https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Saturday, July 4, 2015

5 People With Extra Body Parts

Introducing 5 incredible people with extra body parts.





































Friday, July 3, 2015

सिगरेट पीने में चीन नंबर 1 तो भारत भी बहुत पीछे नहीं

20-30 साल पहले भारत में सिगरेट का डिब्बा कुछ रईसों के जेब ही मिलता था. पर अब कहानी बदल चुकी है. गरीब देशों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ने के साथ-साथ वहां सिगरेट पीने वालों की तादात भी बहुत तेजी से बढ़ रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की नयी रिपोर्ट में ये सनसनीखेज खुलासा हुआ है.

सबसे ज्यादा स्मोकर्स कहां?

रिपोर्ट बताती है कि 10 साल के पहले यूरोप में सिगरेट पीने वालों की सबसे बड़ी फौज थी पर अब चीन ने पूरी दुनिया को पीछे छोड़ दिया है. पूरी दुनिया में करीब 1 अरब स्मोकर्स है. जिनमें 80 फीसदी से ज्यादा सिर्फ मिडिल क्लास और लोवर क्लास के लोग हैं. मतलब हर 5 में 4 स्मोकर्स मिडिल क्लास या लोवर क्लास से तालुक रखता हैं. WHO की रिपोर्ट बताती है कि चीन में स्मोकर्स की कुल संख्या अन्य सभी विकसशील देशों के स्मोकर्स की संख्या से भी ज्यादा है.


कुल कितनी सिगरेट पी गयी?

अकेले साल 2014 में दुनिया में मौजूद 100 करोड़ स्मोकर्स ने कुल 5 लाख 60 हजार करोड़ सिगरेट पी डाली. आकड़ों के मुताबिक हर स्मोकर ने हर दिन करीब 15 से 16 सिगरेट पी हैं. WHO ने कहा कि आने वाले दिनों में इससे भी ज्यादा चौकानें वाले आकड़े सामने आ सकते है.










IRCTC की भारत दर्शन यात्रा 12 जुलाई से 16 अगस्त तक, शिड्यूल जारी

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की भारत दर्शन यात्रा 12 जुलाई से शुरू होगी. महाकालेश्वर से यात्रा शुरू होकर 16 अगस्त को समाप्त होगी. शुक्रवार को आईआरसीटीसी ने भारत दर्शन का शिड्यूल जारी कर दिया.

शिड्यूल के तहत टूर कोड, यात्रा की अवधि, दर्शनीय स्थल, ट्रेन मिलने के स्थान, यात्रा पैकेज का विवरण दिया गया है. यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों को तीनों समय का खाना, एसी और साधारण बसों पर लोकल यात्रा, बिना एसी वाले धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था दी जाएगी. बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या पर्यटन भवन स्थित कार्यालय से कराई जा सकती है.

पहले चरण की यात्रा 12 जुलाई से 

भारत दर्शन की पहली यात्रा 12 जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगी. इस अवधि में महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, भीमाशंकर, त्रयम्बकेश्वर व घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. इन स्थानों को जाने के लिए आईआरसीटीसी लखनऊ , कानपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांनपुर और हरदोई से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराएगा. इन स्थानों के लिए यात्रा पैकेज प्रति व्यक्ति 9960 रुपये होगा.


दूसरे चरण की यात्रा 26 जुलाई से

भारत दर्शन के दूसरे चरण की यात्रा 26 जुलाई से 7 अगस्त तक चलेगी. इस अवधि में तिरुपति बालाजी, कांचीपुरम, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, बंगलुरु और मैसूर की यात्रा कराई जाएगी. यहां के लिए लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांनपुर से ट्रेन मिलेगी. यात्रा पैकेज प्रति व्यक्ति 10790 रुपये है.


तीसरे चरण की यात्रा 10 अगस्त से

भारत दर्शन के तीसरे चरण की यात्रा 10 से 16 अगस्त तक चलेगी. इस अवधि में जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर व लिंगराज मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. यहां जाने के लिए लखनऊ, सुल्तानपुर और वाराणसी से ट्रेनें मिलेंगी. यहां के लिए प्रति व्यक्ति यात्रा पैकेज 5810 रुपये होगा.






प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिणपंथी संगठनों से जान का खतरा, खुफिया एजेंसियों का अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को खतरे की खबर है. दिल्ली पुलिस के खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी को पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी संगठनों से जान का खतरा है.

दस्तावेजों में मोदी की ओर से मुस्लिमों को आकर्षित करने से दक्षिणपंथी संगठनों की नाराजगी बताई गई है. खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को इस बाबत अलर्ट जारी किया है. आज तक के पास खुफिया अलर्ट की कॉपी है. दिल्ली पुलिस के इन दस्तावेजों के मुताबिक, इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए थे.





40 आतंकवादी संगठनों से मिल चुकी है मोदी को धमकी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 40 आतंकी संगठनों से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. इनमें नक्सल समर्थक, नॉर्थ ईस्ट, आतंकियों और अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोग शामिल हैं. लेकिन दक्षिणपंथी संगठनों से जान से जान का खतरा मोदी की सुरक्षा में लगी एजेंसियों के लिए चौकाने वाली बात है.


मुस्लिमों को लुभाने का आरोप 

इन दस्तावेजों में दक्षिणपंथी संगठनों की नाराजगी की वजह गुजरात दंगों में कुछ दक्षिणपंथी नेताओं को सजा दिए जाना बताया गया है. इसके साथ ही मोदी पर मुस्लिमों को लुभाने से भी संगठनों ने नाराजगी जताई गई है. खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस SOP गाइड तैयार कर रही है.












अब फेसबुक से आप भी कमा सकेंगे पैसे

फेसबुक पर ओरिजनल वीडियो अपलोड करने वालों के लिए अच्छी खबर है. वे अब इससे कमाई भी कर सकते हैं. जी हां, फेसबुक अब एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है.

इसके तहत अगर आप अपनी टाइमलाइन या फेसबुक पेज पर कोई वीडियो अपलोड करते हैं तो फेसबुक उस पर एड चलाएगा और इससे होने वाली आमदनी को आपके साथ शेयर भी करेगा. हां, वीडियो ओरिजनल होना चाहिए और उस पर किसी का कॉपीराइट नहीं होना चाहिए. आपको बता दें कि भारत में फेसबुक का इस्‍तेमाल करने वालों की संख्या 12 करोड़ से ज्यादा है .

फेसबुक का नया फीचर 'सजेस्टेड वीडियो' फिलहाल आईफोन पर टेस्ट किया जा रहा है. इसका फायदा कंटेट क्रिएटर और मीडिया हाउस को भी होगा. इसका रेवन्यू मॉडल वैसा ही है जैसा कि यूट्यूब का है. फेसबुक के अनुसार 10 सेकेंड्स या उससे ज्यादा समय तक एड देखने पर ही विज्ञापन देने वाले से चार्ज किया जाएगा. यानी कि किसी वीडियो एड पर रेवन्यू तभी जनरेट होगा जब कोई सर्फर उस एड को कम से कम 10 सेकेंड्स तक देखेगा.

इस फीचर के लाइव होने के बाद आपको अपनी न्‍यूज फीड पर सजेस्‍टेड वीडियो फीड दिखाई देगी. आप जिस वीडियो को क्लिक करेंगे फेसबुक उससे संबंधित दूसरे वीडियोज़ भी आपको सजेस्‍ट करेगा. यही नहीं फेसबुक अपनी न्यूज फीड एल्‍गोरिदम में बदलाव कर रहा है. इससे सर्फर अपनी फीड में वीडियो देख सकेगा और उसे अपने अनुसार फीड में सहेज भी सकेगा.

बहरहाल, फेसबुक अपने वीडियो एड से हासिल रेवन्यू का 55 फीसदी इसके कंटेट क्रिएटर के साथ शेयर करेगा. अभी फेसबुक ने इस बाबत एनबीए, फॉक्स स्पोर्ट, टेस्टमेड एवं फनी और डाइ के साथ पार्टनरशिप की है.


आपको बता दें कि सबसे पहले यूट्यूब ने वीडियो पर एड देने शुरू किए थे. वीडियो अपलोड करने के मामले में यूट्यूब इस वक्‍त दुनिया की नंबर वन सोशल मीडिया साइट है. जाहिर है फेसबुक के इस कदम से अब उसे कड़ी टक्‍कर मिल सकती है.

अभी फेसबुक को सबसे ज्‍यादा रेवन्यू मोबाइल से मिल रहा है और इसमें और तेजी आने की संभावना है. एक स्वतंत्र रिसर्च कंपनी के अनुमान की मानें तो इस साल फेसबुक को पूरी दुनिया से होने वाली आमदनी में से 73 फीसदी यानी 70 हजार करोड़ रुपये (10.90 बिलियन डॉलर) सिर्फ मोबाइल एड के जरिए हासिल होंगे. मोबाइल पर फेसबुक एप्लीकेशन किसी दूसरे एप्प की तुलना में काफी सफल है.










Film Review: हंसी-ठहाकों से भरपूर है 'गुड्डू रंगीला'


फिल्म: गुड्डू रंगीला

डायरेक्टर: सुभाष कपूर 
स्टार कास्ट: अरशद वारसी, अमित साध, अदिति राव हैदरी, रोनित रॉय और अमित सयाल 
अवधि: 124 मिनट 
सर्टिफिकेट: U/A 
रेटिंग: 3.5 स्टार




डायरेक्टर सुभाष कपूर ने नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म जॉली एलएलबी के साथ साथ फंस गए रे ओबामा जैसी फिल्में भी बनाई हैं और इस बार भी एक कॉमेडी ड्रामा वाली फिल्म 'गुड्डू रंगीला' लेकर आए हैं.

कहानी
गुड्डू (अमित साध) और रंगीला (अरशद वारसी) चचेरे भाई हैं जो लोकल ऑर्केस्ट्रा चलाते हैं और इसी बिजनेस के दौरान मुखबिर का भी काम करते हैं. गुड्डू का स्वभाव काफी रंगीन है लेकिन रंगीला उस गांव के लोकल राजनेता बिल्लू (रोनित रॉय) के खिलाफ कोर्ट केस में शामिल है क्योंकि रंगीला को लगता है कि बिल्लू ने उसकी पत्नी बबली की हत्या की है. फिर गुड्डू रंगीला को कुछ बदमाश जल्दी पैसा कमाने के लिए बेबी (अदिति राव हैदरी) का अपहरण करने के लिए कहते हैं और इस चक्कर में इन दोनों की दुश्मनी बिल्लू से बढ़ जाती है क्योंकि बेबी असल में बिल्लू की साली है. इसके बाद भागदौड़ का सिलसिला शुरू हो जाता है, गुड्डू रंगीला के पीछे बिल्लू लग जाता है और कहानी बढ़ती जाती है.


स्क्रिप्ट और एक्टिंग
स्क्रिप्ट के मामले में सुभाष ने काफी ध्यान रखा है और कहानी को कट टू कट और क्रिस्प दिखाने का भरसक प्रयास किया है. इस फिल्म की खासियत बिल्लू, बेबी, बबली, गुड्डू, रंगीला जैसे किरदारों के नामों में भी है. सुभाष ने 'ऑनर किलिंग' जैसे एक अहम मुद्दे की तरफ भी सबका ध्यान उठाया है.अरशद ने अपने रंगीला किरदार के साथ पूरा न्याय किया है, वहीं अदिति राव हैदरी और अमित साध की परफॉर्मेंस भी संतोषजनक रही है. रोनित रॉय ने बाहुबली का किरदार सही निभाया है. अंततः इस फिल्म का हीरो इसकी स्क्रिप्ट है. फिल्म की कास्टिंग को भी पूरे नंबर दिए जाते हैं. फिल्म के कुछ ऐसे वन लाइनर्स हैं जिनके आने पर आप ठहाके मार-मार के हंसने लगेंगे. फिल्म का संगीत भी पहले से चर्चा में है. खास तौर से 'माता का ई मेल' और 'सुइयां सुइयां' गाने सुनने अच्छे लगते हैं. 


क्यों देखें
अगर आप सुभाष कपूर की फिल्मों और उनके विषयों से इत्तेफाक रखते हैं, अरशद वारसी, अमित साध, रोनित रॉय और अदिति राव हैदरी की एक्टिंग के कायल हैं, तो यह फिल्म जरूर देखें. साथ ही अगर सामाजिक व्यवस्था और उससे जुड़ी घटनाओं में दिलचस्पी है तो भी यह फिल्म आपके लिए बनी है.


क्यों न देखें

अगर आपको समाज के गहन मुद्दे, चुटकुले और कॉमेडी पसंद नहीं है, तो इस फिल्म को न देखें.









जम्मू-कश्मीर में 11 आतंकियों ने फेसबुक पर डाली अपनी फोटो


दुस्सास भरा कदम उठाते हुए 11 युवा कश्मीरी आतंकियों ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अपनी फोटो डाल दी, जिसमें वे सेना की वर्दी पहने हुए और हथियारों से लैस दिख रहे हैं. फेसबुक पर ये तस्वीरें सामने आने के बाद सुरक्षाबल हरकत में आ गए.

दो दिन तक फेसबुक पर रही इस फोटो में उन 11 आतंकवादियों को दिखाया गया है, जो हाल ही में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हुए हैं. अब यह तस्वीर फेसबुक पर नहीं दिख रही है, लेकिन इस वाकये से जम्मू-कश्मीर की सेना और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया.

अमरनाथ यात्रा की वजह से ज्यादा चौकसी 

हड़कंप मचने की बड़ी वजह यह थी कि सालाना अमरनाथ यात्रा बुधवार से ही शुरू हुई है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल नेटवर्किंग साइट से उस इंटरनेट प्रोटोकोल का ब्योरा मांगा है, जहां से ये तस्वीरें फेसबुक पर डाली गईं और फिर हटा ली गईं.


फोटो में भगोड़ा कॉन्स्टेबल नसीर भी

तस्वीर में जम्मू-कश्मीर पुलिस का पूर्व कॉन्स्टेबल नसीर दिख रहा था, जो मुफ्ती मुहम्मद सईद की अगुवाई वाली पीडीपी-बीजेपी सरकार में मंत्री अल्ताफ बुखारी के यहां गार्ड ड्यूटी करते वक्त दो एके-47 राइफलों के भाग गया था. तस्वीर में त्राल का रहने वाला बुरहान वानी भी दिखाई दे रहा था, जो घाटी में हिज्बुल मुजाहिदीन के युवा चेहरे के तौर पर उभरा है. ऐसा लगता है कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां या पुलवामा के बागानों में किसी जगह पर तस्वीर ली गई. दक्षिण कश्मीर विभिन्न आतंकवादी संगठनों में युवाओं की भर्ती के लिए एक प्रमुख क्षेत्र बन गया है.










Saturday, June 27, 2015

ODI क्रिकेट के नियमों में 3 बदलाव, 5 जुलाई से होंगे लागू

वनडे क्रिकेट के नियमों में बदलाव हो गया है. बारबडोस में शुक्रवार को आईसीसी की सालाना कॉन्फ्रेंस में ODI नियमों में तीन अहम बदलाव किए गए. नए नियम 5 जुलाई से लागू होंगे.



ये हैं तीन बदलाव 
1. अब हर तरह की नो बॉल पर फ्री हिट मिलेगी, पहले सिर्फ 'ओवरस्टेपिंग' नो बॉल पर फ्री हिट मिलती थी.
2. 41-50 ओवर के बीच में 30 यार्ड सर्कल के बाहर 5 फील्डर रखने की इजाजत होगी.
3. 15 से 40 ओवर के बीच कोई पावरप्ले नहीं लिया जा सकेगा. यानी बैटिंग पावरप्ले खत्म.

अब डबल सेंचुरी बनाने में छूटेंगे पसीने
बारबडोस में एन श्रीनिवासन की अध्यक्षता में हुई बैठक में आईसीसी चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी की ओर से मंजूर किए गए इन प्रस्तावों को आईसीसी बोर्ड ने भी हरी झंडी दे दी . वनडे क्रिकेट को आम तौर पर बल्लेबाजों का खेल माना जाता है और बाद के दिनों में हुए संशोधनों से बल्लेबाजों का ही फायदा हुआ है. लेकिन ताजा बदलाव स्लॉग ओवरों में गेंदबाजों के लिए फायदेमंद होंगे. अब वनडे मैचों में डबल सेंचुरी बनाना आसान नहीं रह जाएगा.

आईसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव डेविड रिचर्डसन ने कहा, 'वर्ल्ड कप के बाद हमने वनडे क्रिकेट के नियमों की अच्छी तरह समीक्षा की है. नियमों में कोई बड़ा बदलाव करने की जरूरत नहीं थी. लेकिन हम फॉरमैट को फैन्स के लिए और आसान बनाना चाहते हैं, साथ ही गेंद और बल्ले के बीच एक संतुलन भी बनाने का मकसद है.'
आईसीसी बोर्ड के कुल 16 सदस्यों में चेयरमैन एन श्रीनिवासन के अलावा अनुराग ठाकुर भी शामिल हैं.










Friday, June 26, 2015

मैगी के बाद अब चीन पर गिरी गाज, दूध, चाकलेट पर बैन का फरमान

सरकार ने चीन से आने वाले दूध और उसके उत्पादों पर प्रतिबंध जून 2016 तक बढ़ा दिया है. विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा, चीन से दूध एवं सारे दूध उत्पाद के साथ-साथ चाकलेट उत्पादों, टॉफी के आयात पर प्रतिबंध को एक और वर्ष के लिये बढ़ा दिया गया है.

यह प्रतिबंध 23 जून 2016 या अगले आदेश तक रहेगा.भारत ने सबसे पहले प्रतिबंध सितंबर 2008 में लगाया था. इसका कारण मेलामाइन पाया जाना था जिसका उपयोग प्लास्टिक और उर्वरक बनाने में होता है. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने चीन से आयातित दूध एवं उसके उत्पादों पर प्रतिबंध की अवधि एक साल बढ़ाने की कल सिफारिश की थी.









फ्रांस में आतंकी हमला, एक की मौत, अरबी में लिखे झंडे के साथ हमलावर गिरफ्तार

दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के ग्रेनोबिल में आतंकियों ने गैस फैक्ट्री पर शुक्रवार को हमला किया. घटना में एक शख्स के मारे जाने की खबर है. वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

स्थानीय अखबार Le Dauphine के अनुसार सुबह करीब 9:50 बजे फैक्ट्री के पास से जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी.

मिली जानकारी के अनुसार ISIS का झंडा हाथ में थामकर एक शख्स कंपनी में दाखिल हुआ. एंट्रेंस गेट पर उसने एक शख्स का सिर धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद वो बिल्डिंग के अंदर घुसा और उसके बाद धमाके किए.

इस हमले के पीछे ISIS का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अभी तक किसी ने भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है. पुलिस ने शक के आधार पर एक को गिरफ्तार कर लिया है.

गौरतलब है कि साल की शुरुआत में पेरिस के मार्केट और मैग्जीन चार्ली एब्दो पर हुए आतंकी हमलों के बाद फ्रांस अलर्ट पर था. इन हमलों के बाद अल कायदा और ISIS ने और भी हमलों की धमकी भी दी











Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More