https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Monday, March 23, 2015

नदी में फेंकने पर भी नहीं डूबा 'राम' लिखा पत्थर, लोगों ने शुरू की पूजा



छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक पत्थर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. हसदेव नदी पर मिला 5 किलो वजनी ये पत्थर पानी पर तैरता है. इस पत्थर पर राम लिखा हुआ है. लोग इसे रामसेतु से जोड़कर देखने लगे हैं और अब इसकी पूजा-अर्चना भी शुरू हो गई है.


जानकारी के मुताबिक, हसदेव नदी के किनारे यह पत्थर एक बच्चे को रेत में डूबा मिला. बच्चे ने इस पत्थर को नदी में फेंका तो यह तैरने लगा. इसके बाद कुछ बच्चे इस पत्थर को लेकर शिव मंदिर के पास पहुंचे और इसे नहर में डाल दिया. वहां भी यह पत्थर तैरने लगा. लगभग 5 किलो वजनी इस पत्थर पर 'राम' लिखा हुआ था. पानी में पत्थर के तैरने की जानकारी मिलते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. लोग इसे नवरात्र में राम नाम की महिमा मानते हुए पूजा अर्चना में लग गए.

पत्थर के तैरने पर वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती पर कई तरह के तलहटी चट्टानें पाई जाती हैं. हजारों वर्षों के अंतराल में बनने वाले तलहटी चट्टानी पत्थरों पर ताप व दाब के साथ विभिन्न् तत्वों के मिश्रण का प्रभाव होता है. कई बार चट्टानी पत्थर के निर्माण में लकड़ी, मिट्टी व रेत का संयोजन होता है. जिस तत्व का घनत्व अधिक होता है, उसका उस चट्टानी पत्थर पर प्रभाव पड़ता है. इस तरह के पत्थरों में लकड़ी के तत्वों का अधिक घनत्व होता है. इस वजह से पत्थर पानी में डूबने की बजाय तैरने लगते हैं.









सऊदी के रेगिस्तान में बनेगा वाशिंगटन से बड़ा शहर, लगेंगे 10 साल

सऊदी के रेगिस्तान में बनने वाले 'द किंग अब्‍दुल्‍ला इकोनॉमिक सिटी' (केक) का ग्राफिक डिजाइन
सऊदी अरब में अमेरिका के वाशिंगटन से बड़ा शहर बनाया जा रहा है। इस शहर का नाम 'द किंग अब्‍दुल्‍ला इकोनॉमिक सिटी' (केक) है। इसका निर्माण 15 फीसदी तक पूरा हो चुका है। लाल सागर के पास बनने वाला यह शहर सऊदी अरब का नया इकोनॉमिक जोन होगा। शहर का फैलाव 173 किलोमीटर में होगा और बसाने में 100 बिलियन डॉलर निवेश होने का अनुमान है।
क्या होगा इस शहर में खास...
इंडस्ट्रियल जोन
शहर को वर्ल्‍ड क्‍लास बनाने के लिए बेहतरीन प्‍लानिंग की गई है। शहर में इंडस्ट्रियल, रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल जोन अलग-अलग बसाने की प्‍लानिंग है। इंडस्ट्रियल जोन के लिए 4400 हेक्टेयर एलॉट किया गया है। इसमें बड़े से लेकर छोटे कंपनियों के लिए स्‍पेस उपलब्‍ध कराया जाएगा जिससे 3 लाख 30 हजार नए रोजगार का सृजन होने की संभावना है। इंडस्ट्रियल जोन में रिसर्च क्षेत्र से 1.50 लाख, बिजनेस और ऑफिस क्षेत्र से 2 लाख, सर्विस सेक्टर से 1.15 लाख, हॉस्पिटैलिटी सेक्‍टर से 60 हजार, शिक्षा और कम्युनिटी सर्विस क्षेत्र से 1.45 लाख नए रोजगार का सृजन होने का अनुमान है।
आवासीय क्षेत्र
केक में 2 लाख 60 हजार अपार्टमेंट और 56 हजार विला का निर्माण किया जाएगा। आवासीय क्षेत्र में अपार्टमेंट, कॉमर्शियल एरिया और मनोरंजन जोन सेपरेट जोन में बटा होगा। आवासीय जोन में रहने वाले लोगों को वर्ल्‍ड क्‍लास की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। आवासीय जोन में 20 लाख लोगों को रहने की सुविधा मिलेगी। पर्यटकों के लिए भी विशेष व्‍यवस्‍था की जाएगी। सालाना 10 हजार पर्यटकों का आने का भी अनुमान है। शहर के प्रत्येक जिले में अपना मनोरंजन स्थल और शॉपिंग के लिए मॉल्‍स और दुकाने होगी।












सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए मिस्बाह-उल-हक के नुस्खे



नई दिल्ली: वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच को लेकर इस वक्त टीम इंडिया के फैन्स की राय भी बंटी हुई है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक़ 26 मार्च को सिडनी में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में अपना दांव टीम इंडिया पर लगा रहे हैं। उनका मानना है कि सिडनी की स्लो पिच पर मेजबान टीम के बल्लेबाजों को मुश्किल आएगी। क्योंकि, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर स्पिनरों को मदद मिलेगी।


मिस्बाह कहते हैं कि सिडनी में हुए पहले क्वार्टर फाइनल में इमरान ताहिर ने 4 विकेट हासिल किए थे और उनसे श्रीलंकाई बल्लेबाजों को काफी परेशानी हुई थी। दरअसल श्रीलंका के खिलाफ सिडनी के स्लो पिच पर लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने चार और ऑफ स्पिनर जेपी ड्यूमिनी ने हैट्रिक विकेट अपने नाम किए थे। उनका मानना है कि आखिरी चार की जंग में दोनों ही मेजबान टीमों को एक उम्दा स्पिनर की कमी खलेगी।

मिस्बाह कहते हैं, हालांकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें बेहद अच्छा क्रिकेट खेल रही हैं। फिर भी उन्हें स्पिनरों के खिलाफ मुश्किलें जरूर आएंगी। वैसे इस वर्ल्ड कप में सिडनी में ही दक्षिण अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 408 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ 376 रन बनाए थे। कुमार संगाकारा के शतक के सहारे श्रीलंका ने भी ऑस्ट्रेलिया को 312 रनों का जवाब दिया था। ऐसे में इस पिच पर रनों की बारिश की उम्मीद की जा सकती है।

टीम इंडिया ने अब तक अपने सात मैचों में कुल 70 विकेट झटके हैं। इन 70 विकेटों में आर अश्विन ने 12 और रविन्द्र जडेजा ने 9 यानी कुल 21 विकेट झटके हैं। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रणनीति बनाते वक्त अश्विन, जडेजा, सुरेश रैना और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को जेहन में रखकर विपक्ष का किला ढहाने की कोशिश करेगी।





वेश्यालय पर छापे के दौरान साथी पुलिसकर्मियों को देख शर्मसार हुई पुलिस

रांची/आसनसोल: आसनसोल के रेडलाइट एरिया में एक छापे के दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड के तीन पुलिसकर्मियों को पाया और उन्हें हिरासत में ले लिया।
खबरों के मुताबिक, ये पुलिस वाले जेल से एक कैदी को इलाज के लिए रांची अस्पताल लेकर गए थे। हत्या के आरोपी उस कैदी को वहीं छोड़ कर वे वेश्लयालय चले गए, जिसके बाद उसने खुद ही कोडरमा लौट कर जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

कुल्टी के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'बीते शुक्रवार को बर्धमान जिले के कोयला नगर आसनसोल के पास कुल्टी स्थित एक वेश्याघर में पाए गए झारखंड के कोडरमा के तीन सशस्त्र पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया गया।'

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके चालक और उनके साथ रहे एक अन्य शख्स को भी हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोडरमा पुलिस से संपर्क किए जाने के बाद सभी को उस एस्कार्ट के साथ वापस भेज दिया गया, जो झारखंड से आया था।

इस बाबत संपर्क किए जाने पर कोडरमा के पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने कहा कि एक हवलदार और तीन सिपाही कोडरमा की जेल से एक कैदी को इलाज के लिए रांची अस्पताल लेकर गए थे। इन लोगों ने कोडरमा लौटने के लिए एक निजी वाहन किराए पर लिया। इनमें से तीन पुलिसकर्मी कैदी को लेकर आसनसोल चले गए, जबकि चौथा पुलिसकर्मी टीम को छोड़कर घर चला गया।

रमेश ने बताया कि चारों को कर्तव्य निर्वहन की अवहेलना के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या निलंबन इसलिए किया गया कि तीनों पुलिसकर्मी वेश्यालय गए, उन्होंने कहा, 'सब कुछ कर्तव्य निर्वहन की अवहेलना में आता है।'

वहीं कोडरमा के जेल अधीक्षक किशोर लखड़ा ने बताया कि अजीब बात है कि हत्या आरोपी बिरजू यादव खुद ही कोडरमा लौटा और कल जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।








तो इसलिए हर सुबह दिल्ली का यह मंत्री छुता है अपनी पत्नी के पैर

भारत में नारी देवी के समकक्ष समझी जाती है. यह बात अलग है कि कई लोगों की कुंठित मानसिकताओं ने इस विचार को कलुषित कर दिया है. लेकिन दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री अपनी पत्नी को देवी से कम नहीं समझते.

रियाणा से ताल्लुक रखने वाले 34 वर्षीय मंत्री संदीप कुमार रोज सुबह अपनी पत्नी के पैर छूते हैं. इसके जवाब में उनकी पत्नी उन्हें खूब तरक्की करने का आर्शीवाद देती हैं. उनके दोस्तों को यह बात पता चली तो वे उनसे ठिठोली करते हुए पूछते हैं कि, ‘कहीं वो तुम्हें सदा सुहागन रहो तो नहीं बोलतीं हैं.’ वो मानते हैं कि उनके माता-पिता के बाद रितु ही हैं जिन्होंने उसके सुख और दुख में किसी भी पल उसका साथ नहीं छोड़ा. दोनों की मुलाकात दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज में तब हुई थी जब संदीप ने रितु की रैगिंग करते हुए उन्हें गाना गाकर सुनाने को कहा था.

सेना में सूबेदार पिता के आठवें बेटे संदीप कुमार की शादी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली रितु से हुई थी. दोनों परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल अलग थी जिस कारण उनकी शादी में कुछ अड़चनें भी आयी. लेकिन अंतत: उनके सपनों को दोनों परिवारों ने मिलकर साकार किया. सुल्तानपुरी स्थित संदीप के घर में प्रवेश और डिफेंस कॉलोनी में रह चुकी रितु के लिये वहाँ रहना उतना आसान भी नहीं था. सुल्तानपुरी दिल्ली में होने के बावजूद उस स्थान का दर्ज़ा रखता है जहाँ अब भी किसी घर की बहू को अपना मुँह दुपट्टे से ढ़कना पड़ता है.






Thursday, March 19, 2015

महाराष्ट्र: रेप के आरोपी को नंगा कर गधे पर घुमाया

महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक नाबालिग लड़की ने 19 साल के युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस के मुताबिक, युवक को पिछले हफ्ते इस दूसरी जाति की लड़की से कथित प्रेम-संबंधों के चलते निर्वस्त्र करके गधे पर बैठाकर गांव में घुमाया गया था.

अहमदनगर के पुलिस इंस्पेक्टर गोरख ने बताया कि मंगलवार रात 15 साल की एक लड़की ने शुभम भारादिया के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉस्को और 376 के तहत मामला दर्ज किया. लड़की का कहना है कि युवक ने उसके साथ कई बार रेप किया और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी.

मामला सामने आने पर वाम्बूरी गांव के लोगों ने युवक को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसके गले में जूते चप्पल की माला डालकर उसे गधे पर घुमाया और उसके परिवार वालों से मारपीट भी की गई. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक लड़की के साथ रिश्ते में था लेकिन लड़की के दूसरी जाति का होने के कारण ग्रामीण उनके संबंध का विरोध कर रहे थे. मामले में पुलिस ने अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया है.



















वोदका पीने से ब्राजीली छात्र की हुई मौत

कभी-कभी जीवन में बनाए गए खतरनाक सिद्धांत जब मौत के रूप में सामने आते हैं उसका विश्वास करना आसान नहीं होता. ऐसी ही एक घटना ब्राजील में घटी है.
ब्राजील के जुलियो डी मेस्कीटा यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 23 साल के हृयूम्बर्टो मोरा ने अपने फेसबुक वाल पर कुछ महीनों पहले एक कोट पोस्ट किया.

कोट कुछ इस तरह था, 'उदासी में रहने से अच्छा है कि वोदका पीकर मर जाएं (it is better to die from vodka than from boredom’ ). मूलत: यह कोट एक रसियन पोएट का है.
मोरा की पिछले दिनों एक ड्रिंकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए वोदका पीते हुए मौत हो गई. दरअसल यह प्रतियोगिता 60 सेकेंड में ज्यादा से ज्यादा वोदका पीने की थी. मोरा ने 60 सेंकेड में 25 शॉट पीने का कारनामा कर तो दिया लेकिन उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई. यही नहीं इस कंपटीशन में हिस्सा ले रहे उसके कई दोस्तों की हालत खराब हो गई.

इस घटना के बाद पुलिस यह प्रतियोगिता कराने वाले आयोजकों को दबोचने की तैयारी कर रही है. जबकि मोरा के यूनिवर्सिटी ने उसकी मौत पर दुख जताया.









चिड़चिड़ी थी पत्नी, इसलिए मार डाला फिर सरेंडर

राजधानी दिल्ली में अपनी पत्नी के चिड़चिड़ेपन से नाराज 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद बुधवार की सुबह उसने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया, दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानाकरी दी. 


पश्चिम कारावल नगर इलाके में रहने वाले लक्ष्मण गुप्ता जब पूर्वी दिल्ली खजूरी खास थाना पहुंचा तो उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लक्ष्मण ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी का कत्ल दो दिनों पहले सोमवार की रात को कर दिया था. 

उसके बयान के आधार पर गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता (24) का शव पश्चिम कारावल नगर इलाके के प्रेम गार्डन स्थित उसके आवास से बरामद कर लिया गया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया. गुप्ता ने कहा कि सोमवार की रात कुछ मुद्दों पर आपसी कहासुनी के बाद उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी.













Wednesday, March 18, 2015

दूरदर्शन, आकाशवाणी में 3067 नौकरियां: जेटली

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरूण जेटली ने दूरदर्शन और आकाशवाणी में 3067 पदों को पुनर्जीवित किए जाने के लिए मंजूरी दे कर दी है.
जेटली ने कहा कि सरकार ने दूरदर्शन और आकाशवाणी में खाली पदों के मुद्दे को हल करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के 3067 पदों को पुनर्जीवित किए जाने को हरी झंडी दिखा दी है.
शिक्षकों की बड़ी भर्ती 
जेटली ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सवालों के जवाब में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ग्रुप-बी और सी के पदों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग को एक बार की विशेष अनुमति प्रदान की है.

सुरेश रैना की होने वाली पत्नी की तस्वीरें आई सामने

वर्ल्ड कप के तुरंत बाद सुरेश रैना के सर सेहरा बंधेगा. रैना की शादी की खबर तो कई दिनों से चर्चा में है, पर आज उनकी होने वाली पत्नी की पहली तस्वीर सामने आई है. रैना जिसके साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं उनका नाम प्रियंका है और वो नीदरलैंड्स में नौकरी करती हैं. रैना की शादी की तैयारियां जोरों पर है. प्रियंका फिलहाल कैमरे के सामने नहीं आई है.







रैना और प्रियंका की मां दोनों गहरी दोस्त है और ये दोस्ती शादी के साथ रिश्तेदारी में बदलने जा रही है.


Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More