https://www.luminouseshop.com
Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery
Tuesday, June 23, 2015
Monday, June 22, 2015
बीसीसीआई ने ज्यादा क्रिकेट का हवाला देकर रद्द किया दौरा
बीसीसीआई ने भारत का प्रस्तावित जिम्बाब्वे दौरा रद्द करने की घोषणा की है. बताया जा रहा है कि टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे के बाद से लगातार क्रिकेट खेलने को लेकर शिकायत की थी जिसके बाद बीसीसीआई ने ये कदम उठाया है.
दौर रद होने के लगाए जा रहे थे कयास
आपको बता दें कि सीरीज को आगे बढ़ाने की खबर आने के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि भारत का जिम्बाब्वे दौरा रद्द हो सकता है. भारतीय वन-डे टीम के कप्तान एम एस धोनी ने भी टीम के खराब प्रदर्शन के पीछे लगातार क्रिकेट खेलने को ही जिम्मेदार ठहराया था. इस बारे में पूछने पर धोनी ने कहा था,' यह हो भी सकता है और नहीं भी लेकिन, उन्हें नहीं पता कि अगली सीरीज कब है.'
Ding Dong Bell
Saturday, June 20, 2015
बिल्डिंग के अंदर से दो प्लेन एक साथ उड़ाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
जी हां अभी तक आपने प्लेन को आसमान में ही उड़ते देखा होगा, लेकिन ब्रिटेन के दो पायलटों ने 25 फुट ऊंची बिल्डिंग के अन्दर एक साथ दो प्लेन उड़ाने का कारनामा कर दिखाया.
185 मील प्रति घंटे की रफ्तार से एक साथ दो प्लेन बिल्डिंग के अंदर से उड़ाए गये. पायलटों ने नॉर्थ वेल्स के 25 फुट उंचे विमानशाला की बिल्डिंग के अंदर से प्लेन उड़ाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. पॉल बॉनहॉम और स्टीव जॉन्स नाम के दो पायलटों ने यह कारनामा किया है. जोखिम भरी उड़ान होने की वजह से पायलटों को 'सिविल एविएशन आथॉरिटी' से स्पेशल परमिशन लेनी पड़ी थी. अथॉरिटी के अधिकारी भी किसी अनहोनी की आशंका के चलते वहां मौजूद थे.
उड़ान के बाद पॉल बॉनहॉम ने कहा, अगर हमसे गलती हो जाती तो हम बिल्डिंग से टकरा सकते थे लेकिन स्टीव को देख कर काफी राहत मिली. यह मजेदार और बिल्कुल अलग तरह की उड़ान थी जिसमें अपने दोस्त के साथ मुझे बिल्ड़िग के अन्दर से प्लेन उड़ाना था.
दोनो पायलटों ने यह करनामा एक्सट्रीम एयर XA41 एयरोबैटिक्स प्लेन से किया. दोनो पायलट 25 साल से साथ प्लेन उड़ा रहे हैं. बॉनहॉम अगस्त में एक और कारनामा करने की योजना बना रहे हैं.
Friday, June 19, 2015
यूपी में मिले पोलियो के लक्षण, WHO ने 208 सैंपल मुंबई भेजा
भारत को पोलियो मुक्त राष्ट्र का दर्जा मिले अभी एक साल ही बीता है. लेकिन अब इस बीमारी जैसे लक्षण पाए गए हैं जिससे स्वास्थ विभाग में हड़कंप मचा है.
उत्तर प्रदेश में करीब 200 सैंपल में इस बीमारी के संकेत पाए गए हैं. वहीं अधिकारियों को 5 से 15 साल से बच्चों में पैरालिसिस और हाथ-पैर की मांसपेशियों में कमजोरी की शिकायत भी मिली है. सूचना मिलने के बाद डॉक्टरों की एक टीम ने प्राइमरी और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पर जांच की और रिपोर्ट वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) को सौंपी गई.
अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' में छपी खबर के मुताबिक WHO ने यूपी के बहेरी, मीरगंज, फरीदपुर और नवाबगंज तेहसिल से करीब 208 स्टूल सैंपल मुंबई भेजे हैं. इसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है. वहीं दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन ने भी कमर कस ली है. इस पर नजर रखने के लिए स्पेशल टीम तैनात की गई है.
चीफ मेडिकल ऑफिसर विजय यादव ने कहा, 'हाथ-पैर में कमजोरी का केवल ये मतलब नहीं कि बच्चा पोलियो का शिकार है. जब तक स्टूल सैंपल की पूरी जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, इसे पोलियो नहीं कहा जा सकता है.' उन्होंने कहा, 'अभी तक 170 सैंपल के रिपोर्ट मिले हैं जिनमें पोलियो की बात साबित नहीं हुई है.'
विजय यादव ने कहा कि यूपी में पोलियो का आखिरी केस 2010 में फिरोजाबाद जिले में मिला था. वही, 2015 में WHO ने 5,551 सैंपल टेस्ट किए जिनमें ज्यादातर केस पोलियो मुक्त थे. 787 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है.
WHO के नियम के अनुसार एक देश को पोलियो मुक्त राष्ट्र का दर्जा तभी मिलता है जब वहां लगातार तीन साल पोलियो का कोई केस ना मिले. भारत में ऐसा आखिरी मामला पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 2011 में पाया गया था. इसके बाद मार्च 2014 में भारत को पोलियो मुक्त का दर्जा मिल गया
Thursday, June 18, 2015
डेटॉल साबुन भी लैब टेस्ट में हुआ फेल, कंपनी को भेजा गया नोटिस
मैगी नूडल्स के बाद अब एक और मल्टीनेशनल ब्रांड का प्रोडक्ट लैबोरेट्री टेस्ट में फेल हो गया है. इस बार रेकिट बेंकिजर कंपनी का डेटॉल साबुन लैब टेस्ट में फेल हो गया.
डेटॉल सोप के साथ 10 दवाओं के सैंपल भी लैब में तय मानकों के हिसाब से खरे नहीं पाए गए, जिसके बाद इन्हें बनाने वाली कंपनियों को नोटिस भेजा गया है.
आगरा से इकट्ठे किए गए थे सैंपल
फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने पिछले साल आगरा में सैंपल इकट्ठे करके उन्हें लखनऊ में लैब टेस्ट के लिए भेजा था. टेस्ट की रिपोर्ट FDA, डेटॉल और उन दस दवा कंपनियों को भेजी गई थी, जो तय मानकों पर खरी नहीं उतरीं.
वजन भी निकला कम
आगरा के ड्रग इंस्पेक्टर आरसी यादव ने बताया, 'डेटॉल सोप का जो सैंपल हमने लिया था, उसके रैपर पर वजन 125 ग्राम लिखा था, लेकिन हमारे टेस्ट में सही वजन 117.0470 ग्राम निकला. यह साबुन संतोष कुमार वाल्मीकि नाम के उस शख्स की दुकान से लिया गया था, जो बगैर लाइसेंस के दुकान चला रहा है.
सावधान मुंबई! आ रहा है हाई टाइड, लगातार हो रही बारिश से मुंबईकरों की परेशानियां बढ़ाईं
लगातार हो रही बारिश ने मुंबईकरों की परेशानियों को बढ़ा दिया है और अभी यह दिक्कतें कम नहीं होने वाली हैं.
4.47 मीटर ऊंची उठ सकती हैं लहरें
मौसम विभाग ने शुक्रवार को मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी जारी की है. दोपहर ढाई बजे हाई टाइड आने की चेतावनी जारी की गई है. हाई टाइड में 4.47 मीटर की ऊंचाई तक समुद्र में लहरें उठने की संभावना है. लोगों को समुद्र के अंदर न जाने की सलाह दी गई है.
चार दिन पहले भी आया था हाई टाइड
मुंबई में चार दिन पहले भी हाई टाइड आया था. सोमवार को सुबह 11 बजकर 39 मिनट पर हाई टाइड आया था और तब 4.51 मीटर की ऊंचाई तक लहरें ऊपर उठी थीं.
Wednesday, June 17, 2015
पत्नी को डराने के लिए खुदकुशी का नाटक करने में गई जान
कोयंबटूर में 50 वर्षीय एक शख्स अपनी झगड़ालू पत्नी को डराने के लिए अपने गले में फंदा लगा कर कुर्सी पर खड़ा हो गया, लेकिन कुर्सी गिर पड़ी जिस वजह से फंदा कस गया और उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने आज बताया कि हालांकि उसकी पत्नी और पड़ोसियों ने उसे नीचे उतारा और सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां उस पर इलाज का कोई असर नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई. सुलुर निवासी सौंदरराजन एक निजी कंपनी में काम करते थे और अक्सर घर देर से आते थे, जिस वजह से पति-पत्नी में झगड़ा होता था.
बुधवार रात हुए झगड़े के बाद उसने पत्नी को धमकाया कि अगर उसने तंग करना बंद नहीं किया तो वह खुदकुशी कर लेगा. पत्नी ने उसकी धमकी पर ध्यान नहीं दिया तो वह कुर्सी पर चढ़ा और पंखे से रस्सी बांधकर अपने गले में फंदा लगा लिया. पुलिस ने कहा कि कुर्सी गिर पड़ी और फंदा उसके गले में कस गया और उसका दम घुट गया.
मां से बेइज्जती का बदला लेने के लिए किया 2 साल की बच्ची का मर्डर
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में रहने वाली 2 साल की मासूम बच्ची के अपहरण की वारदात सुलझी तो पुलिस भी दंग रह गई.
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
|दरअसल 2 साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद 15 साल की एक लड़की ने मर्डर कर दिया था और वारदात को एक शातिर अपराधी की तरह अंजाम दिया था. मारी गई बच्ची 10 जून को अपने घर के बाहर खेल रही थी. आरोपी लड़की ने उसे उठाकर अपने घर ले गई और वहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी 11वीं क्लास की स्टूडेंट है.
शव को फेंका झील में |
लड़की ने हत्या करने के बाद बच्ची के शव को पॉलिथीन बैग में लपेटकर अपने घर पर ही छिपाकर रखा और शाम होने के बाद वह ऑटो से शव को संजय झील ले गई. पॉलिथीन बैग में लिपटे शव को उसने झील में फेंक दिया और वापस घर आई. उसने इस वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया.
मां से बदला लेने के लिए किया बेटी का मर्डर
|पुलिस के मुताबिक, बच्ची की मां मीना ने आरोपी लड़की को एक पड़ोसी के घर में चुपचाप घुसते हुए देख लिया था और इस बारे में पड़ोसी को बता दिया था. पड़ोसी ने उसे काफी कुछ सुनाया था. मीना से अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने उसकी बेटी की हत्या कर दी. पुलिस ने उसे जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया.
किराए संबंधी मुद्दों को हल करने के लिए नया बिल तैयार, इससे खुश रहेंगे किराएदार और मकान मालिक
अब मकान मालिकों को अपने घर पर कब्जे का डर नहीं होगा और न ही किराएदारों को बेवक्त घर छोड़ने का, क्योंकि केंद्र सरकार अब इन दोनों के हितों की रक्षा करने के लिए एक नया कानून बनाने जा रही है.
शहरी विकास मंत्रालय ने इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. इस कानून का नाम होगा मॉडल टेनेन्सी बिल, 2015. जल्द ही ये ड्राफ्ट कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.
स्वतंत्र इकाई का होगा गठन
इस कानून के बाद से हर तरह के किराए संबंधी एग्रीमेंट के लिए एक स्वतंत्र इकाई बनाई जाएगी. इसके अलावा किराया संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए एक अलग कोर्ट भी बनाने का प्रस्ताव इस कानून में है. गौरतलब है कि इस समय देश की अदालतों में किराएदार और मकान मालिकों के बीच हजारों केस लंबित पड़े हैं.
कानून को मानना राज्यों के ऊपर
विशेषज्ञों का कहना है कि इस कानून के आने के बाद से मकान मालिक अपने घरों को किराए पर देने से नहीं कतराएंगे. राज्यों के लिए इस कानून को मानना मजबूरी नहीं होगी इसलिए इसे मॉडल का नाम दिया गया है.
बुजुर्ग शख्स को लड़की को लिफ्ट देना पड़ा महंगा, चुकाने पड़े 1.4 लाख
अहमदाबाद में एक 58 वर्षीय के लिए दो लड़कियों को अपनी कार में लिफ्ट देना बहुत महंगा पड़ गया. उस पर खुद को पुलिस बताने वाले एक शख्स ने छेड़खानी का आरोप लगा केस करने की धमकी दी. आखिरकार इस पूरे मामले में मौके पर ही इस शख्स को 1.4 लाख रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा.
पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक पुलिस कॉन्सटेबल भी शामिल है. पुलिस के अनुसार 58 साल के नरहरधन गढवी किसी काम से जिले के ही गोटा आ रहे थे. उनसे रास्ते में दो लड़कियों ने यह कहकर लिफ्ट मांगी कि उन्हें भागवत विद्यापीठ जाना है. यह मंदिर रास्ते में ही पड़ता था. जब वह मंदिर के करीब पहुंचने ही वाले थे कि तीन लोगों ने उनकी गाड़ी को रोका.
दर्ज शिकायत के मुताबिक इन तीन लोगों ने गढ़वी पर दोनों लड़कियों के साथ जबरन यौन संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया. इसके बाद उन्होंने 10 लाख रुपये की मांग की जो बाद में 5 लाख पर आकर रुकी. गढ़वी को शख्स को 1.4 लाख रुपए मौके पर ही देने पड़े और बाकी 3.6 लाख रुपए बतौर चेक देना पड़ा.
इसके बाद मौजूद तीन बदमाशों ने उन्हें बाकी राशि का चेक बनाने को कहा. जब गढ़वी को इस बात का अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है उन्होंने सोला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. उनके पास तीन आरोपियों में से एक का फोन नंबर था जिसके आधार पर पुलिस उन तक पहुंचने में कामयाब रही.















