https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Thursday, April 9, 2015

ठाणे: साइबर कैफे से संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किए गए यंग कपल्स

मुंबई के पास ऐसे साइबर कैफे का भंडाफोड़ हुआ है, जो इंटरनेट के अलावा खास तरह की 'प्राइवेसी' भी मुहैया कराता आ रहा था. पुलिस ने छापा मारकर मामला उजागर किया.

प्राइवेसी के लिहाज से मुफीद साइबर कैफे मुंबई यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों के एकदम पास बनाया गया था. जब पुलिस ने ठाणे के निकट श्रीमती चंडीबाई एचएम कॉलेज के पास बने साइबर कैफे पर छापा मारा, तो वह अंदर की हालत देखकर सन्न रह गई. वहां 15 से 20 साल के कई यंग कपल आपत्त‍िजनक स्थ‍िति में मिले.
छापा मारने के दौरान पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की, जिसमें दिखाया गया है कि साइबर कैफे ने स्टूडेंट्स को किस तरह प्राइवेसी मुहैया कराई थी. केबिन का साइज बमुश्क‍िल 4X3 वर्गफुट का था. पुलिस ने धारा-194 के तहत केस दर्ज कर लिया है.

आतंक निरोधी सेल (ATC) की टीम की अगुवाई करने वाले इंस्पेक्टर संप‍त निर्मल ने कहा कि छापामारी के दौरान पाया गया कि युवा जोड़े आपत्त‍िजनक हालत में थे. पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें साइबर कैफे का मालिक लल्लन शाह, मैनेजर निरंजन और 11 जोड़े शामिल हैं.








'दिल धड़कने दो' में आयशा मेहरा के रोल में प्रियंका चोपड़ा का लुक रिलीज

जोया अख्तर की अगली फिल्म 'दिल धड़कने दो' में प्रियंका चोपड़ा का लुक रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में प्रियंका आयशा मेहरा का किरदार अदा कर रही हैं.

प्रियंका इस किरदार में क्लासी अरबन लुक में नजर आ रही हैं. इस नए लुक में प्रियंका क्रोप टॉप, लिनन पेंट्स और सफारी हैट में नजर आ रही हैं. किरदार आयशा मेहरा एक बिजनेस परिवार से हैं और वह अपने परिवार की इकलौती बेटी हैं लेकिन उसके  पति के साथ संबंध अच्छे नहीं है. इस फिल्म से पहले प्रियंका और रणवीर सिंह दोनों ऑनस्क्रीन रोमांस कर चु‍के हैं लेकिन ऐसा पहली बार है कि दोनों इस फिल्म में भाई बहन के किरदार में नजर आएंगे. इन दोनों स्टार्स के मात पिता का रोल अदा कर रहे हैं अनिल और शेफाली.

फिल्म में अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर भी अहम रोल में नजर आएंगे. अनुष्का फिल्म में रणवीर के साथ रोमांस करेंगी तो वहीं फरहान प्रियंका के एक्स बॉयफ्रेंड के रोल में दिखेंगे. फिल्म में एक्टर राहुल बोस प्रियंका के पति के रोल में स्पेशल अपीयरेंस में दिखेंगे.

इस फिल्म का ट्रेलर 15 अप्रैल को रिलीज होगा और यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने जा रही है.













बिहार में जल्द होंगी 7000 भर्तियां

अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. बिहार सरकार दो महीने में 7202 पदों पर भर्ती करने वाली है. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विधानसभा में बजट के दौरान हुई चर्चा में यह जानकारी दी है.

उन्होंने कहा है कि जीविका में 2762 खाली पदों और मनरेगा के लिए 4440 पदों को मिलाकर कुल 7202 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. उन्होंने कहा कि इन सभी पदों पर नियुक्ति आने वाले दो महींनों के अंदर-अंदर कर ली जाएगी.

यहीं नहीं मनरेगा में लोकपाल की नियुक्ति भी दो महीने में पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने बताया कि 11 जिलों में लोकपाल नियुक्त कर दिए गए हैं. 27 जिलों में दो माह के अंदर बहाली जा जाएगी. सदन में उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग का 5216.06 करोड़ का बजट पेश किया जिसे विपक्षी दल बीजेपी के वाकआउट के बीच मंजूरी मिल गई.

आपको बता दें कि इससे पहले बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने 8300 डॉक्टर और टेक्नीशिनयों की नियुक्ति की भी घोषणा की थी.







Wednesday, April 8, 2015

ओवैसी ने दी उद्धव ठाकरे को धमकी, शेर हैं तो हैदराबाद आकर दिखाएं

उद्धव ठाकरे को सिर्फ अपने घर का शेर बताते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एमआईएम) नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने शिवसेना अध्यक्ष को हैदराबाद जाने की चुनौती दी है.

ओवैसी ने बांद्रा ईस्ट सीट पर 11 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'यदि उद्धव शेर हैं तो शेर बाहर क्यों नहीं निकल रहा? यह किस तरह का शेर जो अपने घर, मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहता है.' उन्होंने कहा, 'हमे देखिए, हम पूरे भारत में घूमते हैं. यदि आपमें दम है तो आपको हैदराबाद आना चाहिए.'

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने क्या कहा था? उन्होंने कहा कि नारायण राणे (कांग्रेस उम्मीदवार) की जमानत जब्त हो जाएगी और मुकाबला शिवसेना एवं एमआईएम के बीच है. ओवैसी ने कहा कि उद्धव ठाकरे हमे हैदराबाद वाले कहा करते हैं. आप नादान और नासमझ हैं. आपका पूरा जीवन आपके पिता के साये में बीता है.
उन्होंने कहा, हम हैदराबाद से नांदेड़ आते हैं और फिर औरंगाबाद और बायकुला. एमआईएम ने 2012 में महाराष्ट्र में नांदेड़ नगर निगम चुनाव में 81 सीटों में से 11 सीटें जीतकर हलचल मचा दी थी.

पिछले साल एमआईएम उम्मीदवार ने औरंगाबाद और बायकुला विधानसभा सीट जीती थी. शिवसेना के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे द्वारा बुधवार को बांद्रा में एक चुनाव रैली में ओवैसी की टिप्पणी का जवाब देने की संभावना है.







Tuesday, April 7, 2015

अमिताभ बच्चन समेत जानी-मानी हस्ति‍यों को मिला पद्म सम्मान

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया है. दिलीप कुमार समेत अन्य कई हस्त‍ियों को पद्म पुरस्कार दिया जा रहा है.

इस समारोह में अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार मौजूद है. अमिताभ को यह पुरस्कार दिए जाने की मांग पहले भी होती रही है. बच्‍चन परिवार में 7 वां पद्म अवॉर्ड 

अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान करने वाले शख्स‍ियतों को भी सम्मानित किया जा रहा है. केके वेणुगोपाल, वीरेंद्र हेगड़े को भी पद्म विभूषण अवॉर्ड दिया गया. करीम अल हुसैनी आगा खान पद्म विभूषण से सम्मानित किए गए. प्रोफेसर मंजुल भार्गव, जाह्नू बरुआ को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति भवन में समारोह अभी भी जारी है.










Monday, April 6, 2015

विज्ञापन जगत के ‘बादशाह’ बने आमिर खान, एक दिन में कमाए 30 करोड़ रुपए

नई दिल्ली. सिलेब्रिटी एंडोर्समेंट के मामले में आमिर खान ने सबको पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में एक अंग्रेजी वेबसाइट ने सेलेब्रिटीज के एंडोर्समेंट पर एक रिपोर्ट पेश की है। इसमें आमिर खान को टॉप पर रखा गया है। आमिर एक ब्रैंड के विज्ञापन के लिए हर दिन 5 करोड़ रुपए ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील के लिए भी एंडोर्समेंट साइन किया है। आमिर स्नैपडील के प्रोडक्ट्स को सेल करते नजर आ रहे हैं। इसके लिए आमिर खान ने स्नैपडील से 30 करोड़ की डील साइन की है। इस एक डील ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट को विज्ञापन जगत का नया 'बादशाह' बना दिया है। 
आमिर खान
आमिर ने स्नैपडील के साथ 30 करोड़ रुपये करार किया है। वह विभिन्न विज्ञापनों के जरिए एक दिन में पांच करोड़ रुपए कमाते हैं। आमिर के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह कोई भी विज्ञापन करने से पहले प्रोडक्ट, ब्रांड वेल्यू और अपनी इमेज के बारे में सब कुछ समझने के बाद ही हां बोलते हैं। उनके खाते में गोदरेज, इनक्रेडेबल इंडिया और सैमसंग मोबाइल जैसे ब्रांड के विज्ञापन हैं।













अमूल के साथ पैसा कमाने का मौका, 8 लाख रुपए में शुरू करें ये बिजनेस

डेयर कोऑपरेटिव अमूल आइसक्रीम आउटलेट्स और पार्लर्स की संख्या तेजी से बढ़ाने पर फोकस कर रही है। कंपनी ने 10 हजार अमूल प्रिफेर्ड आउटलेट्स और एक हजार अमूल आइसक्रीम पार्लर्स शुरू करने का प्लान बनाया है। अभी अमूल के 7200 आउटलेट्स और 800 पार्लर्स हैं। अमूल अपने नए आउटलेट्स और पार्लर्स के लिए फ्रेन्चाइजी रूट अपनाएगी। ऐसे में आन्त्रप्रेन्योर्स और कारोबार शुरू करने की चाहत रखने वालों के लिए यह अच्छा मौका है।
फ्रेन्चाइज इंडिया के मुताबिक, अमूल का आउटलेट्स शुरू करने में कम से कम 8 लाख रुपए का निवेश होगा।
क्या है प्लान
अमूल ब्रान्ड्स प्रोडक्ट्स बनाने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर आर सोढ़ी ने हाल में फ्रेन्चाइज इंडिया को बताया, “हम फ्रेन्चाइजी ओन्ड और फ्रेन्चाइजी मैनेज्ड मॉडल को तरजीह दे रहे हैं। हमारा मानना है कि इससे किसी भी आन्त्रप्रेन्योर को एंटरप्राइजिंग स्किल्स दिखाने का मौका मिलता है। अमूल की तरफ से ऑफर किए जाने वाले प्रोडक्ट्स बेहतरीन हैं और इसके जरिए रिटेल आउटलेट्स पर वैरायटी देने में मदद मिलती है। हमारा फ्रेन्चाइजी मॉडल कम निवेश में शुरू किया जा सकता है। हम ब्रान्डेड पैकेज्ड फूड सेगमेंट के सबसे बड़े फ्रेन्चाइजर हैं।”
इनोवेटिव तरीके अपना रही है कंपनी
तेजी से बढ़ते हुए आइसक्रीम सेक्टर के बारे में सोढ़ी ने बताया, “इंडस्ट्री मैच्योर हो रही है। अब आइसक्रीम्स के वैरिएंट्स उतरने लगे हैं। अब प्रोबायोटिक रेंज, शुगर फ्री रेंज, ज्यादा फैट वाली आइसक्रीम, लग्जरी और प्रीमियम टेक होम जैसे स्पेसफिक सेगमेंट्स आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में कंपनियां मार्केट में मजबूत पकड़ बनाने के लिए इनोवेटिव तरीके अपना रही हैं।”





दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा है इस्लाम

साल 2050 में भारत की कुल आबादी में हिंदुओं की साझेदारी में 2.8 फीसदी तक कमी आने की संभावना है. 2050 में भारत में हिंदुओं की आबादी संभावित तौर पर लगभग 1.3 अरब होगी, जबकि उस वक्त कुल आबादी 1.7 अरब होगी.

2050 तक संभावित तौर पर देश की कुल आबादी का 76.7 फीसदी हिंदू होंगे, जबकि 2010 में यह आंकड़ा 79.5 फीसदी था. पीयू शोध केंद्र (पीआरसी) के अध्ययन में यह खुलासा हुआ है. संस्थान द्वारा गुरुवार को जारी एक रपट के मुताबिक दुनिया में इस्लाम सर्वाधिक तेजी से प्रसारित होने वाला धर्म होगा, जिसके उपासकों की संख्या साल 2050 तक 2.76 अरब हो जाएगी, जबकि 2010 में यह 1.59 अरब थी.

साफ है कि आगामी 40 सालों में यह ईसाई धर्म को पछाड़ कर इसके करीब पहुंच जाएगा क्योंकि साल 2050 में ईसाइयों की संख्या संभावित तौर पर 2.19 अरब होगी. इन 40 सालों के दौरान, दुनिया की आबादी में ईसाइयों की साझेदारी 31.4 फीसदी पर स्थिर रहने की संभावना है, जबकि मुसलमानों की आबादी साल 2010 के 23.2 फीसदी से बढ़कर 29.7 फीसदी हो जाएगी.

इस प्रकार हिंदुओं की कुल आबादी में 2.8 फीसदी की कमी आने की संभावना है. 2010 में देश में हिंदुओं की कुल आबादी 97.37 करोड़ थी, जबकि साल 2050 में संभावित तौर पर यह 129.79 करोड़ होगी, इस प्रकार इस दौरान कुल हिंदू आबादी में 32.42 करोड़ की वृद्धि होगी.

पीआरसी की रपट के मुताबिक, साल 2050 में कुल आबादी में मुसलमानों की साझेदारी 2010 के 14.4 फीसदी से बढ़कर 18.4 फीसदी हो जाएगी. इस दौरान उनकी कुल आबादी 17.62 करोड़ से बढ़कर संभावित तौर पर 31.06 करोड़ हो जाएगी. इस प्रकार इन 40 सालों के दौरान, उनकी आबादी में 13.44 करोड़ की वृद्धि होगी.
यही नहीं, साल 2050 तक भारत मुस्लिम आबादी के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश होगा. इन 40 सालों में भारत इंडोनेश‍िया  (25.68 करोड़) और पाकिस्तान (27.31 करोड़) को पीछे छोड़ देगा.

शोध के मुताबिक, इस दौरान भारत की आबादी में ईसाइयों की साझेदारी में 0.3 फीसदी की कमी देखी जाएगी. 2010 में यह कुल आबादी की 2.5 फीसदी थी, जबकि 2050 में यह संभावित तौर पर 2.2 फीसदी होगी. साल 2010 में भारत में ईसाइयों की कुल आबादी 3.22 करोड़ थी, जबकि साल 2050 में संभावित तौर पर 3.67 करोड़ होगी. इस प्रकार इसमें 50.61 लाख की वृद्धि होगी.

वाशिंगटन के इस शोध संगठन के मुताबिक, अमेरिका में कुल आबादी में हिंदू आबादी की साझेदारी साल 2010 की 0.6 फीसदी से बढ़कर साल 2050 में संभावित तौर पर 1.2 फीसदी हो जाएगी. साल 2010 में अमेरिका में हिंदुओं की आबादी 17.9 लाख थी, जो साल 2050 में संभावित तौर पर 40.78 लाख हो जाएगी. इस प्रकार हिंदू आबादी के मामले में अमेरिका विश्व का पांचवां सबसे बड़ा देश होगा.

पीआरसी की रपट फ्यूचर ऑफ वर्ल्ड रिलिजंसः पॉपुलेशन ग्रोथ प्रोजेक्शन 2010-2050 के मुताबिक, विश्व में हिंदुओं की आबादी साल 2050 तक संभावित तौर पर 1.4 अरब हो जाएगी, जबकि साल 2010 में यह एक अरब थी. इस प्रकार ईसाइयों और मुसलमानों के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा धर्म होगा. रपट के मुताबिक, किसी भी धर्म को न मानने वालों की आबादी साल 2050 तक 1.23 अरब होगी, जबकि साल 2010 में यह 1.13 अरब थी.
एशिया-प्रशांत क्षेत्र में साल 2010 तक हिंदू धर्म मानने वालों की आबादी (1.02 अरब) सर्वाधिक थी. लेकिन साल 2050 में यह दूसरे नंबर पर आ जाएगी, क्योंकि इन 40 वर्षों के दौरान इस्लाम धर्म मानने वालों की आबादी संभावित तौर पर 1.45 अरब होगी, जो साल 2010 में 98.64 करोड़ थी.

पीआरसी के मुताबिक, साल 2045 तक हिंदुओं की आबादी 0.2 फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना है.











Saturday, April 4, 2015

4 April 2015 — Total Lunar Eclipse

Where to see the eclipse

Regions seeing at least some parts of the eclipse: Much of Asia, Australia, Much of North America, Much of South America, Pacific, Atlantic, Indian Ocean, Arctic, Antarctica.

This Total Lunar Eclipse or "Blood Moon", is on April 4, 2015 and will be visible in most of North America, South America, Asia and parts of Australia. The Moon will be totally eclipsed (totality) for about 5 minutes. From beginning to end, it will last for 3 hours and 29 mins. This is the third eclipse in the 2014–2015 tetrad.


























आपने किसे देखा, आइंस्टीन या मार्लिन मुनरो को?

इस तस्वीर को देखिए. अगर आपको अल्बर्ट आइंस्टीन नजर आ रहे हैं तो आपकी आंखें ठीक हैं. मगर आपको हॉलीवुड अदाकारा मार्लिन मुनरो नजर आईं तो आपको तुरंत ही चश्मे लगवाने की जरूरत है. क्या आप बता सकते हैं इस ड्रेस का रंग? 

वैसे यह आंखों की ताकत भांपने का कोई आखिरी साइंटफिक टेस्ट नहीं है. फिर भी आप चाहें तो अपनी आंखों की क्षमता का अध्ययन कर सकते हैं.


इस तस्वीर को एक बार देखें. फिर कंम्प्यूटर स्क्रीन से दूर चले जाएं. एक बार फिर स्क्रीन को देखें, अगर आपको दूर से भी अल्बर्ट आइंस्टीन नजर आ रहे हैं तो सबकुछ ठीक है. आप अपने कुछ दोस्तों को भी यह टेस्ट लेने के लिए कह सकते हैं, ऐसे में आपको पता चल जाएगा कि आपकी आंखों की स्थिति क्या है. 

इस ऑप्टिकल इल्यूजन को मैसाच्यूटेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कुछ वैज्ञानिकों ने बनाया है.










Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More