https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Showing posts with label बॉलीवुड फिल्मों. Show all posts
Showing posts with label बॉलीवुड फिल्मों. Show all posts

Monday, August 10, 2015

टोरेंट साइट्स पर लीक हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मांझीः द माउंटेन मैन'मांझी

टेक्नोलॉजी की मार 'मांझीः द माउंटेन मैन' पर पड़ गई है. 22 साल तक लगातार पत्थर तोड़कर रास्ता बनाने वाले इस शख्स की प्रेरणादायक कहानी को केतन मेहता ने बनाया है और नवाजुद्दीन सिद्दीकी इसमें दशरथ मांझी का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म को 21 अगस्त को रिलीज होना था लेकिन इससे पहले ही इसकी प्रिव्यू कॉपी टोरेंट साइट्स पर लीक हो गई है.

इन दिनों केतन मेहता अपनी 'मांझी' की टीम के साथ पूरे भारत के दौरे पर निकले हुए हैं और जगह-जगह जा रहे हैं ताकि फिल्म को प्रमोट कर सकें. ऐसे में उनके लिए यह खबर एक बहुत बड़ा झटका हो सकती है. हालांकि फिल्म को बिहार में टैक्स फ्री भी कर दिया गया था. लेकिन अब लगता है कि इस तरह फिल्म के टोरेंट पर रिलीज होने से इससे जुड़ी प्रोड्यूसर्स की उम्मीदों को तगड़ा झटका पहुंचेगा.

हालांकि इसी तरह बॉलीवुड की फिल्म 'तेरा क्या होगा जॉनी' भी 2010 में लीक हो गई थी. इस तरह फिल्म की संभावनाओं पर गहरा असर पड़ा था. अक्सर रिलीज के लिए तैयार फिल्में जब समय पर रिलीज नहीं हो पातीं तो उनके साथ इस तरह के हादसे अक्सर हो जाते हैं.

वैसे इसी तरह हॉलीवुड के हीरो ह्यू जैकमैन की 'द वॉल्वरिन' (2009) और सिलवस्टर स्टॉलन की 'द एक्सपेंडबल्स-3' (2014) भी लीक हो गई थीं. लेकिन इनकी कमाई पर इसका कोई खास असर नहीं हुआ था. देखें 'मांझीः द माउंटेन मैन' का क्या होता है.

Thursday, July 9, 2015

बहुत मुश्किल होता है भारतीय लड़कियों का इंप्रेस करना

बॉलीवुड फिल्मों में लड़की को इंप्रेस करने के दर्जनों तरीके दिखाए जाते हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर लड़के अक्सर उन्हें रियल लाइफ में भी अपनाने की कोशिश करते हैं. पर रील लाइफ और रीयल लाइफ दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं.

पर्दे पर जो कुछ आसानी से हो जाता है, उसे असलियत में करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. खासतौर पर अगर आप किसी भारतीय लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं तो ये बात जहन में बिठा लें कि ये एक बहुत मुश्किल काम है.

भारतीय लड़कियों को इंप्रेस करना सबसे मुश्किल होता है लेकिन इन उपायों से आप भारतीय लड़की को आसानी से इंप्रेस कर सकते हैं:

1. भारतीय लड़कियों को वे लड़के बहुत इंप्रेस करते हैं जो टेक्नो-फ्रेंडली होते हैं. लड़कियां इससे उनके स्मार्ट होने का अंदाजा लगाती हैं. उन्हें लगता है कि अगर सामने वाला लड़का टेक्नॉलजी से जुड़ा हुआ है तो वो समय के साथ चलने वालों में से है. वो पिछड़ा हुआ नहीं है. कम शब्दों में कहें तो भारतीय लड़कियों को 'गीक' किस्म के लड़के बहुत भाते हैं. खासतौर पर वे जो उनकी ढेरों फरमाइशों को बिना कहीं गए ऑनलाइन ही पूरा कर दें.

2. आपको शायद यकीन न हो लेकिन भरतीय लड़कियां लड़के में हर एक चीज नोटिस करती हैं. वे लड़के के ड्रेसिंग सेंस से भी उन्हें जज करती हैं. आपके कपड़े कैसे हैं, आपने जूते किस तरह के पहन रखे हैं और आपने एक्सेसरीज किस तरह की पहन रखी है वो सबकुछ नोटिस करती हैं. वो जूतों पर भी पूरा ध्यान देती हैं. अगर आपने फॉर्मल के साथ स्पोर्ट्स शूज पहने हुए हैं तो आपका इंप्रेशन खराब हो सकता है और अगर आप कैजुअल फ्लिप-फ्लॉप पहनकर गए हैं तो अपने नाखून साफ करना न भूलें.

3. अगर आप शब्दों के जादूगर हैं तो ये आपके लिए फायदे की बात हो सकती है. पर ऐसा भी नहीं है कि लड़की से मिलते ही आप उसे भारी-भारी शब्दों का डोज़ देने लगें लेकिन अगर आप सहज शब्दों में अपनी बात कह सकते हैं तो ये आपके लिए प्लस प्वॉइंट हो सकता है.

4. अगर आप फिजिकली फिट हैं और आपकी पर्सनैलिटी अटरैक्टिव है तो लड़किया जल्दी इंप्रेस होती हैं. लड़कियों को सुबह के वक्त दौड़ लगाने वाले लड़के खास तौर पर भाते हैं. पर इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आपका शरीर बॉडी-बिल्डर के जैसा हो, लड़कियों को बॉडी-बिल्डर से ज्यादा फिट लड़के सुहाते हैं.

5. लड़की को ये एहसास कराना बहुत जरूरी है कि आप उसे बहुत अधिक पसंद करते हैं. इसके लिए आप उसका हाथ थामकर भी ये भरोसा दिला सकते हैं. हाथ पर चूमकर भी प्यार का इजहार किया जा सकता है. लड़कियां अपने लिए शारीरिक रूप से फि‍ट, दिमाग से स्मार्ट और प्यार करने वाला लड़का चाहती हैं. अगर आपमें ये सभी गुण है तो उन्हें सही तरीके से पेश करके आप लड़की को इंप्रेस कर सकते हैं.












Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More