https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Wednesday, August 19, 2015

राधे मां से मुंबई पुलिस की धुआंधार पूछताछ, 25 मिनट में किए 23 सवाल

दहेज उत्पीड़न केस में आरोपी विवादित धर्मगुरु राधे मां से बुधवार को मुंबई के कांदीवली पुलिस थाने में करीब 25 मिनट तक पूछताछ की गई. इस दौरान उनसे कुल 23 सवाल पूछे गए.

पुलिस ने राधे मां से उनके पति के बारे में भी पूछा. पुलिस ने 'डैडी' नाम के उस शख्स के बारे में भी सवाल किए जिसका जिक्र पीड़िता ने अपने बयान में किया है. पुलिस को लगता है कि 'डैडी' नाम का यह शख्स राधे मां का पति हो सकता है.


मांगा गया पासपोर्ट और प्रॉपर्टी का ब्योरा

राधे मां से उनकी प्रॉपर्टी के ब्योरे भी मांगे गए. जवाब में उन्होंने कहा कि उनके नाम पर कोई प्रॉपर्टी नहीं है. पुलिस ने राधे मां से पासपोर्ट डिटेल्स भी मांगी है, जो अब तक उन्होंने नहीं दी है. राधे मां ने पूछताछ में खुद पर लगे सभी आरोपों से इनकार किया.


राधे मां ने कहा कि उन्होंने पीड़िता या उसके परिवार से कभी कोई पैसा या चढ़ावा नहीं मांगा और न ही उनसे कोई कॉस्मेटिक मटीरियल लिया.

कांदीवली पुलिस पिछले शुक्रवार को भी राधे मां से पूछताछ कर चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, तब पुलिस ने उनसे कुल 70 सवाल पूछे थे.


हर बुधवार होना होगा थाने में पेश
राधे मां के ही एक भक्त परिवार की बहू ने एफआईआर दर्ज कराई है जिसके मुताबिक राधे मां की शह पर ही उसे प्रताड़ित किया जाता था. 14 अगस्त को राधे मां की अग्रिम जमानत की अर्जी पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2 सप्ताह तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी, साथ ही राधे मां को आदेश दिया था कि वह हर बुधवार पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिये हाजिर रहें. उन्हें हर बुधवार को 11 से 1 बजे के बीच पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा गया है.


मूल रूप से पंजाब की रहने वाली राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर देश की ग्लैमरस धर्मगुरुओं में से एक हैं. हमेशा पारंपरिक परिधान और गहनों से लदी रहने वाली राधे मां का हाल ही में ग्लैमरस अवतार नजर आया था, जिसमें वह नए जमाने के कपड़े पहनकर फिल्मी गाने नाचती दिख रही थीं. यह वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई की एक वकील ने राधे मां पर अश्लीलता परोसने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी कर दी थी.

Tuesday, August 18, 2015

लिंग परीक्षण विज्ञापनों पर गूगल-याहू-माइक्रोसॉफ्ट से सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब


सुप्रीम कोर्ट ने लिंग परीक्षण से संबंधित विज्ञापनों पर रोक नहीं लगाने के लिए गूगल, याहू और माइक्रोसॉफ्ट को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब देने को कहा है. जस्टिस दीपक मिश्रा व आर. भानुमति की पीठ ने मंगलवार को साबू मैथ्यू जार्ज की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इन कंपनियों को नोटिस जारी किया . जार्ज के वकील संजय पारिख ने अदालत को बताया कि दुनिया के सभी देशों में सर्च इंजनों को कुछ सूचनाएं देने से रोका जाता है.

ब्लॉक करने के दिए थे आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले गूगल, याहू और माइक्रोसॉफ्ट को ऐसा कोई विज्ञापन नहीं दिखाने को कहा था, जिससे 'गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम-1984' का उल्लंघन होता हो. अब जार्ज ने जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि अदालती आदेश के बावजूद इन सर्च इंजनों पर लिंग निर्धारण के विज्ञापनों को ब्लॉक नहीं किया गया है. इससे पहले भी अदालत ने जार्ज की याचिका पर हीविज्ञापन नहीं दिखाने का निर्देश दिया था.

आदेश के उलंलघन का आरोप
याचिका में आरोप लगाया गया था कि ये कंपनियां कोर्ट के निर्देशों और कानून का उल्लंघन करते हुए लगातार भ्रूण के लिंग निर्धारण सम्बन्धी प्रचार को प्रसारित कर रहीं हैं. सुनवाई के दौरान यह दलील रखी गई कि पूरी दुनिया में सभी जगह सर्च इंजन कंपनियां स्थानीय कानून के मुताबिक कंटेट को दिखाती हैं और ऐसे कंटेट को ब्लॉक कर देती हैं जो वहां के कानून के खिलाफ हो , लेकिन भारत में ऐसा नहीं है.

कानून के पालन का मसला
गौरतलब है कि हाल ही में इस मामले पर सुनवाई के दौरान इन कंपनियों द्वारा तकनीकी समस्या का हवाला दिए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश जारी किया था कि वे ऐसे किसी भी विज्ञापन को स्पॉन्सर ही न करें जो PCPNDT ऐक्ट 1994 की धारा 22 का उल्लंघन करता हो.

बीमारू पर PM मोदी की नीतीश को फटकार, बिहार को दिया डेढ़ लाख करोड़ का गिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE से लौटते ही बिहार में बड़ा चुनावी कार्ड खेल दिया. बिहार को जिस ऐलान का इंतजार सहरसा में था, मोदी ने वह आरा में ही कर दिया. उन्होंने बिहार को कुल 1.65 लाख करोड़ रुपये देने की घोषणा की.

इसमें सवा लाख करोड़ का विशेष पैकेज है, जबकि 40 हजार करोड़ अटकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए है. इस ऐलान से दोबारा सत्ता में आने का सपना देख रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास अब विशेष पैकेज पर मोदी सरकार को घेरने का बहाना नहीं बचा.

भोजपुरी में शुरू किया भाषण 
मोदी ने भोजपुरी में भाषण शुरू किया. बोले- 'सब लोगन को प्रणाम.' मोदी 2200 करोड़ रुपये के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने आरा आए थे. अब दोपहर 2 बजे वह सहरसा में परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे.

'टुकड़ों में नहीं सोचती दिल्ली की सरकार' 
मोदी ने नीतीश पर पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार टुकड़ों में नहीं सोचती. नीतीश ने सोमवार को ही मोदी सरकार पर टुकड़ों में मदद देने का आरोप लगाया था.

'बीमार नहीं हैं तो पैकेज क्यों मांगते हैं'
मोदी बोले- पिछली बार मैंने कहा था बिहार को बीमारू राज्य से बाहर निकलना है. इस पर मुख्यमंत्री नाराज हो गए थे. एक तरफ कहते हैं कि हम बीमारू नहीं हैं. दूसरी ओर कहते है हमें ये दो हमें वो दो. बीमार नहीं हैं तो पैकेज क्यों मांगते हैं?

'रोते बच्चे को चॉकलेट देकर चुप कराया''
मोदी ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि वो बिहार का स्वाभिमान दांव पर लगाकर UPA सरकार से मांगने गए. लेकिन रोते बच्चे को चॉकलेट देकर चुप करा दिया जाता है.

अपनों को सराहा, दूजों को फटकारा 
मोदी ने कहा कि UPA सरकार ने 12,000 करोड़ का पैकेज दिया था. बिहार सरकार इसमें से सिर्फ 4000 करोड़ ही खर्च पाई. वाजपेयी सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2003 में बिहार को 10 हजार करोड़ रुपए का पैकेज दिया गया था. लेकिन यहां की सरकार 2013 तक इसमें से 9 हजार करोड़ ही खर्च कर पाई.

दलित कार्ड भी खेला 
मोदी ने दलित वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त के अपने भाषण की बात भी दोहराई. उन्होंने स्टार्ट अप इंडिया का मतलब समझाते हुए कहा कि हर बैंक कम से कम एक दलित को उद्योग लगाने के लिए लोन दे.

'बिहार को कोने-कोने से जोड़ेंगे' 
मोदी ने कहा कि गडकरी ने महाराष्ट्र में फ्लाईओवरमैन की पहचान बनाई थी. अब वह बिहार के कोने-कोने को देश के कोने-कोने से जोड़ेंगे. सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी इस दौरान मोदी के साथ मौजूद रहे. गडकरी ने कहा कि मैं बिहार की इस धरती पर जो भी कहूंगा, वो हर बात पूरी होगी.

पटना में नीतीश ने किया स्वागत 
पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर नीतीश कुमार ने PM मोदी का स्वागत किया. वह पटना से हेलीकॉप्टर से आरा पहुंचे. आरा में 2200 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन सहरसा में रैली से पहले मोदी आरा में पटना से बक्सर के बीच फोर लेन रोड का शिलान्यास करेंगे. इसकी लागत 2200 करोड़ रुपये है. इसके बाद वह सहरसा में रैली को संबोधित करेंगे.

Monday, August 17, 2015

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी का निधन

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी का निधन हो गया है. उनका निधन सुबह 10.51 पर हुआ.

जानकारी के अनुसार शुभ्रा मुखर्जी कुछ दिनों से बीमार थीं. सात अगस्त को उन्हें बीमारी के चलते दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

अस्पताल के सूत्रों ने जानकारी दी थी कि शुभ्रा मुखर्जी को श्वास संबंधी परेशानी है. उन्होंने ये भी बताया था कि राष्ट्रपति की पत्नी दिल की मरीज हैं. उन्हें आईसीयू में रखा गया था.


Friday, August 14, 2015

“Narendra Modi dead 2015” : Indian Prime Minister killed by internet death hoax

News of politician Narendra Modi’s death spread quickly earlier this week causing concern among fans across the world. However the August 2015 report has now been confirmed as a complete hoax and just the latest in a string of fake celebrity death reports. Thankfully, the Indian Prime Minister is alive and well.
UPDATE 14/08/2015 : This story seems to be false.
Narendra Modi death hoax spreads on Facebook
Rumors of the politician’s alleged demise gained traction on Wednesday after a ‘R.I.P. Narendra Modi’ Facebook page attracted nearly one million of ‘likes’. Those who read the ‘About’ page were given a believable account of the Indian politician’s passing:
At about 11 a.m. ET on Wednesday (August 12, 2015), our beloved politician Narendra Modi passed away. Narendra Modi was born on September 17, 1950 in Vadnagar. He will be missed but not forgotten. Please show your sympathy and condolences by commenting on and liking this page.
Hundreds of fans immediately started writing their messages of condolence on the Facebook page, expressing their sadness that the talented 64-year-old politician was dead. And as usual, Twittersphere was frenzied over the death hoax.
Where as some trusting fans believed the post, others were immediately skeptical of the report, perhaps learning their lesson from the huge amount of fake death reports emerging about celebrities over recent months. Some pointed out that the news had not been carried on any major Indian network, indicating that it was a fake report, as the death of a politician of Narendra Modi's stature would be major news across networks.
A recent poll conducted for the Celebrity Post shows that a large majority (90%) of respondents think those Narendra Modi death rumors are not funny anymore.
Narendra Modi Death Hoax Dismissed Since Politician Is ‘Alive And Well’
On Thursday (August 13) the politician's reps officially confirmed that Narendra Modi is not dead. “He joins the long list of celebrities who have been victimized by this hoax. He's still alive and well, stop believing what you see on the Internet,” they said.
Some fans have expressed anger at the fake report saying it was reckless, distressing and hurtful to fans of the much loved politician. Others say this shows his extreme popularity across the globe.

16 अगस्त को UAE जाएंगे PM मोदी, पहली बार मस्जिद का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन 16 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे. प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान अबु धाबी की मशहूर शेख जाएद मस्जिद भी जाएंगे.

मोदी पिछले 34 सालों में इंदिरा गांधी के बाद यूएई की यात्रा पर जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे. इंदिरा गांधी 1981 में यूएई के दौरे पर गई थीं. मोदी अबु धाबी के स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर वहां पहुंचेंगे.

मोदी का UAE का पूरा कार्यक्रम

16 अगस्त 
मजदार सिटी हाईटेक में बिजनेस कम्युनिटी प्रेजेंटशन 
ICAD रेजिडेंश‍ियल सिटी में वर्करों से मुलाकात 
रात को डिनर 


17 अगस्त 
शेख जाएद मस्जिद का दौरा
यूएई के शासकों से मुलाकात 
दिन में 12:30 बजे दुबई पहुंचेंगे 
क्राउन प्रिंस से मिलेंगे 
शाम 7:30 बजे क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोध‍ित करेंगे


दारुल उलूम देवबंद का सभी मदरसों को निर्देश, 'उत्साह से मनाएं आजादी का दिन, फहराएं तिरंगा'

दारुल उलूम देवबंद ने सभी मदरसों और इस्लामी संस्थानों को आदेश दिया है कि वे स्वतंत्रता दिवस पर अपनी इमारतों पर तिरंगा फहराएं और पूरे उत्साह से आजादी का जश्न मनाएं. मुसलमानों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की भी अपील की गई है.

दारुल उलूम देवबंद के प्रेस सचिव मौलाना अशरफ उस्मानी ने अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' से कहा, 'कोई क्यों हमें अलग रखना चाहता है? ये हमारा मुल्क है, हमारी जमीन, हमारी जगह है. हम अपने वतन से प्यार करते हैं और इसे लेकर हर तरह के भ्रम को दूर कर देना चाहते हैं.

'हैरत होती है जब लोग देशभक्ति पर करते हैं सवाल'

उन्होंने सभी मदरसों से भी तिरंगा फहराने की अपील की. उन्होंने कहा, 'कुछ लोग मानते हैं कि मदरसे आजादी के जश्न में शरीक नहीं होते . हम कहानी का सही पहलू आपको दिखाना चाहते हैं. बहुत से मदरसे मिल-जुलकर स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं. बस हम इन जश्नों का दिखावा करने की जरूरत नहीं महसूस करते.'

मौलाना अशरफ उस्मानी बताया कि दारुल उलूम देवबंद के साथ जमीयत उलेमा-ए-हिंद भी तिरंगा फहराने के कार्यक्रम में हिस्सा लेगा. उन्होंने कहा, 'उलेमाओं ने आजादी की लड़ाई में अहम रोल निभाया है. कांग्रेस आंशिक आजादी के लिए राजी थी, लेकिन हमने उसका विरोध किया. हमें हैरत होती है जब लोग हमारी देशभक्ति पर सवाल खड़े करते हैं.'


Thursday, August 13, 2015

Sunny Leone’s next super hit song Leaked | Mahek Leone Ki



Sunny Leone’s next super hit song Leaked | Mahek Leone Ki

NIT, IIT में 5500 सीटें खाली, 17 अगस्त तक चलेगा स्पेशल राउंड

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और दूसरे सरकारी सहायता प्राप्त टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स में स्टूडेंट्स के लिए सीट पाने का अच्छा मौका है.

दरअसल सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीएसएबी) ने 5500 खाली सीटों को भरने के लिए एडिशनल स्पेशल राउंड की आखिरी तारीख को 17 अगस्त तक बढ़ा दिया है. एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक इससे पहले उन स्टूडेंट्स को ही इस प्रोसेस के लिए रजिस्टर करने की अनुमति थी जिन्हें ज्वॉइंट एलोकेशन प्रोसेस में अनुमति नहीं दी गई थी. लेकिन अब सीएसएबी ने जेईई मेन रैंक और बिना सीट वाले सभी स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन की अनुमति दे दी है. हालांकि इससे कुछ अभिभावक और स्टूडेंट्स काफी नाराज हैं.

सीएसएबी ने 7 अगस्त को अलग-अलग इंस्टीट्यूट्स में करीब 23,919 सीटों को एडिशनल स्पेशल राउंड के तहत भरने की घोषणा की थी. इसके बावजूद करीब 5500 सीटें खाली रह गई. आपको बता दें कि इन सीटों में से करीब 3100 सिर्फ एनआईटी में हैं.

Wednesday, August 12, 2015

समुद्र से निकल रहे हजार-हजार के नोट, निकालने जमा हुई भीड़


मुंबई. गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र से हजार के नोट निकल रहे हैं। इन नोटों को पाने के लिए सैकड़ों की भीड़ समुद्र किनारे लगी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, लोगों को शाम तक कुल तीन लाख रुपये मिल चुके थे। नोट निकालने के लिए लोग इस कदर उत्साहित हैं कि जान की परवाह किए बगैर पानी में उतर रहे हैं।
बुधवार की सुबह नोट निकलने की खबर मुंबई में आग की तरह फैली। इस घटना के बाद आसपास की बस्तियों के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को गहरे पानी में न जाने की हिदायत दी है।
नोट मिलने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म है, लेकिन पुलिस इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि समुद्र में नोट मिलने की घटना आतंकी साजिश भी हो सकती है, ताकि खुफिया एजेंसियों का ध्यान भटक सके।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More