https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Saturday, April 4, 2015

छत्तीसगढ़ में तोते का जन्मदिन मनाया गया


केक भी कटा, घर भी सजा पर जन्मदिन किसी इंसान का नहीं था. 26 साल के तोते मिट्ठू का जन्मदिन मनाने आसपास के लोग भी पहुंचे. यह अनोखी बर्थडे पार्टी छत्तीसगढ़ के मराठपारा में हुई.

कैंसर के इलाज में चींटी बेहद कारगर 


वैसे तो ज्यादातर घरों में लोग शौकिया तौर पर तोता पालते हैं, लेकिन मराठापारा के भोंसले परिवार ने मिट्ठू को बेटे की तरह पालकर रखा है. मिट्ठू को पालने वाले चिंतामणिराव भोंसले बताते हैं कि 25 साल पहले जब वह नगरी में डिप्टीरेंजर के पद पर कार्यरत थे, तब एक दिन उनके घर के सामने से एक कुत्ता अपने मुंह में तोते के बच्चे को दबाकर भाग रहा था. इस घटना को देखकर वह अपने आप को नहीं रोक पाए, उन्होंने तुरंत दौड़कर कुत्ते के मुंह से उस तोते को बचाया और घर लाकर उसका इलाज किया. जब वह ट्रांसफर होने के धमतरी आए तो साथ में मिट्ठू को भी साथ ले आए. बाकी सदस्यों की तरह मिट्ठू भी परिवार का एक सदस्य बन गया. यहां भ‍िखारियों ने खोला अपना बैंक 

मिट्ठू को पूरे परिवार के लोग मिट्ठू बेटा कहकर पुकारते हैं. घर में जब कोई बाहरी व्यक्ति घर में आता है तो मिट्ठू इंसान की तरह आवाज निकालकर घर के लोगों को बताता है कि बाहर कोई आया है. मिट्ठू भोंसले को पापा और उनकी पत्नी को मम्मी कहकर पुकारता है. जब मिट्ठू उनके घर आया, उसी साल भोंसले परिवार में एक बेटे का भी जन्म हुआ था. तब से परिवार मिट्ठू को भी अपने बच्चों की तरह पाल रहा है. गुरुवार को मिट्ठू के जन्मदिन पर पूरे घर को सजाया गया था, केक काटा गया और आसपास के लोग भी इस खुशी में शामिल हुए.









Friday, April 3, 2015

इन 5 बातों से पत्नी को होता है पति पर शक ...........

वैसे तो पति-पत्नी के बीच का रिश्ता विश्वास की मजबूत डोर से बंधा होता है. पर कई बार कुछ बेहद मामूली बातों से भी पत्नी को अपने पति पर शक होने लगता है. आगे कुछ वैसे ही काम या व्यवहार की चर्चा की गई है...

1. मोबाइल लेकर ज्यादा वक्त बिताना

कोई शख्स अगर मोबाइल पर ज्यादा बातें करता है या Whatsapp आदि को लेकर ज्यादा एक्ट‍िव रहता है, तो ऐसे में पत्नी को शक होने की आशंका बढ़ जाती है. कुछ महिलाओं का तो यहां तक मानना है कि उनके पति जब मोबाइल पर चुपचाप ज्यादा वक्त बिताते हैं, तो उन्हें शक होता है, भले ही वे कैंडी क्रश ही क्यों न खेल रहे हों.


2. ड्यूटी खत्म होने पर भी देर से घर आना

ड्यूटी खत्म होने के बाद भी जो शख्स काफी देर से घर पहुंचते हैं, वे शक के घेरे में आ सकते हैं. ऐसे में पत्नी को शक होता है कि आख‍िर जनाब कहां से आ रहे हैं.


3. ऑफिश‍ियल ट्र‍िप पर जाने की बात

अगर कोई शख्स यह कहता है कि उसे ऑफिश‍ियल ट्र‍िप पर शहर से बाहर जाना है, तो वह जाने-अनजाने अपनी पत्नी में मन में शक-सुबहा के बीज बो रहा होता है. ऐसे में कई बार महिलाएं अपने पति के साथ-साथ चलने की जिद तक करने लगती हैं.


4. ज्यादा केयर करने पर भी शक

कई बार जब लोग अचानक अपनी पत्नी से ज्यादा मीठी-मीठी बातें करने लगते हैं या जरूरत से ज्यादा केयर करने लगते हैं, तो भी उनकी पत्नी के दिमाग की घंटी बजने लगती है. वे सोचती हैं कि आख‍िर मजरा क्या है, कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं?


5. सज-संवरकर बाहर जाना

अगर पतिदेव अकेले घर से बाहर पांव निकालने से पहले खूब सजते-संवरते हैं, डियो-परफ्यूम का भरपूर इस्तेमाल करते हैं, तो उनकी अर्धांगिनी को शक हो सकता है.

दरअसल, शक चीज ही ऐसी है. न जाने किसे, कब और कहां गिरफ्त में ले ले. कहते हैं न कि शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं था...








2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी होंगे हिंदू, सबसे बड़ा मुस्लिम देश होगा भारत: रिपोर्ट

हिंदू 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी होंगे जबकि भारत इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर मुसलमानों की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होगा. एक नए अध्ययन में ऐसा दावा किया गया है. कितना कारगर होगा हिंदू परिवार मित्र प्रोग्राम?

पीयू शोध केंद्र की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, हिंदुओं की आबादी पूरी दुनिया में 34 फीसदी बढ़ेगी और यह 2050 तक एक अरब से 1.4 अरब तक हो जाएगी. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2050 तक पूरी दुनिया की आबादी का 14.9 फीसदी हिंदू होंगे. इस तरह वे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी होंगे. 'बच्चे पैदा करने की सलाह ना दे संघ' 

जो लोग किसी भी धर्म से नहीं जुड़े हुए हैं वे 13.2 प्रतिशत होंगे. इसमें कहा गया है, भारत में हिंदुओं के साथ-साथ मुसलमानों की भी बहुलता होगी और इंडोनेशिया को पीछे छोड़ भारत सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश भी हो जाएगा. ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को न दें मताधिकार: साध्वी 

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले चार दशक में ईसाई सबसे बड़े धार्मिक समूह होंगे लेकिन इस्लाम किसी भी अन्य धर्म की तुलना में तेजी से बढ़ेगा. रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 2050 तक मुसलमानों (2.8 अरब या आबादी का 30 फीसदी) और ईसाईयों (2.9 अरब या 31 फीसदी) की आबादी लगभग एक जैसी होगी जो इतिहास में संभवत: पहली बार होगा.






निर्भया पर डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली लेस्ली ने कहा- रेपिस्ट से कम नहीं हैं गिरिराज सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर विवादित बयान देने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर अब निर्भया पर डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली लेस्ली उडविन ने तीखा हमला बोला है. उडविन ने तो गिरिराज की तुलना बलात्कारी से ही कर दी. गिरिराज का 'राज' खोलने वाले SP का ट्रांसफर 

उडविन ने कहा, 'इस तरह के छोटी सोच के बिना सोचे-समझे दिए गए बयान मुझे परेशान करते हैं कि मेरी फिल्म के जरिए बलात्कारियों को अपनी बात रखने का प्लैटफॉर्म मिल गया. फिर भारतीय संसद ने इतने सालों से नेताओं को महिलाओं से नफरत करने वाले बयान देने का मंच क्यों दिया हुआ है. ये लोग निर्भया गैंगरेप के दोषी मुकेश सिंह की तरह बात करते हैं.' कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरिराज के घर पर फेंके अंडे-टमाटर 

गिरिराज को बाहर करने की मांग उडविन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिरिराज सिंह जैसे मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर कर देना चाहिए. उन्होंने कहा, 'हमें यहां मुद्दे को समझने की जरूरत है. मुझे लगता है कि जो भी इस तरह के बयान दे, उसे सत्ता से बेदखल कर देना चाहिए.'

क्या था विवादित बयान बिहार के हाजीपुर में गिरिराज सिंह ने बयान दिया था, 'अगर राजीव गांधी कोई.... लेडी से ब्याह किए होते, गोरी चमड़ी न होती तो क्या.... कांग्रेस पार्टी नेतृत्व स्वीकारती क्या?' गिरिराज सिंह के इस बयान की जमकर निंदा हो रही है. बीजेपी के लिए अपने नेता के इस बयान का बचाव कर पाना मुश्किल हो गया है.








बीजेपी महामंथन LIVE: अमित शाह ने ली राहुल पर चुटकी-अपना नेता खोजे कांग्रेस

बंगलुरु में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के संबोधन के साथ शुरू हो गई। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लापता होने पर चुटकी लेते हुए कहा, 'अपना नेता और मुद्दा दोनों खोजे कांग्रेस.' केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'मोदी सरकार अगले 10-20 साल सत्ता में रहेगी, हम कहीं नहीं जा रहे.'  प्रधानमंत्री मोदी का 40 मिनट लंबा भावुक संबोधन 

भ्रूण हत्या और मैला ढोने की प्रथा खत्म करेंगे 

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, 'मोदी सरकार ने अच्छा काम किया है. पिछले दस महीने में हमने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया. अटल जी की सरकार ने हमें विकास की राह दिखाई थी. मोदी सरकार ने ई-गवर्नेंस को आगे बढ़ाया.'  सूत्रों के मुताबिक अमित शाह ने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, 'हमें सिर पर मैला ढोने की प्रथा को खत्म करना होगा और साथ ही देश से कन्या भ्रूण हत्या को खत्म करने के लिए अभियान चलाना चाहिए.


महासंपर्क अभियान चलाएगी बीजेपी

जावड़ेकर ने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है और अब हमारा अगला लक्ष्य 10 करोड़ सदस्य बनाना है. हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का जश्न मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम महासंपर्क अभियान चलाएंगे और इसके जरिए पार्टी के सभी नए सदस्यों से मिलकर उन्हें बीजेपी का सक्रिय कार्यकर्ता बनाएंगे. 


रविशंकर प्रसाद के हाथ में फ्रैक्चर 

पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद हाथ में फ्रैक्चर होने की वजह से बंगलुरु से दिल्ली वापस लौटेंगे. शुक्रवार को उन्हें बैठक में विदेश नीति पर प्रस्ताव पेश करना था. लेकिन अब उनकी जगह राम माधव प्रस्ताव पेश करेंगे.







Thursday, April 2, 2015

सचिन के सबसे बड़े फैन सुधीर ने कहा, 'मेरी मिस्ड कॉल पर कॉल बैक करते हैं सचिन सर'

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर कुमार गौतम के बारे में आप काफी कुछ सुन चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मास्टर ब्लास्टर खुद इस फैन की एक मिस्ड कॉल पर कॉल बैक करते हैं. इतना ही नहीं सुधीर को सचिन के घर जाने के लिए कोई रोक टोक नहीं है और वो हर साल उनके लिए लीची लेकर जाते हैं.
एक एफएम चैनल को दिए गए इंटरव्यू सुधीर ने इन सभी बातों का खुलासा किया है.
मिस्ड कॉल का जवाब ऐसे देते हैं तेंदुलकर
सुधीर ने बताया, 'जब कभी जरूरत होती है तो मैं सचिन सर को कॉल करता हूं, वो फोन उठा कर कहते हैं रखो सुधीर हम करते हैं. जब वो विदेश में भी होते हैं तब भी कॉल करते हैं. जब हमें बहुत ज्यादा जरूरत होती है तभी हम उनको कॉल करते हैं.'
हर साल सचिन के लिए लीची ले जाता हूं...
सुधीर ने कहा, 'सचिन सर के घर मैं कभी भी जा सकता हूं. हर साल उनके लिए लीची ले जाते हैं. मेरी ट्रेन ऐसी है जो सुबह 3 या 3:15 बजे पहुंचाती है. हम ऑटो लेकर सचिन सर के घर 4 या 4:10 तक पहुंचते हैं. कभी कभी ट्रेन समय से पहले पहुंचा देती है. उनके घर में बिना रोक टोक मेरी एंट्री होती है. ये उनका सबसे बड़ा उपकार है.'
सचिन के खत से जुर्माना देने से बचे सुधीर
सुधीर ने बताया, 'सेब खाते खाते मेरे बैग में गिर गया था. कटा सेब बैग में गिरा था और उसके ऊपर कपड़े रख लिए. ऑकलैंड एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन हो गया कस्टम हो गया. बैग से आधा सेब निकला उसका जुर्माना 400 डॉलर था. फिर दूसरा बैग भी चेक करवा दिया गया. दूसरे बैग में पेंट रिमूवर था, उस पर भी जुर्माना लगा. सचिन सर ने लेटर लिखकर बचाया.'
मैच वाले दिन खाना नहीं खाता
सुधीर के मुताबिक, 'जिस दिन मैच होता है सिर्फ चाय, पानी और जूस पीते हैं. पूरे दिन शंख बजाता हूं, झंडा लहराता हूं. जीतने के बाद ही अन्न ग्रहण करता हूं.'
इतने मैच देख चुके हैं सुधीर...
सुधीर ने बताया, 'मैंने 252 वनडे, 63 आईपीएल और चैंपियंस लीग के मैच, 42 टेस्ट मैच, 32 टी-20 और 3 रणजी ट्रॉफी मैच देख चुका हूं.'
पाकिस्तान फैन ने जब साथ लगाया हिंदुस्तान के लिए नारा...
'वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ मैच था. आयरलैंड के फैन्स ने घेर लिया था. पाकिस्तानी फैन जिन्हें सब 'चचा' भी कहते हैं. आए और मिलकर हिंदुस्तान के लिए नारे लगाने लगे. हमने हिंदुस्तान का नारा इतनी तेज लगाया कि वहां से आयरिश फैन्स चले गए. पाकिस्तानी फैन का शुक्रिया अदा करता हूं.'
संन्यास ले चुका हूं मैं...
सुधीर ना शादी करेंगे ना गृहस्थ जीवन बिताएंगे, जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया, 'हम सचिन सर को भगवान मान चुके हैं. वो क्रिकेट के भगवान हैं. हम जब तक हैं टीम इंडिया को चीयर करते रहेंगे. जब तक मैदान में आएंगे सचिन सर का नाम लिखकर आएंगे. जब तक हम रहेंगे सचिन सर का नाम हर स्टेडियम में जाएगा.'





गिरिराज के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस, दिल्ली में लाठीचार्ज

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का नस्लभेदी बयान मोदी सरकार के गले की फांस बन गया है. कांग्रेस ने मोदी सरकार पर चौतरफा हमला शुरू कर दिया. इस बार बयानों से इतर कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर आई है. गिरिराज के बयान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा नाइजीरिया
गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली, मुंबई और बंगलुरु में गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया. दिल्ली में तो प्रदर्शन बेकाबू होने के बाद पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा.
कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर फेंके अंडे, जवाब में मिले डंडे 
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा. दरअसल, पार्टी कार्यकर्ता वीपी हाउस के बाहर गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. अचानक ही ये प्रदर्शन उग्र हो गया. कुछ पुलिसकर्मियों पर अंडे भी फेंके गए. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया. इस दौरान पुलिस की बेरहमी की तस्वीर भी सामने आई. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को घसीटकर पिटाई की गई. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार करके संसद मार्ग थाने ले जाया गया.





Tuesday, March 31, 2015

भारत की हार पर शाहिद अफरीदी गुनगुनाए, 'मौका...मौका'

आखिरकार पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को भी 'मौका' मिल ही गया. भले ही वह आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हरा नहीं पाए लेकिन सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार पर वे चुटकी लेने का मौका नहीं चूके.
अब 'मौका-मौका' से BCCI को चिढ़ा रहे हैं पाकिस्तानी
वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले अफरीदी ने धोनी के धुरंधरों का मजाक पॉपुलर 'मौका मौका' एड कैंपेन गुनगुना कर उड़ाया.
दरअसल, एक पाकिस्तानी टीवी शो में जब अफरीदी से सेमीफाइनल में भारत की हार पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया तो वे 'मौका मौका' गाने लगे. स्टूडियो में मौजूद दर्शकों ने भी इसका जबरदस्त समर्थन किया.






भारत में तंबाकू अभियान की पोस्टर गर्ल सुनीता की मौत

भारत में तंबाकू अभियान का चेहरा सुनीता तोमर की मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में बुधवार सुबह मौत हो गई. सुनीता ने दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत में तंबाकू से कैंसर का कोई शोध न होने पर अफसोस जताया.

दरअसल, सुनीता ने ये पत्र तब लिखा जब, तंबाकू अधिनियम के प्रावधानों पर विचार कर रही एक संसदीय समिति के प्रमुख ने बयान दिया कि तंबाकू उत्पादों के सेवन से कैंसर होता है, इसकी पुष्टि करने के लिए कोई भारतीय अनुसंधान उपलब्ध ही नहीं है.

सुनीता ने अपने पत्र में मोदी को लिखा, 'संसदीय समिति के प्रमुख दिलीप गांधी ने कई लॉबी के दबावों के चलते तंबाकू उत्पादों पर छापी जाने वाली चेतावनी का आकार बड़ा करने की अपनी 1 अप्रैल की समय सीमा को भारत में टालने का बयान दिया है, लेकिन मुझे समझ नहीं आता इतनी बड़ी पोस्ट में बैठे अधिकारी ने इतना गैरजिम्मेदारा बयान कैसे दिया. चेतावनी का बड़ा आकार कई जिंदगियों को बचा सकता है. आपने रेडियो में 'मन की बात' में भी इसकी बात की थी.'










आज रात 12 बजे से पेट्रोल 49 पैसे और डीजल 1.21 रुपये सस्ता

महंगाई की मार से परेशान आम पब्लिक के लिए थोड़ी राहत की खबर है. पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी हुई है. पेट्रोल के दाम 49 पैसे और डीजल के दाम 1.21 रुपये घटे हैं.

पेट्रोल-डीजल की घटी हुई कीमतें बुधवार आधी रात से लागू होंगी. दरों में बदलाव के बाद दिल्ली में पेट्रोल 60 रुपये प्रति लीटर और डीजल 48.50 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.

गौरतलब है कि कई बार बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रो पदार्थों की कीमतें घटी हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम की गई हैं.








Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More