https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Saturday, March 14, 2015

धोनी के सपोर्ट से बना डोमेस्टिक से इंटरनेशनल बॉलरः मोहम्मद शमी

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के कैप्टन कूल एम एस धोनी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि धोनी की कप्तानी में वो काफी सहज महसूस करते हैं. शमी ने कहा कि धोनी की बेस्ट बात है कि वो कभी कुछ डिमांड नहीं करते.
द बेस्ट हैं धोनी...
शमी ने कहा कि उनके समर्थन के कारण बंगाल का यह तेज गेंदबाज बड़ी सहजता से घरेलू से अंतरराष्ट्रीय स्तर का गेंदबाज बन गया. शमी ने टूर्नामेंट में अब तक भारत की ओर से सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए हैं. शमी से पूछा गया कि उनके दो साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में धोनी का क्या योगदान रहा, उन्होंने कहा, ‘वह जिस तरह से टीम का नेतृत्व करते हैं और जिस तरह से गेंदबाज के रूप में उन्होंने मुझे संभाला वह मुझे पसंद है. मैंने सभी फॉरमैट में उनके नेतृत्व में डेब्यू किया. जब भी वह कप्तानी कर रहे होते हैं तो मैं तनाव में नहीं रहता. मैं बहुत आराम से खेलता हूं.’

उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कहा, ‘वह उन कप्तानों में नहीं हैं जो मुझसे किसी चीज की डिमांड करें. वह ऐसे कप्तान हैं जो मुझे मेरी गलतियां के बारे में बताते हैं और भविष्य में उन्हें नहीं दोहराने के लिए कहते हैं. वह कभी गुस्सा नहीं होते. वह बड़ी शांति से अपनी बात रखते हैं और स्थिति का सामना करते हैं जिससे गेंदबाजों को मदद मिलती है.’
बंगाल से ज्यादा सहज टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में लगता है शमी ने कहा कि किसी भी गेंदबाज के लिए जरूरी है कि उसे कप्तान का समर्थन मिले और धोनी यही कर रहे हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि अपनी घरेलू टीम (बंगाल) के बजाय वह भारतीय ड्रेसिंग रूम में अधिक सहज महसूस करते हैं. उन्होंने कहा, ‘गलतियों के बावजूद कप्तान का समर्थन बेहद अहम होता है और धोनी ऐसा करते हैं. यह मेरे लिए अच्छी बात है कि मैंने उनकी कप्तानी में डेब्यू किया.’
प्लान ए ना काम करे तो प्लान बी करते हैं इस्तेमाल
शमी से पूछा गया कि भारतीय तेज गेंदबाजी इकाई अपनी रणनीति पर किस तरह से अमल कर रही है जिसके कारण उन्होंने अब तक विरोधी टीमों को पांचों मैचों में आउट किया है, उन्होंने कहा, ‘यह इस पर निर्भर करता है कि कैसी परिस्थितियां हैं और आपकी रणनीति क्या है.’ उन्होंने कहा, ‘आपको रणनीति पर काम करके उसके अनुसार गेंदबाजी करनी होती है. गेंदबाज होने के कारण आपकी अपनी रणनीति होती है और कप्तान की भी योजना होती है. आपको गेंदबाजी करते समय दोनों अपने दिमाग में रखने होते हैं. हम इन रणनीतियों के हिसाब से चलते हैं. अगर ‘प्लान ए’ नहीं चल पाता है तो फिर ‘प्लान बी’ को आजमाते हैं.’

अच्छी बुरी फॉर्म खेल का हिस्सा
भारतीय गेंदबाजों का ऑस्ट्रेलियाई दौरे में काफी लचर प्रदर्शन रहा था, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की. शमी ने कहा, ‘अच्छा और बुरा दौर खेल का हिस्सा है और क्रिकेटर के रूप में आपको अच्छे और बुरे दिनों से गुजरना पड़ता है. मेरे लिए यह लंबा दौरा रहा है. टेस्ट मैच खेलते हुए आपकी मानसिकता और प्रैक्टिस फॉरमेट के मुताबिक होता है. इसी तरह से मानसिकता बदलती रहती है.’

बुरे दिनों को भूल जाना चाहिए...
उन्होंने कहा, ‘यह मुश्किल नहीं है. हम जूनियर नहीं है जहां आपको कुछ चीजें सिखायी जाती है. हम खेल के फॉरमैट के मुताबिक अपनी मानसिकता बदलते हैं. बुरे दिनों को याद करने से आपकी सोच प्रभावित होगी. इससे बेहतर यही है कि आगे के बारे में सोचा जाए.’ जिंबाब्वे के खिलाफ मैच के बारे में उन्होंने कहा, ‘विरोधी टीम कोई भी हो हम हमेशा मैच जीतने पर ध्यान देते हैं. क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और हम वैसा ही खेलना चाहते हैं जैसा अब तक खेल रहे हैं. जिंबाब्वे के खिलाफ इसमें कोई अंतर नहीं आएगा.’




Friday, March 13, 2015

Top 10 Celebrity-Cricketer Lookalikes

1. UMAR AKMAL AND CRISTIANO RONALDO

AKMAL
Who is “trying” his best to look like who is a guess we can all make. Also it will be safe to say if Cristiano Ronaldo has ever heard of someone by the name of Umar Akmal!
P.S. We are sorry, Cristiano! 

2.MOHAMMED ASIF AND GIANLUIGI BUFFON

ASIF AND BUFFON

They met at the famous “KUMBH MELA”, where estranged brothers famously meet.Mohammed Asif was in tears when Buffon offered him a plate of homemade pasta.


3. ALASTAIR COOK AND KAKA


COOK
Cook met his lookalike when he went to Brazil to visit his twin after he got dropped from the World Cup Squad and captaincy. Kaka played a game of football to console his English brother.


4. HERSCHELLE GIBBS AND PITBULL

gibbs
“Brodas from anoda motha.” $5 dollars if you can guess who is Herschelle Gibbs.

5. AHMED SHEHZAD AND VIRAT KOHLI

KOHLI
Only thing that separates these two men is their nationality. And probably their girlfriends!


6. LASITH MALINGA AND “NATHA” 

malinga
Remember the movie “Peepli Live” and the protagonist by the name of Natha? We hear that Malinga’s inspiration for his famous hairdo was after he watched this flick.


7. RICKY PONTING AND GEORGE BUSH

PONTING
These two men ruled, and it was either “my way or the highway.” Ponting created havoc in the cricket field, leading his side to two world cups. George Bush created havoc in Iraq, after being appointed the President for the second time.


8. SACHIN TENDULKAR AND DIEGO MARADONA

SACHIN
Legendary=Legendary. No words minced. Only the “God of Cricket” could have looked like the man with “The Hand of God.”


9. VIRENDER SEHWAG AND JOHN CHRISTOPHER REILY

sehwag
Two legends who have two things in common; first their looks and second they do things their way and don’t really care what the world says. Also, that smile. Somethings money can’t buy!


10. NASSER HUSSAIN AND VLADIMIR PUTIN

HUSSAIN
We hear from our sources that Nasser Hussain went for a holiday to Russia and he got Stately treatment. They later found out that it was not their President Putin but a man from England who played a game called cricket.










शमी ने इशारे में बताया कि वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले सकते हैं धोनी

टीम इंडिया के कैप्टन कूल एम एस धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वर्ल्ड कप के बाद वो वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे. मौजूदा वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में चल रहे मोहम्मद शमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा कुछ कह दिया जिसको धोनी से संन्यास से जोड़कर देखा जा रहा है.
शमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'हम सभी मैचों को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. हम अपना विजय अभियान जारी रखना चाहते हैं, हम किसी भी कीमत पर वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं. चार साल पहले टीम ने सचिन तेंदुलकर के लिए वर्ल्ड कप जीता था. इस बार हमें नहीं पता कि अगले वर्ल्ड कप तक कौन से खिलाड़ी खेलते रहेंगे तो हम इस बार उनके लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं.' इसके तुरंत बाद शमी ने कहा, 'धोनी शानदार कप्तान हैं.' शमी के इस बयान से एक बार फिर से धोनी के संन्यास की खबरों की चर्चा तेज हो गई है.
धोनी ने कप्तान के तौर पर टीम इंडिया को कई जीत दिलाईं और कई रिकॉर्ड्स भी बनाए. धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिसकी कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी के सभी बड़े टूर्नामेंट जीते हैं. धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप जीता, टेस्ट में नंबर वन टीम बनी और 2011 वर्ल्ड कप जीता.







Thursday, March 12, 2015

वर्ल्ड कप 2015 मौका मौका विज्ञापन सीरीज का नया ऐड आया


आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के पूल बी में टीम इंडिया ने जीत का पंजा मार लिया है और इसके साथ ही मार्केट में आ गया है 'मौका मौका...' विज्ञापन सीरीज का नया ऐड. इसमें पाकिस्तानी फैन टीम इंडिया की जर्सी उतारकर वापस पाकिस्तान की जर्सी पहनता नजर आ रहा है.
हालांकि इस बार ऐड भारत की जीत से पहले ही रिलीज कर दिया गया. पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखी. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद जो 'मौका मौका...' ऐड आया था उसमें पाकिस्तानी फैन को इंडियन जर्सी पहनते हुए दिखाया गया था.
दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए मैच से पहले पाकिस्तान की नजरें भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच पर थी, जिसमें भारत की जीत से पाकिस्तान को मदद मिलती. लेकिन पाकिस्तान ने इसकी नौबत ही नहीं आने दी. पाकिस्तान टीम ने जिस तरह से वर्ल्ड कप में वापसी की है उसे देखते हुए इस फैन की उम्मीदें भी जग गई हैं. तो क्या पाकिस्तान को मिलेगा 'मौका... मौका...'








जब नदी में 'भूत' ने खींची बच्चे की टांग, तस्वीर वायरल

परिवार के साथ खुशियां मनाते हुए ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के साथ खौफनाक घटना घटी . महिला का दावा है कि परिवार के साथ एक नदी में तैराकी करते हुए उनका सामना भूत से हुआ.
किम डेविसन नाम की इस महिला का दावा है कि जब वो अपने तीन बच्चों और दोस्त के साथ क्वीसलैंड नदी में तैराकी कर रही थीं, तब उनके पीछे एक खौफनाक सफेद परछाई दिखाई दी. किम का कहना है कि उनके एक बच्चे की नदी में तैरते हुए किसी ने पीछे से टांग खींची. इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रही है.
इस तस्वीर में किम और उनके बच्चों के पीछे एक सफेद आकृति दिख रही है. किम का कहना है कि ये आकृति किसी बेबी भूत की है. एक तथ्य ये भी है कि इस नदी में 100 साल पहले एक 13 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी. तस्वीर में सफेद आकृति दिखने और बच्चे का पैर खींचने के बाद किम ने इलाके का मुआयना किया तो उन्हें 100 साल पहले बच्चे की डूबने की बात का पता चल पाया.


Xiaomi Launches 4 g Phone Redmi2 at a very low Price

चीन की कंपनी जिओमी ने अपना नया बजट फोन भारत में लॉन्च कर दिया है. यह है रेडमी 2 और कंपनी ने इसकी कीमत रखी है 6,999 रुपए. यह फोन 4 G को सपोर्ट करता है. इस कीमत में यह फोन मोटो ई और लेनोवो ए6,000 को टक्कर देता दिख रहा है. यह डुअल सिम फोन है.
यह फोन 64 बिट 1.2 जीएचेजड क्वॉड कोर स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर से लैस है. इसका फ्रंट कैमरा 2एमपी का है और इसकी बैटरी 2200 एमएएच की है. यह क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस है. यह 24 मार्च से मिलना शुरू होगा.

रेडमी 2 की खास बातें

* स्क्रीन-4.7 इंच हाई डेफिनिशन, ड्रैगन ट्रेल ग्लास
* ओएस-ऐंड्रॉयड 4.4 एमआईयूआई 6.0
* प्रोसेसर-स्नैपड्रैगन 410 क्वॉड कोर (64 बिट)
* कैमरा-8एमपी रियर, एलईडी फ्लैश के साथ, बीएसआई सेंसर, 2एमपी फ्रंट
* रैम-1जीबी, 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज
* अन्य फीचर-4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11, ब्लूटुथ 4.0, जीपीएस, यूएसबी
* बैटरी-2200 एमएएच
*  रंग-गुलाबी, हरा, पीला, ग्रे, सफेद
*  कीमत-6,999 रुपए, फ्लिपकार्ट के जरिये











CWC15: एबी डिविलियर्स ने 99 रनों की पारी के दौरान बनाए कई रिकॉर्ड्स

एबी डिविलियर्स को अगर 'अति भयंकर' डिविलियर्स कहा जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा. वो जिस अंदाज में विरोधी गेंदबाजों की धुनाई करते हैं उसे देखकर ये नाम उनको पूरी तरह सूट करता है. यूएई के खिलाफ एबी भले ही एक और सेंचुरी जड़ने से चूक गए लेकिन 99 रनों की पारी के साथ उन्होंने वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड्स बना डाले.
वर्ल्ड कप के टॉप 10 बल्लेबाजों में शुमार
एबी ने 99 रन बनाए जिससे वर्ल्ड कप में उनके 1142 रन हो गए हैं. इससे वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर पहुंच गए. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (2278 रन) इस लिस्ट में टॉप पर हैं.

छक्कों का भी तोड़ा रिकॉर्ड
अपनी पारी के दौरान एबी ने चार छक्के जड़े. इससे मौजूदा वर्ल्ड कप में उनके 20 छक्के हो गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2007 में 18 छक्के लगाए थे. डिविलियर्स वर्ल्ड कप में ओवरऑल 36 छक्के जड़ चुके हैं जो कि रिकॉर्ड है. ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (31 छक्के) दूसरे और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (29 छक्के) तीसरे नंबर पर हैं.

99 पर आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज
डिविलियर्स 99 रन पर आउट हो गए. वह वर्ल्ड कप में तीसरे बल्लेबाज हैं जो केवल एक रन से सेंचुरी से चूक गए. ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट 2003 में श्रीलंका के खिलाफ और दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी 2011 में आयरलैंड के खिलाफ 99 रन पर आउट हो गए थे. ओवरऑल अगर बात करें को 99 रन पर आउट होने वाले एबी 27वें बल्लेबाज हैं. सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा 3 बार 99 पर आउट हो चुके हैं.















Wednesday, March 11, 2015

'WC' में जीत पर न्‍यूड होने का दावा करने वाली पूनम पांडे Happy birthday

आज इंडस्‍ट्री की बोल्‍ड बाला पूनम पांडे का जन्मदिन है. ट्विटर पर आए दिन अपने फैन्‍स के लिए अपने लेटेस्‍ट लुक की तस्‍वीरें शेयर करने वाली पूनम का जन्‍म 11 मार्च 1991 में दिल्‍ली में हुआ. 



































LIC बदलेगी भारतीय रेल की तकदीर

धन की कमी से जूझ रहे रेलवे के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम अच्छी खबर लेकर आया है. बुधवार को उसने रेल से जुड़ी परियोजनाओं के लिए डेढ़ लाख करोड़ रुपये देने का वचन दिया. यह राशि पांच साल की अवधि में दी जाएगी.
यह जानकारी वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दी. उन्होंने कहा कि यह वाणिज्यिक निर्णय है. जीवन बीमा निगम पांच सालों की अवधि में रेलवे में 1.5 लाख करोड़ रुपये लगाएगा. यह राशि रेलवे के विभिन्न सहयोगियों द्वारा बांड के रूप में जारी की जाएगी. अगले साल से ऐसे बांड जारी होने शुरू हो जाएंगे.

जीवन बीमा निगम औसतन हर साल 30,000 करोड़ रुपये रेलवे में लगाएगा. पांच सालों तक यह निवेश होगा. यह जानकारी निगम के चेयरमैन एस के रॉय ने दी. निगम हर साल रेलवे द्वारा जारी बांडों को खरीदकर यह निवेश करेगा. इस आशय का एक समझौता रेलवे और बीमा निगम में हुआ है.

यह अभी तय नहीं हुआ है कि इसमें बीमा निगम को कितना ब्याज मिलेगा. लेकिन यह आकर्षक ही होगा.









ये है एक रुपए का नया 'गुलाबी' नोट, अप्रैल से होगा आपकी जेब में

नई दिल्ली. 20 साल बाद एक बार फिर एक रुपए का नया नोट आपकी जेब में नजर आएगा। सरकार एक रुपए के इस गुलाबी नोट को अप्रैल से भारतीय बाजारों के लिए जारी करने जा रही है। केंद्र सरकार ने पिछले साल दिसंबर में ही एक रुपए के नोट की दोबारा छपाई शुरू करने का एलान किया था। 1 जनवरी 2015 से इसकी छपाई शुरू हो चुकी है। वित्त मंत्रालय द्वारा कॉयनेज एक्ट 2011 में बदलाव के बाद फिर से एक रुपए के नोट की छपाई शुरू हुई है।

पहले से बड़ा है आकार

एक रुपए के नोट का आकार पहले के मुकाबले थोड़ा बड़ा है। इसका आकार 9.7 गुणा 6.3 सेंटीमीटर(100 प्रतिशत (काटन) रेग कंटेंट) का है। इसके कागज का भार 90 जीएसएम (ग्राम प्रति वर्ग) है। इसके शीर्ष पर भारत सरकार लिखा नजर आएगा। नोट पर मल्टीटोनल वाटर मार्क में बिना सत्यमेव जयते शब्दों के अशोक की लाट अंकित है। मध्य भाग में सामान्य तौर पर न दिखने वाली संख्या '1' प्रकाशित होगी। नोट के दाईं तरफ 'भारत' शब्द अंकित होगा।

गुलाबी और हरे रंग का होगा मिश्रण

इस बार छापे गए एक रुपए के करेंसी नोट का अगला हिस्सा गुलाबी और हरे रंग के मिश्रण का है। हिंदी व अंग्रेजी भाषा में वित्त सचिव के हस्ताक्षरों के साथ 'भारत सरकार' शब्द और रुपए के प्रतीक चिन्ह के साथ नए एक रुपए के सिक्के की छवि भी नजर आती है। नोट के निचले हिस्से में दाईं ओर नोट का नंबर है।

श्रीनाथजी को भेंट की गई पहली गड्डी

वित्त सचिव राजीव महर्षि ने होली पर श्रीनाथजी की शरण में एक रुपए के नोट की गड्डी भेंट की है। ये नोट महर्षि के हस्ताक्षर से छपे हैं। नोट के दूसरे हिस्से में पेन से भी लिखा है श्रीनाथजी को सप्रेम भेंट।
कहां छपा है एक रुपए का नोट
पहले की तरह इस बार भी एक रुपए के नोट की छपाई रिजर्व बैंक के मिंट के बजाए भारत सरकार के मुद्रण कारखाने में की गई है। नया नोट मौजूदा वित्त सचिव राजीव महर्षि के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More