https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Saturday, March 5, 2016

साल 2014-15 में 2 करोड़ लोगों ने छोड़ा BSNL

निजी कंपनियों की मार्केटिंग पॉलिसीज के बीच कवरेज और सर्विस क्वॉलिटी जैसे मुद्दों के कारण बीते वित्त वर्ष के दौरान BSNL के लगभग दो करोड़ कन्जयूमर्स उससे अलग हो गए.

टेलीकॉम डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि मार्च 2014 और मार्च 2015 के बीच BSNL के 1.78 करोड़ वायरलेस और 20 लाख से अधिक लैंडलाइन कन्जयूमर्स टूट गए. मोबाइल ग्राहकों के टूटने के कारणों के बारे में अधिकारी ने कहा कि BSNL, प्राइवेट कंपनियों की धुआंधार मार्केटिंग स्ट्रैटजी का मुकाबला नहीं कर पाई.

इसके साथ ही मोबाइल नेटवर्क कवरेज और सर्विस क्वॉलिटी जैसे मुद्दे भी बड़ा कारण हैं. बीएसएनएल 2008-2012 के दौरान अपने नेटवर्क की बढ़ोतरी में निवेश नहीं कर पाई. मई 2015 के आखिर में BSNL के वायरलेस ग्राहकों की संख्या 7.76 करोड़ और बाजार हिस्सेदारी 7.96 फीसदी थी, वहीं कंपनी का वायरलाइन आधार 1.60 करोड़ और बाजार भागीदारी 61.07 फीसदी रही.



Tuesday, March 1, 2016

जल संकट पर केजरीवाल सरकार को SC की फटकार, कहा- हर मुद्दे पर कोर्ट आ जाते हो

हरियाणा में जाट आरक्षण के चलते दिल्ली में चल रहे जल संकट पर केजरीवाल सरकार राहत की उम्मीद लेकर सुप्रीम कोर्ट गई थी, लेकिन इस मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को लताड़ दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को कहा, 'आप अपने दफ्तर में बैठे रहते हैं, जबकि आपको हरियाणा सरकार से बात करके इस मुद्दे को सुलझाना चाहिए था.' अदालत ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार हर मुद्दे पर अदालत पहुंच जाती है.



अब 24 को होगी अगली सुनवाई

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने मुनक नहर से पानी की सप्लाई को लेकर दाखिल दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया था. लेकिन दिल्ली सरकार के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से काफी गुजारिश की और कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है. इसके बाद कोर्ट ने हरियाणा और केंद्र सरकार से 2 दिन में जवाब मांगा. अब इस मामले में 24 फरवरी को अगली सुनवाई होगी. 

हालांकि सोमवार सुबह मुनक नहर से पानी की आपूर्ति बहाल हो चुकी है. शाम तक दिल्ली में पानी की सप्लाई शुरू हो जाने की उम्मीद है.


















राज्यसभा में मायावती बोलीं- मैं स्मृति के जवाब से संतुष्ट नहीं, सिर चढ़ाने का वादा पूरा करें

राज्‍यसभा में शुक्रवार को रोहित वेमुला के मामले पर जमकर हंगामा हुआ. एक बार स्थगित होने के बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने दलित छात्र रोहित वेमुला की हत्या का मुद्दा उठाकर सरकार को एक बार फिर घेरा. उन्होंने कहा कि सरकार की मानसिकता दलित विरोधी है.




वादा पूरा करें स्मृति ईरानी

इसके साथ ही मायावती ने कहा कि वो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं, क्या अब वो अपना वादा पूरा करेंगी? आपको बता दें कि सदन में रोहित की सुसाइड के मामले पर बहस के दौरान मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा था कि अगर मायावती उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होंगी तो वो अपना सिर काटकर उनके चरणों में रख देंगी. मायावती यही नहीं थमीं. अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए मायावती ने कहा कि रोहित वेमुला केस की जांच कर रही कमेटी में एक एसटी-एसटी सदस्य हो, जबकि इसी के जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा कि कमेटी में एससी सदस्य न होने की बात गलत है. विपक्ष के हंगामे के कारण सभापति को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.


राज्यसभा में रोहित वेमुला पर बहस के दौरान मानव संसाधन मंत्री स्‍मृति ईरानी के बयान पर शुक्रवार को भी सदन में हंगामा मचा. स्मृति के बयान का कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने विरोध किया और कहा कि उन्‍होंने जो मां दुर्गा का अपमान किया है उसके लिए वो माफी मांगें. इसके जवाब में स्‍मृति ईरानी ने कहा कि राज्‍यसभा में जो पर्चा मैंने पढ़ा, वो सरकार का नहीं, जेएनयू का था. हालांकि इसके बाद भी विपक्ष माफी मांगवाने पर अड़ा रहा.





























पाकिस्तान ने पहली बार माना, 14 जनवरी से प्रोटेक्टि‍व कस्टडी में है मसूद अजहर

पाकिस्तान ने पहली बार इस बात को स्वीकार किया है कि पठानकोट हमले में जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर 'हिरासत' में है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने हमारे सहयोगी चैनल 'इंडिया टुडे' के साथ बातचीत में भारत से उस आरोप को भी खारिज किया है कि पाकिस्तान की ओर से पठानकोट हमले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है.




सरताज ने बताया कि मसूद अजहर 14 जनवरी से हिरासत में है. भारत ने आरोप लगाया था कि मसूद को हिरासत में लिए जाने के बाद पाकिस्तान की तरफ से उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

FIR में दर्ज होगा नाम 

बता दें कि पिछले हफ्ते पाकिस्तान ने पठानकोट में हुए आतंकी हमले को लेकर एफआईआर दर्ज की थी. हालांकि उस एफआईआर में जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद का नाम नहीं था. सरताज अजीज ने बातचीत में कहा, 'एफआईआर सिर्फ पहले स्तर की रिपोर्ट है और आगे दर्ज होने वाली एफआईआर में बाकी नाम जरूर शामिल किए जाएंगे.' मसूद दो जनवरी को पठानकोट एयरबेस में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.


भारत से मिले सबूतों पर कार्रवाई


पठानकोट हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के भारत की तरफ से दिए गए सबूतों के बारे में अजीज से पूछा गया. इसपर उन्होंने कह कि भारत की तरफ से उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबरों में से एक काम कर रहा था और उसकी लोकेशर बहावसपुर में जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर में पाई गई.


सीमापार हमले पर कार्रवाई मुश्किल


अजीज ने कहा, 'जब भी सीमा पार कोई अपराध होता है तो कानूनी प्रक्रिया और ज्यादा मुश्किल हो जाती है क्योंकि हमारे पास लोकेशन या सबूत नहीं होते. स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम को मोबाइल नंबरों और उपलब्ध लिंक की जांच करनी पड़ी. उन्हें इस बात की जांच करनी पड़ी कि इस हमले के पीछे किसका हाथ हो सकता है.'


भारत आएगी SIT


अजीज ने बताया कि पाकिस्तान की SIT के यहां आकर जांच कराने के लिए भारत राजी हो गया है. पाकिस्तानी की टीम फरवरी के आखिर या मार्च में पठानकोट का दौरा कर सकती है.






















मध्य प्रदेश में दलित छात्रों को कॉलेज में मिलेगी मुफ्त शिक्षा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों समेत सरकारी कॉलेजों में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए मुफ्त शिक्षा की घोषणा की है.



उन्होंने संत रविदास की जयंती के अवसर पर मैहर शहर में एक कार्यक्रम में अपने फैसले की घोषणा की.
उन्होंने मैहर क्षेत्र के मतदाताओं का शुक्रिया अदा करने के लिए वहां की यात्रा की. इस महीने की शुरूआत में हुए चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार नारायण त्रिपाठी को 28 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत मिली थी.




















पंपोर एनकाउंटर के दौरान मस्जिदों से बज रहे थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

जम्मू-कश्मीर के पंपोर में जिस वक्त सुरक्षाबलों के जवान आतंकियों से लोहा ले रहे थे, ठीक उसी वक्त वहां से कुछ ही दूर पर स्थित एक मस्जिद में मुजाहिदीन और पाकिस्तान के समर्थन में कुछ लोग नारे लगा रहे थे.
तीन दिनों तक चले ऑपरेशन के दौरान जब जवान आतंकियों की गोली से जान गवां रहे थे तब पंपोर के आस-पास के इलाकों में बनी मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों से 'पाकिस्तान जिंदाबाद', और 'हमें क्या चाहिए: आजादी' के नारों की रिकॉर्डिंग बजती रही. ऑपरेशन में दो कैप्टन और 5 जवान शहीद हो गए.



युवकों ने सुरक्षाबलों पर फेंके पत्थर

श्रीनगर से करीब 15 किमी दूर सेमपुरा इलाके के सैकड़ों युवा उस जगह पर जमा हुए जहां सुरक्षाबल आतंकियों से लड़ रहे थे और उन्होंने जवानों पर हमला किया. युवकों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प भी हुई. भीड़ को हटाने के लिए पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े, जिसके जवाब में युवकों ने जवानों पर पत्थर फेंके.


अलगाववादियों ने किया बंद का ऐलान 

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के समर्थन में मस्जिदों में बज रहे नारों की पड़ताल की हालांकि पुलिस ने किसी भी मस्जिद में घुसने की कोशिश नहीं की. उधर, पुलवामा जिले में सैन्य ऑपरेशन के विरोध में अलगाववादियों ने सोमवार को बंद का ऐलान किया था.
\



एक घंटे की चार्जिंग में 75 किमी की सैर कराएगा पहला 'मेक इन इंडिया' इलेक्ट्रिक स्कूटर

बंगलुरु के स्टार्टअप, Ather Energy ने भारत का पहला स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है. इस दुपहिया वाहन को Ather e-Scooter S340 नाम से लॉन्च किया गया है. बता दें कि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत IIT मद्रास में की गई थी.




एक घंटे में चार्ज
इस नई गाड़ी को 3 साल की रिसर्च के बाद तैयार किया गया है. Li-ion बैट्री पैक फीचर होने के चलते स्कूटर को एक घंटे से भी कम के समय में चार्ज किया जा सकेगा.

डिजिटल टचस्क्रीन डैशबोर्डइसकी सबसे बड़ी यूएसपी डिजिटल टचस्क्रीन डैशबोर्ड है. इस एंड्रायड बेस्ड टचस्क्रीन से यूजर्स राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए स्कूटर की प्रोफाइल को अपने मुताबिक सेट भी कर सकते हैं. इन फीचर्स में मल्टीपल राइडिंग मोड्स और चोरी से सुरक्षा शामिल हैं.

मेक इन इंडिया प्रोडक्टAther e-Scooter S340 देश का पहला स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसके डिजाइन से लेकर बनाने तक का सारा काम भारत में ही किया गया है. PM मोदी के मेक इन इंडिया कैम्पेन के चलते पूरी तरह स्वदेशी इस स्कूटर को और लोकप्रियता मिलने की उम्मीद है.

जानिए क्या है स्पीडस्कूटर को 25-40 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है वहीं, हाई स्पीड में यह एक घंटे में 75 किलो मीटर का सफर तय कर सकती है. कंपनी ने बताया है कि इसकी कीमत एक लाख रुपये से कम ही रखी जाएगी.
















Monday, February 29, 2016

जेएनयू विवाद: कन्हैया, उमर और अनिर्बान से फिर पूछताछ, बयानों में अंतर

दिल्ली पुलिस जेएनयू विवाद के तीनों आरोपी- कन्हैया, उमर और अनिर्बान से फिर पूछताछ कर रही है. इससे पहले गुरुवार को भी 5 घंटे पूछताछ की गई थी.




शुक्रवार को इन तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ हो रही है. पुलिस ने सुबह 10:30 बजे तीनों से पूछताछ शुरू कर दी थी. दिल्ली पुलिस के पास सिर्फ एक दिन के लिए कन्हैया कुमार की कस्टडी है. हालांकि शुरुआत में कन्हैया कुमार को अलग कमरे में बैठाकर पूछताछ की गई ताकि उमर खालिद और अनिर्बान उसके बयान को प्रभावित न कर सकें. उसके बाद तीनों को आमने-सामने बैठाकर सवाल पूछे जा रहै हैं.

तीनों ने दिए अलग-अलग बयान

पुलिस की पुछताछ में तीनों आरोपियों ने अलग-अलग बयान दिए हैं. कन्हैया कुमार ने पहले कहा था कि 9 फरवरी को वह हॉस्टल रूम में था, और वह तब बाहर आया जब सिक्योरिटी गार्ड ने उसे बुलाया और कहा कि बाहर एबीवीपी और इवेंट के आयोजकों के बीच झड़प की स्थिति हो गई है. वहीं उमर खालिद ने राष्ट्रविरोधी नारे लगाने की बात से साफ इनकार कर दिया है. अनिर्बान ने कहा कि नारे लगे थे लेकिन वह इससे अनजान था कि यह राष्ट्रविरोधी हैं.


तीनों आरोपियों को पुलिस ने कुछ वीडियो भी दिखाए हैं. इनमें से कुछ लोगों को पहचाना गया है और कुछ लोगों को नहीं.






















Sunday, February 28, 2016

आम बजट 2016 : जानिए, जेटली के बजट में क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज आम बजट पेश किया। किसानों और गांवों के लिए सौगातों को छोड़कर यदि रूटीन में उपयोग होने वाली चीजों पर नजर डालें, तो आने वाले समय में लगभग सभी चीजें महंगी होने जा रही हैं। एक नजर महंगी/सस्ती होने वाली खास चीजों पर-





















Tuesday, December 1, 2015

The Godsent Undertaker - Real Life Stories - Kishore Bhatt - iMumbai

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More