https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Showing posts with label प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. Show all posts
Showing posts with label प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. Show all posts

Tuesday, September 1, 2015

ऊँ के उच्चारण पर भी छिड़ सकता है विवाद: पीएम मोदी

योग दिवस समारोहों को लेकर बड़ा विवाद छिड़ने के कुछ महीनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि 'ऊँ' का उच्चारण भी देश में विवाद का कारण बन सकता है. पीएम ने कहा कि वैचारिक धरातल पर कई उतार चढ़ाव हैं.

गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के डिजिटल संस्करण को जारी करते हुए मोदी ने इस बात पर हैरत जताई कि क्या इस महाकाव्य पर भी कोई विवाद हो सकता है. हालांकि अभी तक ऐसा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, 'हमारे देश में कई उतार चढ़ाव आए हैं. वैचारिक धरातल पर भी कई उतार चढ़ाव आए हैं. आज कोई ऊँ बोल दे तो हफ्ते भर विवाद चलते हैं कि 'ऊँ' कैसे बोला जा सकता है.' मोदी ने अपनी इस टिप्प्पणी को अधिक विस्तार नहीं दिया. उनकी यह टिप्पणी योग दिवस समारोह के कई महीनों बाद आई है.

'जाने कौन तूफान खड़ा कर दे'
गौरतलब है कि 21 जून को मनाए गए योग दिवस समारोह में कई मुस्लिम समूहों ने कहा था कि वे इसमें भागीदारी नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें 'ऊँ' का उच्चारण करना पड़ता है जो हिन्दुत्व से जुड़ा है. प्रधानमंत्री ने कहा, 'ऐसे देश में रामचरितमानस पर किसी ने सवाल नहीं किया. वो आज भी चल रहा है. हो सकता है कि आज के बाद किसी का ध्यान जाएं और तूफान खड़ा कर दे. मैं नहीं जानता.


प्रधानमंत्री ने 22 साल से अधिक समय तक इस महाकाव्य की लगातार रिकॉर्डिंग करने के लिए आकाशवाणी की सराहना की. रामचरितमानस की सराहना करते हुए पीएम ने कहा, 'हजारों वर्ष से हमारी विशिष्टता हमारी पारिवारिक प्रणाली रही है जो विश्व में दूसरों के लिए ईर्ष्या का कारण हो सकती है. इस प्रणाली में प्राण फूंकने के लिए किसी एक ने बड़ी भूमिका निभायी है तो वह रामचरितमानस और भगवान राम का पारिवारिक जीवन है. भगवान राम पारिवारिक जीवन का दैदीप्यमान उदाहरण हैं.

Tuesday, August 25, 2015

लता मंगेशकर को दिया गया था जहर!

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को धीमा जहर दिया गया था. लता ने बताया कि इसकी वजह से वह बीमार हो गईं थी और तीन महीने तक कोई गाना नहीं गा पाई थीं.

एक वेबसाइट के मुताबिक लता से जब पूछा गया कि क्या यह सही है कि उन्हें साल 1962 में जहर दिया गया था तो उन्होंने बताया, 'ऐसा कुछ हुआ तो था या पता नहीं कुछ और हुआ था. भगवान जाने. पर मैं बहुत बीमार हुई थी और तीन महीने तक गा नहीं पाई थी.'

लता जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि वह अपने देश से प्यार करते हैं और देश का अच्छा जरूर करना चाहेंगे. आगे इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें क्रिकेट बहुत पसंद है

Friday, July 3, 2015

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिणपंथी संगठनों से जान का खतरा, खुफिया एजेंसियों का अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को खतरे की खबर है. दिल्ली पुलिस के खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी को पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी संगठनों से जान का खतरा है.

दस्तावेजों में मोदी की ओर से मुस्लिमों को आकर्षित करने से दक्षिणपंथी संगठनों की नाराजगी बताई गई है. खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को इस बाबत अलर्ट जारी किया है. आज तक के पास खुफिया अलर्ट की कॉपी है. दिल्ली पुलिस के इन दस्तावेजों के मुताबिक, इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए थे.





40 आतंकवादी संगठनों से मिल चुकी है मोदी को धमकी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 40 आतंकी संगठनों से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. इनमें नक्सल समर्थक, नॉर्थ ईस्ट, आतंकियों और अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोग शामिल हैं. लेकिन दक्षिणपंथी संगठनों से जान से जान का खतरा मोदी की सुरक्षा में लगी एजेंसियों के लिए चौकाने वाली बात है.


मुस्लिमों को लुभाने का आरोप 

इन दस्तावेजों में दक्षिणपंथी संगठनों की नाराजगी की वजह गुजरात दंगों में कुछ दक्षिणपंथी नेताओं को सजा दिए जाना बताया गया है. इसके साथ ही मोदी पर मुस्लिमों को लुभाने से भी संगठनों ने नाराजगी जताई गई है. खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस SOP गाइड तैयार कर रही है.












Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More