https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Tuesday, June 16, 2015

यूपी FDA को अब मदर डेयरी दूध के नमूने में मिला डिटर्जेंट

उत्तर प्रदेश खाद्य और दवा प्रशासन (एफडीए) ने मंगलवार को कहा कि उसे मदर डेयरी दूध के नमूने में डिटर्जेंट मिला है. हालांकि, दिल्ली स्थित कंपनी ने इस दावे का प्रतिवाद किया है.

यूपी एफडीए, आगरा के अधिकारी रामनरेश यादव ने कहा, 'परिणाम से पता चलता है कि दूध के नमूनों की गुणवत्ता हल्की है और दो में से एक नमूने में डिटर्जेंट पाया गया.' यादव ने बताया कि ये नमूने मदर डेयरी दूध के बाह संग्रह केन्द्र से नवंबर 2014 में लिये गए थे.

उन्होंने कहा, 'इन नमूनों को पहले लखनऊ भेजा गया और बाद में कंपनी की मांग पर इन्हें कोलकाता भेजा गया.' मदर डेयरी ने हालांकि, उसके द्वारा पैकेटों में बेचे जाने वाले दूध में किसी भी तरह की मिलावट से साफ तौर पर इनकार किया है.

दिल्ली में मदर डेयरी के दूध, फल एवं सब्जी विभाग के प्रमुख संदीप घोष ने कहा, 'मदर डेयरी दूध को विभिन्न स्तरों पर जांच के चार स्तरों से गुजरना होता है. दूध प्राप्त होने, प्रसंस्करण, दूध जारी करने और यहां तक कि बाजार के स्तर पर उसकी जांच की जाती है.'

उन्होंने कहा, मदर डेयरी में प्लांट पर पहुंचने वाले दूध के हर टैंकर को 23 तरह की सख्त गुणवत्ता जांच से गुजरना होता है. इन परीक्षणों में दूध में पानी, यूरिया, डिटर्जेंट, तेल आदि सभी तरह की मिलावट की जांच की जाती है.

घोष ने कहा, 'इस तरह की किसी भी मिलावट के होने पर दूध को तुरंत खारिज कर दिया जाता है.' उन्होंने कहा कि मदर डेयरी आकस्मिक अथवा कभी कभी परीक्षण के बजाय 100 प्रतिशत नियमित परीक्षण करती है. मदर डेयरी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है.




























21 AAP विधायकों के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी में दिल्ली पुलिस

तमाम विवादों से चोट खाई आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं. केंद्र सरकार के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस पार्टी के 21 विधायकों के खिलाफ चार्जशीट दर्ज करने की तैयारी कर रही है.
इन विधायकों के खिलाफ बीते दो साल में जो मामले दर्ज हुए हैं, दिल्ली पुलिस अब उन पर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है. बताया जाता है कि इन विधायकों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के भी नाम हैं. दिल्ली पुलिस के थानों में इन 21 विधायकों के खिलाफ कुल 24 केस दर्ज हैं.

केजरीवाल के खिलाफ 6 केस 


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ छह मामलों में पहले ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. इनमें से दो मामले गैर-जमानती हैं. इन पर जुलाई के पहले हफ्ते में सुनवाई होनी है.
इनमें स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी शामिल हैं. इसके अलावा महिलाओं से बदसलूकी के मामले में कोंडली के विधायक मनोज कुमार, फर्जी डिग्री के मामले में जितेंद्र तोमर, महिलाओं से बदसलूकी मामले में विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी और दहेज उत्पीड़न के मामले में सोमनाथ भारती के खिलाफ चार्जशीट दर्ज करने की तैयारी है.

























पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा- हमारे हथियार सजावट के लिए नहीं हैं

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि यदि भारत की ओर से किसी किस्म के उकसावे की कार्रवाई कि जाती है तो पाकिस्तान भी चुप नहीं बैठेगा. उन्होंने कहा, हमारे हथियार सिर्फ सजावट के लिए नहीं हैं. उन्होंने कहा, 'यदि जरूरत पड़ी, हम उनका भारत के खिलाफ इस्तेमाल करेंगे.'

समाचार पत्र 'डॉन' की वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने भारतीय नेताओं की ओर से किए जा रहे बयानों की कड़ी आलोचनाकी. उन्होंने कहा, 'इस तरह के भड़काऊ बयानों के जरिए भारतीय नेता पाकिस्तान का ध्यान आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई से हटाना चाहते हैं.' उन्होंने भारत पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि भारत ही पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है.
रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हाल ही में तजाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के साथ बैठक में भारत की ओर से दिए गए धमकीपूर्ण बयानों को उनके समक्ष रखा. पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन सीनेट ने पिछले सप्ताह भारत के शीर्ष नेताओं द्वारा दिए गए भड़काऊ बयानों की निंदा करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया.





























जूनियर डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए भर्तियां

ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन ने जूनियर डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए आवेदन जारी किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 22 जून, 2015 तक आवेदन कर सकते हैं.
पद का नाम: जूनियर डेटा एंट्री ऑपरेटर


पदों की संख्या: 232

योग्यता: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट और कंप्यूटर कोर्स
उम्र सीमा: 21- 32 साल
चयन: उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और viva-voce टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.






















320 करोड़ की Maggi नष्ट करेगी नेस्ले इंडिया, सीमेंट फैक्ट्री में होगा उपयोग

मैगी' नूडल्स पर बैन और भारतीय बाजार से इसे वापस लेने की घोषणा के बीच नेस्ले इंडिया का अनुमान है कि नष्ट की जाने वाली मैगी की कीमत 320 करोड़ रुपये है. कंपनी ने सोमवार को कहा कि इसके अधिकतर हिस्से का उपयोग सीमेंट फैक्ट्रियों में ईंधन के रूप में हो रहा है.

कंपनी ने कहा कि उत्पाद बाजार से वापस लिए जाने की यह कवायद भारतीय खाद्य उद्योग में सबसे बड़ी कवायद है. नेस्ले के भारतीय कारोबार के कार्यकारी उपाध्यक्ष लुका फिचेरा ने हरियाणा में कहा, 'बाजार से वापसी की यह प्रक्रिया बेहद जटिल है और नेस्ले के इतिहास में सबसे बड़ी भी है.' उन्होंने कहा कि पांच जून को जब 'मैगी' की वापसी का फैसला किया गया था तब बाजार में 27,420 टन मैगी थी'

उन्होंने बताया कि देश में नेस्ले की आठ फैक्ट्रियों में से पांच में 'मैगी' का उत्पादन होता है. कंपनी के 38 वितरण चैनल हैं. देशभर में 1,400 वितरकों को 'मैगी' बेची जाती है. उसके बाद उत्पाद दूसरे वितरकों या खुदरा दुकानों को बेचे जाते हैं. नेस्ले इंडिया ने कहा कि बाजार से 210 करोड़ रुपये मूल्य की मैगी वापस लेकर नष्ट की जा रही है और इसके अतिरिक्त 110 करोड़ रुपये का तैयार या संबंधित माल फैक्ट्री और वितरण केंद्रों में पड़ा हुआ है.

नौ जून से जारी है जलाने का काम

कंपनी के वितरकों ने शनिवार तक 5,848 टन 'मैगी' नूडल वापस ले लिए थे. इनमें से 5,635 टन नूडल वितरण केंद्रों पर पहुंच चुके थे और जहां से अब तक 169 टन जलाए जा चुके हैं. जलाने की प्रक्रिया नौ जून से जारी है. फिचेरा ने कहा, 'माल को ईंधन के रूप में जलाने की यह प्रक्रिया पर्यावरण अनुकूल है.' अभी पांच भट्ठियों की 700 टन मैगी नूडल जलाने की क्षमता है और 27,420 टन मैगी को जलाने की प्रक्रिया कम से कम 40 दिनों तक चलेगी.






















मेरठ में अनूठी पहल, बिग बॉस के तर्ज पर छात्रों के लिए रियलिटी शो का आयोजन

मेरठ में बिग बॉस की तर्ज पर एक रियलिटी शो का आयोजन किया जा रहा है. एक घर जिसमें चारो तरफ कैमरे लगे हुए हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि इस घर में लोगों झगड़े नहीं विज्ञान के प्रयोग देखने को मिलेंगे. यहां देश भर से चुने हुए विज्ञान के छात्र 10 दिनों तक रहेंगे और अलग-अलग प्रयोगों के माध्यम से काफी कुछ जानेंगे.

यह अनूठी पहल की है मेरठ के जिला विज्ञान क्लब एवं प्रगति विज्ञान संस्था और प्रोद्योगिकी परिषद लखनऊ ने. जिस घर में ये बच्चे रहेंगे उसे विज्ञान घर का नाम दिया गया है. इस घर को जिले के ट्रांस्लम स्कूल में तैयार किया गया है. सोमवार को प्रदेश कैबिनेट मंत्री मनोज सिन्हा ने विज्ञान घर का उद्घाटन किया. उन्होंने इसे एक अच्छी पहल बताया. सिन्हा ने कहा, 'हमें उम्मीद है यह अनूठी पहल कामयाब रहेगी और अगले साल और भी बड़े स्तर पर आयोजित होगी.'

इस विज्ञान घर को साइंस से संबंधित कई मॉडल्स से सजाया गया है. इस घर में रहने के लिए देश भर से 20 छात्रों का चयन किया गया है. अब ये छात्र अगले 10 दिनों तक कैमरों की निगरानी में इस घर में रहेंगे. इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे छात्र भी काफी उत्साहित हैं. उन्हें उम्मीद है यह विज्ञान घर उन्हें काफी कुछ सिखाएगा. आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि यह पहल कामयाब रहेगी.





















Monday, June 15, 2015

जुरासिक वर्ल्ड' की जबरदस्त ओपनिंग, 20 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कमाई

इंटरनेशनल स्तर पर अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवा चुके बॉलीवुड एक्टर इरफान खान अपनी हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' की सफलता को नेमत मानते हैं.

वह फिल्म में डायनासोर पार्क के मालिक साइमन मसरानी की भूमिका निभा रहे हैं. इरफान ने एक इंटरव्यू में कहा, 'हम सभी के लिए 'जुरासिक वर्ल्ड' की सफलता एक नेमत के रूप में आई है. मैं फिल्म को भारत और विदेशों में मिली प्रतिक्रिया से बेहद खुश हूं. मैं इसका हिस्सा बनकर और इसे इतनी बड़ी सफल फिल्म बनाने वाले हर व्यक्ति का शुक्रिया अदा करता हूं.'

कहा गया है कि 'जुरासिक वर्ल्ड' ने दुनियाभर में 20 करोड़ डॉलर से अधिक की कमाई की है. यह ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'जुरासिक पार्क' (1993) का सीक्वल है. इस फिल्म में इरफान के अलावा हॉलीवुड एक्टर क्रिस प्रैट और ब्राइस डलास हावार्ड भी हैं.

















पैसे न चुका पाने पर दलित युवक के साथ सामूहिक कुकर्म

हरियाणा के रोहतक में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. फायनेंसर से लिए पैसे समय पर न चुका पाने के कारण एक दलित युवक के साथ मारपीट और सामूहिक कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. युवक को रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रोहतक के खोखरा कोट में रहने वाले पीड़ित सुरेश (बदला हुआ नाम) ने बताया, 'मैंने सुखपुर चौक पर रहने वाले अनिल दहिया से साल भर पहले नौ हजार रुपये ब्याज पर लिए थे. कुछ पैसे मैं दे भी चुका था. बाकी पैसे समय पर नहीं दे पाने के कारण शनिवार को वह मुझे घर से उठा कर जसिया गांव ले गए. वहां कई लोगों ने नशे में मेरे साथ कुकर्म काम किया.'

युवक की बहन की शिकायत पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि एक दलित युवक ने अपने साथ कुकर्म की शिकायत दर्ज कराई है. सब्जी मंडी थाने के एसआई जयनारायण कहते हैं, 'हमने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल इस घटना की जांच कर रहे हैं. हम जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लेंगे.'

























Friday, June 12, 2015

राजस्थान: बस पर बिजली का हाईटेंशन तार गिरने से 30 लोगों की मौत


राजस्थान के टोंक जिले में एक बस पर बिजली का हाईटेंशन तार गिरने से 30 लोगों की मौत हो गई है. बस में सवार होकर सभी लोग बारात जा रहे थे. सांच गांव के पास बस के उपर बिजली का तार गिर गया. इससे सभी लोग करंट की चपेट में आ गए. 


जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर 30 लोगों का शव निकाला जा चुका है. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. घटनास्थल पर स्थानीय विधायक सहित आलाधिकारी पहुंच चुके हैं.













Wednesday, June 3, 2015

दिल्ली में भी मैगी पर बैन, सैंपल फेल होने पर की गई कार्रवाई


केजरीवाल सरकार ने मैगी मामले को बेहद गंभीरता से लिया है. मैगी के कई सैंपल फेल होने के बाद अब दिल्ली में भी इस पर बैन लगा दिया गया है.


फूड सेफ्टी विभाग ने दिल्ली के केंद्रीय भंडारों में मैगी पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही मैगी पर बैन को लेकर दिल्ली मेें भी तस्वीर साफ हो गई है.    

इस मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बुधवार को मीटिंग बुलाई. सतेंद्र जैन ने 12.30 बजे नेस्ले के अधिकारियों के साथ बैठक की. पहले से ऐसा समझा जा रहा था कि दिल्ली सरकार मैगी पर केस करने की तैयारी में है. दिल्ली में मैगी के 13 में से 10 सैंपल लैब टेस्ट में फेल हो चुके हैं. मैगी मसालों में तय सीमा से ज्यादा लेड और हानिकारक तत्व एमएसजी पाया गया है.


मैगी पर क्यों बरपा हंगामा...

दरअसल, उत्तर प्रदेश में यह पाया गया कि मैगी में कुछ केमिकल अपने तय मानक से कई गुना ज्यादा हैं, जो न सिर्फ सेहत के लिए खतरनाक हैं, बल्कि किसी की  जान भी ले सकते हैं. इसके बाद कई राज्यों में मैगी पर बैन लग गया. कई जगहों पर इसकी जांच चल रही है. राजस्थान के नागौर में सैंपल फेल होने के चलते मैगी के 1200 पैकेट नष्ट कर दिए गए.


विज्ञापन करने वालों पर भी शिकंजा

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन हों या 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित, मैगी के प्रचार में वे कहते थे कि बस दो मिनट में स्वाद का खजाना आपके सामने हैं. लेकिन जब उस मैगी को लेबोरेटरी टेस्ट में तय मानक पर खरा नहीं माना गया, तो अदालत ने बॉलीवुड के बड़े सितारों पर भी एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए.

मैगी का विवाद बढ़ा, तो अमिताभ बच्चन ने भी सफाई दी और माधुरी दीक्षित ने भी. अमिताभ बच्चन ने कहा कि वे किसी भी प्रोडक्ट का प्रचार करने से पहले उसकी क्वालिटी चेक कराते हैं, जबकि माधुरी दीक्षित का कहना है कि ताजा मामले में उन्होंने मैगी बनाने वाली नेस्ले कंपनी से बात की.





Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More