह मुकाबला 20 मार्च यानी शुक्रवार को होना है.








Saturday, March 14, 2015

AAP में ये नेता भरेंगे प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव की जगह


10 फरवरी की एक तस्वीर याद कीजिए. दिल्ली के चुनाव नतीजे आ गए हैं. आम आदमी पार्टी के पटेलनगर दफ्तर की बालकनी में सीनियर AAP नेता पार्टी की जीत का जश्न मना रहे हैं. केजरीवाल के दाईं तरफ आशुतोष, बाईं तरफ कुमार विश्वास हैं. आशीष खेतान, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया भी यहां मौजूद हैं. योगेंद्र यादव एक चैनल के स्टूडियो में जीत का विश्लेषण कर रहे हैं और प्रशांत भूषण का कुछ पता नहीं है. AAP के चेहरे अब कौन लोग होंगे, चाहें तो इसकी झलक आप इसी तस्वीर में खोज सकते हैं.

पार्टियों का सांगठनिक ढांचा कुछ स्तरों पर कंपनियों जैसा ही होता है. कोई जाता है तो तो उसकी जगह दूसरा ले लेता है. आम आदमी पार्टी में भी अब ऐसे ही हालात बन रहे हैं. पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) से योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की छु्ट्टी हो गई है और अब उन्हें पार्टी से भी निकाले जाने की मांग जोर पकड़ रही है. लेकिन इन दोनों नेताओं के 'डिमोशन' का फायदा AAP के कुछ दूसरे नेताओं को हो सकता है. योगेंद्र और प्रशांत की कमी पूरी करने के लिए केजरीवाल की पार्टी में इन नेताओं का कद बढ़ सकता है. 

1.) आशुतोष: 9 जनवरी 2014 को एक न्यूज चैनल में मैनेजिंग एडिटर का पद छोड़ आशुतोष AAP में आ गए और बहुत कम समय में केजरीवाल की फेवरेट लिस्ट में शुमार किए जाने लगे. हालिया दिल्ली चुनाव में बतौर रणनीतिकार उनके काम को पसंद किया गया. प्रवक्ता के तौर पर एकाध बार उन्होंने बड़बोलापन जरूर दिखाया है, पर कुल मिलाकर उनकी 'परफॉर्मेंस' बुरी नहीं है. अगर नई पीएसी गठित होती है तो संभव है कि आशुतोष भी उसमें जगह पा जाएं.

2.) आशीष खेतान: AAP के पत्रकार नंबर दो. अपनी खोजी खबरों और स्टिंग के बूते पहचान बनाने वाले आशीष भी पार्टी में प्रमोट किए जा सकते हैं. दिल्ली चुनाव से पहले AAP के महत्वाकांक्षी 'दिल्ली डायलॉग' की जिम्मेदारी उन्हीं के पास थी, जिसका पार्टी को चुनाव में खूब फायदा मिला. अपनी वेबसाइट पर वह खुद को 'खोजी पत्रकार' और 'एंटी करप्शन क्रूसेडर' बताते हैं. उनका पुराना अनुभव देखते हुए लगता है कि वह अब नए प्रशांत भूषण की भूमिका में आ सकते हैं. विपक्षियों को योजनाबद्ध तरीके से घेरने के लिए खुफिया दस्तावेजों की खोज और तथ्यों के अध्ययन का काम अब उन्हीं के जिम्मे रहेगा. बताया जाता है कि वह पीएसी की वेटिंग लिस्ट में भी हैं.

3.) संजय सिंह: मनीष सिसोदिया के बाद केजरीवाल किसी पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, तो वह संजय ही हैं. टिकट बंटवारे से लेकर अंदरूनी फैसलों तक, संजय सिंह ने पार्टी पर अच्छा-खासा नियंत्रण बना लिया है. अगर केजरीवाल निकट भविष्य में कभी भी संयोजक पद छोड़ते हैं और कोई बड़ा प्रयोग नहीं करते तो संजय की दावेदारी सबसे बड़ी होगी. योगेंद्र और प्रशांत के डिमोशन से उन कद्दावर व्यक्तित्वों की भी विदाई हो गई है जो आगे चलकर इस रेस में संजय के मुकाबले खड़े हो सकते थे.


4.) कुमार विश्वास: मगर कुमार की दावेदारी बची हुई है. पार्टी की सभी बेचैनियों को कुमार विश्वास बखूबी समझते हैं. अब वह राजनीति के पार्ट-टाइम स्टुडेंट नहीं रहे. एक नेता के तौर पर कहीं ज्यादा परिपक्व और धैर्यवान नजर आने लगे हैं. अमेठी की जनता की ओर से 'अस्वीकृत' किए जाने के बाद उनका मन थोड़ा उखड़ा था, लेकिन दिल्ली चुनावों से पहले वह पूरे मन से पार्टी में सक्रिय हो गए. पार्टी के भावी संयोजक और राज्यसभा की सीट, दोनों को लेकर उनका नाम चर्चा में है.

4.) पंकज गुप्ता: फिलहाल पार्टी के सचिव हैं, फंडिंग के इंचार्ज हैं और केजरीवाल के भरोसेमंद लोगों में से एक हैं. उन्हें लो-प्रोफाइल रहने का इनाम मिल सकता है. वह पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं. सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है. नौकरी छोड़कर सामाजिक कार्य करने लगे. गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ाने से शुरू किया, फिर जनलोकपाल आंदोलन से होते हुए AAP में आए.









धोनी के सपोर्ट से बना डोमेस्टिक से इंटरनेशनल बॉलरः मोहम्मद शमी

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के कैप्टन कूल एम एस धोनी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि धोनी की कप्तानी में वो काफी सहज महसूस करते हैं. शमी ने कहा कि धोनी की बेस्ट बात है कि वो कभी कुछ डिमांड नहीं करते.
द बेस्ट हैं धोनी...
शमी ने कहा कि उनके समर्थन के कारण बंगाल का यह तेज गेंदबाज बड़ी सहजता से घरेलू से अंतरराष्ट्रीय स्तर का गेंदबाज बन गया. शमी ने टूर्नामेंट में अब तक भारत की ओर से सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए हैं. शमी से पूछा गया कि उनके दो साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में धोनी का क्या योगदान रहा, उन्होंने कहा, ‘वह जिस तरह से टीम का नेतृत्व करते हैं और जिस तरह से गेंदबाज के रूप में उन्होंने मुझे संभाला वह मुझे पसंद है. मैंने सभी फॉरमैट में उनके नेतृत्व में डेब्यू किया. जब भी वह कप्तानी कर रहे होते हैं तो मैं तनाव में नहीं रहता. मैं बहुत आराम से खेलता हूं.’

उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कहा, ‘वह उन कप्तानों में नहीं हैं जो मुझसे किसी चीज की डिमांड करें. वह ऐसे कप्तान हैं जो मुझे मेरी गलतियां के बारे में बताते हैं और भविष्य में उन्हें नहीं दोहराने के लिए कहते हैं. वह कभी गुस्सा नहीं होते. वह बड़ी शांति से अपनी बात रखते हैं और स्थिति का सामना करते हैं जिससे गेंदबाजों को मदद मिलती है.’
बंगाल से ज्यादा सहज टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में लगता है शमी ने कहा कि किसी भी गेंदबाज के लिए जरूरी है कि उसे कप्तान का समर्थन मिले और धोनी यही कर रहे हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि अपनी घरेलू टीम (बंगाल) के बजाय वह भारतीय ड्रेसिंग रूम में अधिक सहज महसूस करते हैं. उन्होंने कहा, ‘गलतियों के बावजूद कप्तान का समर्थन बेहद अहम होता है और धोनी ऐसा करते हैं. यह मेरे लिए अच्छी बात है कि मैंने उनकी कप्तानी में डेब्यू किया.’
प्लान ए ना काम करे तो प्लान बी करते हैं इस्तेमाल
शमी से पूछा गया कि भारतीय तेज गेंदबाजी इकाई अपनी रणनीति पर किस तरह से अमल कर रही है जिसके कारण उन्होंने अब तक विरोधी टीमों को पांचों मैचों में आउट किया है, उन्होंने कहा, ‘यह इस पर निर्भर करता है कि कैसी परिस्थितियां हैं और आपकी रणनीति क्या है.’ उन्होंने कहा, ‘आपको रणनीति पर काम करके उसके अनुसार गेंदबाजी करनी होती है. गेंदबाज होने के कारण आपकी अपनी रणनीति होती है और कप्तान की भी योजना होती है. आपको गेंदबाजी करते समय दोनों अपने दिमाग में रखने होते हैं. हम इन रणनीतियों के हिसाब से चलते हैं. अगर ‘प्लान ए’ नहीं चल पाता है तो फिर ‘प्लान बी’ को आजमाते हैं.’

अच्छी बुरी फॉर्म खेल का हिस्सा
भारतीय गेंदबाजों का ऑस्ट्रेलियाई दौरे में काफी लचर प्रदर्शन रहा था, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की. शमी ने कहा, ‘अच्छा और बुरा दौर खेल का हिस्सा है और क्रिकेटर के रूप में आपको अच्छे और बुरे दिनों से गुजरना पड़ता है. मेरे लिए यह लंबा दौरा रहा है. टेस्ट मैच खेलते हुए आपकी मानसिकता और प्रैक्टिस फॉरमेट के मुताबिक होता है. इसी तरह से मानसिकता बदलती रहती है.’

बुरे दिनों को भूल जाना चाहिए...
उन्होंने कहा, ‘यह मुश्किल नहीं है. हम जूनियर नहीं है जहां आपको कुछ चीजें सिखायी जाती है. हम खेल के फॉरमैट के मुताबिक अपनी मानसिकता बदलते हैं. बुरे दिनों को याद करने से आपकी सोच प्रभावित होगी. इससे बेहतर यही है कि आगे के बारे में सोचा जाए.’ जिंबाब्वे के खिलाफ मैच के बारे में उन्होंने कहा, ‘विरोधी टीम कोई भी हो हम हमेशा मैच जीतने पर ध्यान देते हैं. क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और हम वैसा ही खेलना चाहते हैं जैसा अब तक खेल रहे हैं. जिंबाब्वे के खिलाफ इसमें कोई अंतर नहीं आएगा.’




Friday, March 13, 2015

Top 10 Celebrity-Cricketer Lookalikes

1. UMAR AKMAL AND CRISTIANO RONALDO

AKMAL
Who is “trying” his best to look like who is a guess we can all make. Also it will be safe to say if Cristiano Ronaldo has ever heard of someone by the name of Umar Akmal!
P.S. We are sorry, Cristiano! 

2.MOHAMMED ASIF AND GIANLUIGI BUFFON

ASIF AND BUFFON

They met at the famous “KUMBH MELA”, where estranged brothers famously meet.Mohammed Asif was in tears when Buffon offered him a plate of homemade pasta.


3. ALASTAIR COOK AND KAKA


COOK
Cook met his lookalike when he went to Brazil to visit his twin after he got dropped from the World Cup Squad and captaincy. Kaka played a game of football to console his English brother.


4. HERSCHELLE GIBBS AND PITBULL

gibbs
“Brodas from anoda motha.” $5 dollars if you can guess who is Herschelle Gibbs.

5. AHMED SHEHZAD AND VIRAT KOHLI

KOHLI
Only thing that separates these two men is their nationality. And probably their girlfriends!


6. LASITH MALINGA AND “NATHA” 

malinga
Remember the movie “Peepli Live” and the protagonist by the name of Natha? We hear that Malinga’s inspiration for his famous hairdo was after he watched this flick.


7. RICKY PONTING AND GEORGE BUSH

PONTING
These two men ruled, and it was either “my way or the highway.” Ponting created havoc in the cricket field, leading his side to two world cups. George Bush created havoc in Iraq, after being appointed the President for the second time.


8. SACHIN TENDULKAR AND DIEGO MARADONA

SACHIN
Legendary=Legendary. No words minced. Only the “God of Cricket” could have looked like the man with “The Hand of God.”


9. VIRENDER SEHWAG AND JOHN CHRISTOPHER REILY

sehwag
Two legends who have two things in common; first their looks and second they do things their way and don’t really care what the world says. Also, that smile. Somethings money can’t buy!


10. NASSER HUSSAIN AND VLADIMIR PUTIN

HUSSAIN
We hear from our sources that Nasser Hussain went for a holiday to Russia and he got Stately treatment. They later found out that it was not their President Putin but a man from England who played a game called cricket.










शमी ने इशारे में बताया कि वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले सकते हैं धोनी

टीम इंडिया के कैप्टन कूल एम एस धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वर्ल्ड कप के बाद वो वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे. मौजूदा वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में चल रहे मोहम्मद शमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा कुछ कह दिया जिसको धोनी से संन्यास से जोड़कर देखा जा रहा है.
शमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'हम सभी मैचों को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. हम अपना विजय अभियान जारी रखना चाहते हैं, हम किसी भी कीमत पर वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं. चार साल पहले टीम ने सचिन तेंदुलकर के लिए वर्ल्ड कप जीता था. इस बार हमें नहीं पता कि अगले वर्ल्ड कप तक कौन से खिलाड़ी खेलते रहेंगे तो हम इस बार उनके लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं.' इसके तुरंत बाद शमी ने कहा, 'धोनी शानदार कप्तान हैं.' शमी के इस बयान से एक बार फिर से धोनी के संन्यास की खबरों की चर्चा तेज हो गई है.
धोनी ने कप्तान के तौर पर टीम इंडिया को कई जीत दिलाईं और कई रिकॉर्ड्स भी बनाए. धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिसकी कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी के सभी बड़े टूर्नामेंट जीते हैं. धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप जीता, टेस्ट में नंबर वन टीम बनी और 2011 वर्ल्ड कप जीता.







Thursday, March 12, 2015

वर्ल्ड कप 2015 मौका मौका विज्ञापन सीरीज का नया ऐड आया


आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के पूल बी में टीम इंडिया ने जीत का पंजा मार लिया है और इसके साथ ही मार्केट में आ गया है 'मौका मौका...' विज्ञापन सीरीज का नया ऐड. इसमें पाकिस्तानी फैन टीम इंडिया की जर्सी उतारकर वापस पाकिस्तान की जर्सी पहनता नजर आ रहा है.
हालांकि इस बार ऐड भारत की जीत से पहले ही रिलीज कर दिया गया. पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखी. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद जो 'मौका मौका...' ऐड आया था उसमें पाकिस्तानी फैन को इंडियन जर्सी पहनते हुए दिखाया गया था.
दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए मैच से पहले पाकिस्तान की नजरें भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच पर थी, जिसमें भारत की जीत से पाकिस्तान को मदद मिलती. लेकिन पाकिस्तान ने इसकी नौबत ही नहीं आने दी. पाकिस्तान टीम ने जिस तरह से वर्ल्ड कप में वापसी की है उसे देखते हुए इस फैन की उम्मीदें भी जग गई हैं. तो क्या पाकिस्तान को मिलेगा 'मौका... मौका...'








जब नदी में 'भूत' ने खींची बच्चे की टांग, तस्वीर वायरल

परिवार के साथ खुशियां मनाते हुए ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के साथ खौफनाक घटना घटी . महिला का दावा है कि परिवार के साथ एक नदी में तैराकी करते हुए उनका सामना भूत से हुआ.
किम डेविसन नाम की इस महिला का दावा है कि जब वो अपने तीन बच्चों और दोस्त के साथ क्वीसलैंड नदी में तैराकी कर रही थीं, तब उनके पीछे एक खौफनाक सफेद परछाई दिखाई दी. किम का कहना है कि उनके एक बच्चे की नदी में तैरते हुए किसी ने पीछे से टांग खींची. इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रही है.
इस तस्वीर में किम और उनके बच्चों के पीछे एक सफेद आकृति दिख रही है. किम का कहना है कि ये आकृति किसी बेबी भूत की है. एक तथ्य ये भी है कि इस नदी में 100 साल पहले एक 13 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी. तस्वीर में सफेद आकृति दिखने और बच्चे का पैर खींचने के बाद किम ने इलाके का मुआयना किया तो उन्हें 100 साल पहले बच्चे की डूबने की बात का पता चल पाया.


Xiaomi Launches 4 g Phone Redmi2 at a very low Price

चीन की कंपनी जिओमी ने अपना नया बजट फोन भारत में लॉन्च कर दिया है. यह है रेडमी 2 और कंपनी ने इसकी कीमत रखी है 6,999 रुपए. यह फोन 4 G को सपोर्ट करता है. इस कीमत में यह फोन मोटो ई और लेनोवो ए6,000 को टक्कर देता दिख रहा है. यह डुअल सिम फोन है.
यह फोन 64 बिट 1.2 जीएचेजड क्वॉड कोर स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर से लैस है. इसका फ्रंट कैमरा 2एमपी का है और इसकी बैटरी 2200 एमएएच की है. यह क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस है. यह 24 मार्च से मिलना शुरू होगा.

रेडमी 2 की खास बातें

* स्क्रीन-4.7 इंच हाई डेफिनिशन, ड्रैगन ट्रेल ग्लास
* ओएस-ऐंड्रॉयड 4.4 एमआईयूआई 6.0
* प्रोसेसर-स्नैपड्रैगन 410 क्वॉड कोर (64 बिट)
* कैमरा-8एमपी रियर, एलईडी फ्लैश के साथ, बीएसआई सेंसर, 2एमपी फ्रंट
* रैम-1जीबी, 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज
* अन्य फीचर-4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11, ब्लूटुथ 4.0, जीपीएस, यूएसबी
* बैटरी-2200 एमएएच
*  रंग-गुलाबी, हरा, पीला, ग्रे, सफेद
*  कीमत-6,999 रुपए, फ्लिपकार्ट के जरिये











CWC15: एबी डिविलियर्स ने 99 रनों की पारी के दौरान बनाए कई रिकॉर्ड्स

एबी डिविलियर्स को अगर 'अति भयंकर' डिविलियर्स कहा जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा. वो जिस अंदाज में विरोधी गेंदबाजों की धुनाई करते हैं उसे देखकर ये नाम उनको पूरी तरह सूट करता है. यूएई के खिलाफ एबी भले ही एक और सेंचुरी जड़ने से चूक गए लेकिन 99 रनों की पारी के साथ उन्होंने वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड्स बना डाले.
वर्ल्ड कप के टॉप 10 बल्लेबाजों में शुमार
एबी ने 99 रन बनाए जिससे वर्ल्ड कप में उनके 1142 रन हो गए हैं. इससे वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर पहुंच गए. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (2278 रन) इस लिस्ट में टॉप पर हैं.

छक्कों का भी तोड़ा रिकॉर्ड
अपनी पारी के दौरान एबी ने चार छक्के जड़े. इससे मौजूदा वर्ल्ड कप में उनके 20 छक्के हो गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2007 में 18 छक्के लगाए थे. डिविलियर्स वर्ल्ड कप में ओवरऑल 36 छक्के जड़ चुके हैं जो कि रिकॉर्ड है. ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (31 छक्के) दूसरे और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (29 छक्के) तीसरे नंबर पर हैं.

99 पर आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज
डिविलियर्स 99 रन पर आउट हो गए. वह वर्ल्ड कप में तीसरे बल्लेबाज हैं जो केवल एक रन से सेंचुरी से चूक गए. ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट 2003 में श्रीलंका के खिलाफ और दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी 2011 में आयरलैंड के खिलाफ 99 रन पर आउट हो गए थे. ओवरऑल अगर बात करें को 99 रन पर आउट होने वाले एबी 27वें बल्लेबाज हैं. सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा 3 बार 99 पर आउट हो चुके हैं.















Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More