https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Friday, March 27, 2015

अटल बिहारी वाजपेयी को आज घर जाकर भारत रत्‍न देंगे राष्ट्रपति

आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को भारत रत्न दिया जाएगा। बाजपेयी के स्वास्थ्य को देखते हुए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी उनके घर जाकर देश्ा का सर्वोच्च नागरिक सम्मान उन्हें प्रदान करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्य मौजूद रहेंगे। 31 मार्च को महामना मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न प्रदान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के पद पर रहे हों या नेता प्रतिपक्ष.. बेशक देश की बात हो या क्रान्तिकारियों की, या फिर उनकी अपनी ही कविताओं की.. अटल बिहारी वाजपेयी की बरारबरी कोई नहीं कर सकता। भारत रत्न से उन्हें सम्मानित किए जाने की घोषणा पिछले वर्ष कर दी गई थी, अब आज यानी 27 मार्च को उन्हें यह रत्न दे दिया जाएगा।



Wednesday, March 25, 2015

कंगारुओं ने शेन वॉर्न की गेंदबाजी पर की नेट प्रैक्टिस

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच होना है. दोनों ही टीमें इस मैच से पहले प्रैक्टिस में जी जान से जुटी हुई हैं. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी भी कंगारुओं की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. बुधवार को ऑस्ट्रेलिया की नेट प्रैक्टिस के दौरान पूर्व स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न भी वहां नजर आए.
वॉर्न ने नेट पर गेंदबाजी भी की और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने उनकी गेंद पर प्रैक्टिस की. इतना ही नहीं उसके बाद शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में भी गए. माना जा रहा है कि वॉर्न ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारतीय टीम के खिलाफ रणनीति बनाने में मदद कर रहे हैं.
मंगलवार को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा था कि अगर एससीजी के विकेट के धीमा होने की खबरें सही साबित होती हैं तो भारत के स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं. इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा था, 'मैंने अब तक पिच नहीं देखी है लेकिन अगर मैंने जो खबरें पढ़ी हैं उन पर गौर किया जाए तो मुझे लगता है कि यह धीमा विकेट होगा. हमने देखा कि पिछले मैच में यह काफी धीमा था जिसे दक्षिण अफ्रीका ने जीता. इसमें थोड़ा कम उछाल हो सकता है और विकेट धीमा हो सकता है और ऐसे में धीमे गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं जो भारत के पक्ष में हो सकता है.'
अब वॉर्न की गेंदबाजी पर प्रैक्टिस ऑस्ट्रेलियाई टीम के कितने काम आती है ये तो गुरुवार को होने वाले मैच में ही पता चलेगा.




वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ स्लेजिंग की अगुवाई कर सकता हूं मैं: मिशेल जॉनसन


आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंच चुका है और गुरुवार को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया में जो टीम जीतेगी वो फाइनल में कीवी टीम से भिड़ेगी. दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देंगे. ऑस्ट्रेलिया स्लेज करने से बाज नहीं आएगा तो टीम इंडिया भी इसके लिए तैयार है.
ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान तीखी बहस से उत्साहित तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने कहा कि भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में वह छींटाकशी के अगुआ बन सकते हैं क्योंकि यह खेल का हिस्सा है. आईसीसी के प्रमुख डेविड रिचर्डसन ने वर्ल्ड कप से पहले कहा था कि लगातार गलती करने वाले पर बैन लग सकता है लेकिन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इसी हफ्ते कहा था कि ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ डेविड वार्नर को एक और घटना में घसीटने और संभावित बैन की चिंता नहीं है. वार्नर की टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ियों से कई बार बहस हुई थी.
ट्राई सीरीज के दौरान भी उन्होंने रोहित शर्मा को मेलबर्न वनडे में अंग्रेजी में बोलने में हिदायत दी थी जिसके लिए उन पर जुर्माना लगा था. जॉनसन ने हालांकि कहा कि एससीजी पर जब ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक तेवरों की बात आएगी तो वार्नर इससे पीछे हट सकता है. उन्होंने कहा, 'मैंने सुना है कि डेवी ने कहा कि वह इन सब चीजों में शामिल नहीं होना चाहता है. किसी को यह करना होगा और मुझे लगता है कि मैं इसमें हाथ आजमा सकता हूं. यह खेल का हिस्सा है. शेन वाटसन और वहाब रियाज के साथ जो कुछ हुआ वह मेरे हिसाब से अपवाद था.'
वाटसन और रियाज पर आपस में उलझने के लिए जुर्माना लगाया गया था. जॉनसन के अलावा आस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लीमन भी इससे नाखुश थे. हालांकि मैच के बाद दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से बात करते नजर आए थे. शेन वाटसन ने वहाब रियाज की तारीफ करते हुए एक ट्वीट भी किया था.





इन 5 बातों का ख्याल रखे टीम इंडिया, वरना...

पिच की 'गुगली' 
सिडनी की पिच को लेकर जबरदस्त हो हल्ला मचा है. कंगारू चाहते हैं कि पिच उनके तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हो. पर क्यूरेटर के बयान से साफ है कि ऐसा होने की संभावना बेहद कम है. जानकार बताते हैं कि यह पिच धीमी होगी और इस पर स्पिन को फायदा मिल सकता है. पर यह भी एक छलावा साबित हो सकता है. क्योंकि इस मैदान पर खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भले ही साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट झटके. पर यह भी सत्य ही है कि इस मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 400 से ज्यादा रन बनाए. और मेजबान टीम और श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने 300 से ज्यादा रन बनाए थे. अगर टीम इंडिया स्पिन को मदद देने वाली पिच उम्मीद लगाए बैठी है तो यह उसके लिए घातक साबित हो सकता है. इसके अलावा मंगलवार को पूरे दिन सिडनी में बारिश हुई जिस वजह से पिच पर कवर लगा आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और भारत आमने-सामने होंगे. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 26 मार्च को खेले जाने वाले इस मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल सकता है. भारत पिछले साल नवंबर के अंत से ही ऑस्ट्रेलिया में ही है. दोनों टीमें अब तक टेस्ट और वनडे सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं. इतने लंबे दौरे के बाद दोनों टीमें एक दूसरे से पूरी तरह वाकिफ हैं. हरेक खिलाड़ी के पास विरोधी टीम पूरा खाका चिट्ठा है. यानी भारत ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रणनीति बना ली होगी. पर सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में एक भी गलती विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा देगी. ऐसे में भारत को इन पांच बातों का खास ख्याल रखना होगा.

इन 5 वजहों से हम होंगे कंगारुओं पर भारी

कंगारुओं की तेज गेंदबाजी का 'वुल्फ पैक' 
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भले ही कंगारुओं के नाम से संबोधित किया जाता हो, पर इस टीम के तेज गेंदबाज 'वुल्फ पैक' की तरह है. क्रिकेट की शब्दावली में ये गेंदबाज विरोधी बल्लेबाजों का शिकार किसी 'वुल्फ पैक' की तरह करते हैं. चौतरफा आक्रमण. मिशेल स्टार्क की इन स्विंगिंग गेंदबाजी से बच गए तो मिशेल जॉनसन की रफ्तार और बाउंसर के लिए तैयार रहिए. अगर इन दोनों से पार पा लिया तो जॉश हेजलवुल्ड की सटीक लाइन-लेंथ गेंदबाजी या पैट कमिंस की रफ्तार भरी गेंदबाजी. मान लिया कि आपने इन चारों गेंदबाज का काट निकाल लिया अब जेम्स फॉकनर की चतुराई भरी गेंदबाजी पर क्या करेंगे. सबसे अहम बात यह है कि ये सभी गेंदबाज करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बॉल फेंक सकते हैं. यानी किसी न किसी जाल में फंस ही जाएंगे.
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: लोग छुट्टियां लेने के लिए बहाने बना रहे हैं
गेम रनों और विकेटों का है, स्लेजिंग का नहीं 
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइंड गेम में माहिर हैं. स्लेजिंग के मामले में उनसा कोई नहीं. मैच तो अभी शुरू भी नहीं हुआ पर ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्लेजिंग पर बढ़-चढ़कर बयानबाजी कर रहे हैं. मौजूदा टीम इंडिया को देखते हुए यह भी तय है कि वे स्लेजिंग का जवाब स्लेजिंग से ही देंगे. यानी मैदान पर जबरदस्त तनातनी देखने को मिल सकता है. और कंगारू भी यही तो चाहते हैं. उन्हें लगता है कि यह रणनीति उनके अंदर का सर्वश्रेष्ठ निकालती है. इसलिए भारतीय क्रिकेटरों में इस जाल में फंसने से बचना होगा. क्योंकि यह मैच गेंद और बल्ले का है, स्लेजिंग का नहीं. किसने कब स्लेज किया? क्या उसे जवाब दिया गया? इस तरह की सोच खिलाड़ियों का ध्यान क्रिकेट से दूर कर सकती है जो सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में भारी नुकसानदेह है. भारत को अगर ऑस्ट्रेलिया के स्लेजिंग का जवाब देना है तो बल्ले और गेंद से दे, तभी नतीजा अपने पक्ष में जाएगा.रहा. यानी इस पिच पर उतनी धूप नहीं पड़ी है जिसकी उम्मीद टीम इंडिया को रही होगी.


'स्पिनर' मैक्सवेल पर सोच समझ कर खेलें

ज्यादातर क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि स्पिन डिपार्टमेंट में भारत का पलड़ा भारी है. चाहे बात स्पिन गेंदबाजों की हो या फिर स्पिन बॉलिंग खेलने की. क्रिकेट एक्सपर्ट मानकर चल रहे हैं कि दोनों ही परिस्थिति में भारत ऑस्ट्रेलिया पर हावी रहेगा. वैसे यह मानकर चला जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करेगा और ग्लेन मैक्सवेल पार्ट टाइम स्पिनर की भूमिका में नजर आएंगे. भारत के लिए मैक्सवेल को खेलना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा. पर यह एक पेंचीदा मामला है. मैक्सवेल ऑफ स्पिनर हैं. ऑफ स्पिन गेंदबाजी के सामने टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन से हर कोई वाकिफ है. इंग्लैंड दौरे पर जिस तरह से पार्ट टाइमर मोइन अली ने हमारे बल्लेबाजों की पोल खोली. उसे यादकर मन में डर तो बना ही रहेगा. अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन अक्सर मोइन अली का शिकार बने. क्रिकेट के जानकार मानते हैं कि भारत ने मोइन अली को हल्के में लिया. दूसरे छोर पर अच्छी गेंदबाजी के दबाव से उबरने के लिए भारत के मोइन पर ज्यादा आक्रमण किया नतीजतन वे अपना विकेट फेंकते गए. कुछ ऐसा ही सेमीफाइनल मैच मे भी हो सकता है. अगर टीम इंडिया एहतियात नहीं बरतती है तो सेमीफाइनल में भी मैक्सवेल की फिरकी भारत पर भारी साबित हो सकती है.

बाउंसर का लोभ 

इस वर्ल्ड कप में भारतीय तेज गेंदबाजों की रणनीति ने सबको प्रभावित किया है. वे अपनी रफ्तार से विरोधी बल्लेबाज पर हावी होने में सफल रहे हैं, खासकर बाउंसर के इस्तेमाल से ज्यादातर एक्सपर्ट चकित हैं. रिकॉर्ड बताते हैं इस वर्ल्ड कप में भारत ने करीब 25 विकेट शॉर्ट गेंदों से ली है. इसमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की लंबी बाउंड्री और पर्थ की बाउंसी पिच का भी अहम योगदान रहा. पर एससीजी में ना तो बाउंड्री इतनी लंबी है और ना ही यहां की पिच में पर्थ जैसी उछाल. इसके अलावा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने जिस तरह से बाउंसर डालकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया वो भारत को बाउंसर रणनीति अपनाने के लिए प्रलोभित कर सकता है. मगर टीम इंडिया को यह नहीं भूलना चाहिए कि कंगारू अपने घर में बाउंसी विकेट पर खेलने के आदी हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज को भी याद किया जाए तो बिस्बेन टेस्ट तो हम अपनी बाउंसर रणनीति के कारण हारे. मिशेल जॉनसन के बाउंसर डालने की रणनीति अपनाई और बदले में जमकर रन लुटाए. बाउंसर मारकर बल्लेबाज को परखने में कुछ भी गलत नहीं है पर इस रणनीति पर बहुत ज्यादा निर्भर होना भारत के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकता है.




Tuesday, March 24, 2015

Shahid Kapoor to marry Delhi college girl Mira Rajput?




Shahid Kapoor reportedly got engaged to Mira Rajput, a third year student in Lady Shri Ram College, Delhi, media reports said on Monday. 


Times of India reported that Shahid got engaged to the girl in mid-January this year. She is currently pursuing her graduation degree and has completed her schooling from Vasant Valley School. Apparently, Shahid met Mira through the religious group Radha Soami Satsang Beas.














Monday, March 23, 2015

देखिए अक्षय की फिल्म 'गब्बर इज बैक' का नया ट्रेलर



नेता, पुलिस और आम आदमी हर किसी का यही सवाल है कि कौन है गब्बर? आज इसका जवाब मिल गया है.'गब्बर इज बैकफिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अक्षय कुमार गलत को सही करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.


ट्रेलर में वो जान तोड़ एक्शन और तालीमार डायलॉग मार रहे हैं. ट्रेलर में यह लाइन गूंजती रहती है, 'पचास-पचास कोस दूर जब कोई रिश्वत लेता है तो सब कहते हैं मत ले वर्ना गब्बर आ जाएगा और अब तेरा क्या होगा कालिया.'
फिल्म में वह लालचियों को मजा चखाने में कोई कोर-कसर छोड़ते नजर नहीं आ रहे हैं. फिल्म को कृष ने डायरेक्ट किया है और इसमें श्रुति हासन भी हैं. संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 1 मई को रिलीज हो रही है.








महाराष्ट्र में बेचा गुटखा तो जमानत भी नहीं मिलेगी

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को ऐलान कर दिया कि गुटखे की बिक्री में शामिल लोगों पर गैर जमानती अपराधों के तहत केस दर्ज किया जाएगा. महाराष्ट्र में गुटखे के उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध है लेकिन इसे प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया गया है.


पाबंदी ठीक से लागू न होने के चलते महाराष्ट्र में पड़ोसी राज्यों से गुटखे की तस्करी हो रही है. राज्य के खाद्य व औषधि मंत्री गिरीश बापट ने विधानसभा में कहा कि सरकार प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने के लिए कदम उठा रही है. कांग्रेस विधायक मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने प्रश्नकाल के दौरान मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रतिबंध के बावजूद राज्य में गुटखा बिक रहा है. यहां तक कि विधान भवन के बाहर भी ऐसा हो रहा है. उन्होंने जानना चाहा कि सरकार इसे लेकर क्या कदम उठा रही है.


बापट ने जवाब में कहा कि 72,000 दुकानों की तलाशी ली गई और अब तक 32 करोड़ रपये के गुटखा जब्त किए गया है. उन्होंने कहा, 'पुलिस को आईपीसी की धारा 328 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि के माध्यम से चोट पहुंचाना) के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, जो गैर जमानती है.











नदी में फेंकने पर भी नहीं डूबा 'राम' लिखा पत्थर, लोगों ने शुरू की पूजा



छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक पत्थर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. हसदेव नदी पर मिला 5 किलो वजनी ये पत्थर पानी पर तैरता है. इस पत्थर पर राम लिखा हुआ है. लोग इसे रामसेतु से जोड़कर देखने लगे हैं और अब इसकी पूजा-अर्चना भी शुरू हो गई है.


जानकारी के मुताबिक, हसदेव नदी के किनारे यह पत्थर एक बच्चे को रेत में डूबा मिला. बच्चे ने इस पत्थर को नदी में फेंका तो यह तैरने लगा. इसके बाद कुछ बच्चे इस पत्थर को लेकर शिव मंदिर के पास पहुंचे और इसे नहर में डाल दिया. वहां भी यह पत्थर तैरने लगा. लगभग 5 किलो वजनी इस पत्थर पर 'राम' लिखा हुआ था. पानी में पत्थर के तैरने की जानकारी मिलते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. लोग इसे नवरात्र में राम नाम की महिमा मानते हुए पूजा अर्चना में लग गए.

पत्थर के तैरने पर वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती पर कई तरह के तलहटी चट्टानें पाई जाती हैं. हजारों वर्षों के अंतराल में बनने वाले तलहटी चट्टानी पत्थरों पर ताप व दाब के साथ विभिन्न् तत्वों के मिश्रण का प्रभाव होता है. कई बार चट्टानी पत्थर के निर्माण में लकड़ी, मिट्टी व रेत का संयोजन होता है. जिस तत्व का घनत्व अधिक होता है, उसका उस चट्टानी पत्थर पर प्रभाव पड़ता है. इस तरह के पत्थरों में लकड़ी के तत्वों का अधिक घनत्व होता है. इस वजह से पत्थर पानी में डूबने की बजाय तैरने लगते हैं.









सऊदी के रेगिस्तान में बनेगा वाशिंगटन से बड़ा शहर, लगेंगे 10 साल

सऊदी के रेगिस्तान में बनने वाले 'द किंग अब्‍दुल्‍ला इकोनॉमिक सिटी' (केक) का ग्राफिक डिजाइन
सऊदी अरब में अमेरिका के वाशिंगटन से बड़ा शहर बनाया जा रहा है। इस शहर का नाम 'द किंग अब्‍दुल्‍ला इकोनॉमिक सिटी' (केक) है। इसका निर्माण 15 फीसदी तक पूरा हो चुका है। लाल सागर के पास बनने वाला यह शहर सऊदी अरब का नया इकोनॉमिक जोन होगा। शहर का फैलाव 173 किलोमीटर में होगा और बसाने में 100 बिलियन डॉलर निवेश होने का अनुमान है।
क्या होगा इस शहर में खास...
इंडस्ट्रियल जोन
शहर को वर्ल्‍ड क्‍लास बनाने के लिए बेहतरीन प्‍लानिंग की गई है। शहर में इंडस्ट्रियल, रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल जोन अलग-अलग बसाने की प्‍लानिंग है। इंडस्ट्रियल जोन के लिए 4400 हेक्टेयर एलॉट किया गया है। इसमें बड़े से लेकर छोटे कंपनियों के लिए स्‍पेस उपलब्‍ध कराया जाएगा जिससे 3 लाख 30 हजार नए रोजगार का सृजन होने की संभावना है। इंडस्ट्रियल जोन में रिसर्च क्षेत्र से 1.50 लाख, बिजनेस और ऑफिस क्षेत्र से 2 लाख, सर्विस सेक्टर से 1.15 लाख, हॉस्पिटैलिटी सेक्‍टर से 60 हजार, शिक्षा और कम्युनिटी सर्विस क्षेत्र से 1.45 लाख नए रोजगार का सृजन होने का अनुमान है।
आवासीय क्षेत्र
केक में 2 लाख 60 हजार अपार्टमेंट और 56 हजार विला का निर्माण किया जाएगा। आवासीय क्षेत्र में अपार्टमेंट, कॉमर्शियल एरिया और मनोरंजन जोन सेपरेट जोन में बटा होगा। आवासीय जोन में रहने वाले लोगों को वर्ल्‍ड क्‍लास की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। आवासीय जोन में 20 लाख लोगों को रहने की सुविधा मिलेगी। पर्यटकों के लिए भी विशेष व्‍यवस्‍था की जाएगी। सालाना 10 हजार पर्यटकों का आने का भी अनुमान है। शहर के प्रत्येक जिले में अपना मनोरंजन स्थल और शॉपिंग के लिए मॉल्‍स और दुकाने होगी।












सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए मिस्बाह-उल-हक के नुस्खे



नई दिल्ली: वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच को लेकर इस वक्त टीम इंडिया के फैन्स की राय भी बंटी हुई है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक़ 26 मार्च को सिडनी में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में अपना दांव टीम इंडिया पर लगा रहे हैं। उनका मानना है कि सिडनी की स्लो पिच पर मेजबान टीम के बल्लेबाजों को मुश्किल आएगी। क्योंकि, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर स्पिनरों को मदद मिलेगी।


मिस्बाह कहते हैं कि सिडनी में हुए पहले क्वार्टर फाइनल में इमरान ताहिर ने 4 विकेट हासिल किए थे और उनसे श्रीलंकाई बल्लेबाजों को काफी परेशानी हुई थी। दरअसल श्रीलंका के खिलाफ सिडनी के स्लो पिच पर लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने चार और ऑफ स्पिनर जेपी ड्यूमिनी ने हैट्रिक विकेट अपने नाम किए थे। उनका मानना है कि आखिरी चार की जंग में दोनों ही मेजबान टीमों को एक उम्दा स्पिनर की कमी खलेगी।

मिस्बाह कहते हैं, हालांकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें बेहद अच्छा क्रिकेट खेल रही हैं। फिर भी उन्हें स्पिनरों के खिलाफ मुश्किलें जरूर आएंगी। वैसे इस वर्ल्ड कप में सिडनी में ही दक्षिण अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 408 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ 376 रन बनाए थे। कुमार संगाकारा के शतक के सहारे श्रीलंका ने भी ऑस्ट्रेलिया को 312 रनों का जवाब दिया था। ऐसे में इस पिच पर रनों की बारिश की उम्मीद की जा सकती है।

टीम इंडिया ने अब तक अपने सात मैचों में कुल 70 विकेट झटके हैं। इन 70 विकेटों में आर अश्विन ने 12 और रविन्द्र जडेजा ने 9 यानी कुल 21 विकेट झटके हैं। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रणनीति बनाते वक्त अश्विन, जडेजा, सुरेश रैना और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को जेहन में रखकर विपक्ष का किला ढहाने की कोशिश करेगी।





Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More