https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Wednesday, April 15, 2015

भारत वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर बरकरार

हाल ही में खत्म हुए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का टीम इंडिया की वनडे रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है.भारतीय टीम दूसरे नंबर पर बरकरार है .
भारत के 116 अंक हैं और वह वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से 6 अंक पीछे है. आस्ट्रेलिया 122 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर है. भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका (112 ), श्रीलंका (108), न्यूजीलैंड (107), इंग्लैंड (101) और पाकिस्तान (95) का नंबर आता है.
पाकिस्तान अगर बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन वनडे मैचों की सीरीज में हार जाता है तो उसे सातवां स्थान गंवाना पड़ सकता है. यह सीरीज शुक्रवार से मीरपुर में शुरू होगी. लेकिन अगर वे सीरीज 3-0 से जीत जाते हैं तो इग्लैंड के 6 अंक की बढ़त को कम कर सकते हैं. पाकिस्तान अगर 2-1 से जीत दर्ज करता है तो वह 95 अंक के साथ सातवें स्थान पर बनी रहेगी.
कोहली चौथे नंबर पर
इस बीच भारत के तीन बल्लेबाज विराट कोहली, शिखर धवन और महेंद्र सिंह धोनी वनडे बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष दस में शामिल हैं. कोहली भारत से शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं. वह विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं. धवन नंबर छह और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आठवें स्थान पर हैं. एबी डिविलियर्स अब भी शीर्ष पर बने हुए हैं. इस बीच गेंदबाजों की सूची में कोई भी भारतीय शीर्ष दस में शामिल नहीं है. आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क इस सूची में शीर्ष पर हैं.










Monday, April 13, 2015

बाकी PM के मुकाबले बेहद कम सैलरी लेते हैं नरेंद्र मोदी




अप्रेजल सीजन में आप अपनी तनख्वाह की फिक्र में डूबे होंगे. लेकिन क्या आपको मालूम है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे प्रधानमंत्रियों के मुकाबले बेहद कम सैलरी लेते हैं.

प्रधानमंत्री कार्यालय का आधिकारिक समय सुबह 9 से शाम 5:30 बजे तक का है. लेकिन खबरों के मुताबिक, मोदी हर रोज 12 से 18 घंटे काम करते हैं और सिर्फ तीन घंटे की नींद लेते हैं.




इसके लिए मोदी की सालाना तनख्वाह 19.2 लाख रुपये है. यानी महीने की सैलरी 1.6 लाख रुपये हुई. इसमें पर्सनल स्टाफ, भव्य घर और दूसरी चीजें शामिल हैं.


जबकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की मासिक सैलरी करीब 10 लाख रुपये, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 7.5 लाख, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की सैलरी 16.8 लाख और बराक ओबामा की 20 लाख रुपये है.












SBI में PO की नौकरी, 2062 पदों के लिए भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेश्नरी ऑफिसर पद के लिए वैकेंसी निकली हैं. इच्छुक उम्मीदवार 13 अप्रैल से 2 मई तक आवेदन कर सकते हैं . इस पोस्ट के लिए प्री एग्जाम जून में आयोजित किया जाएगा. SSC भर्ती 2015

पद का नाम
प्रोबेश्नरी ऑफिसर

कुल पदों की संख्या: 2062

उम्र सीमा: उम्मीदवार की उम्र 1 अप्रैल 2015 तक 21 साल से कम और 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है.

चयन प्रक्रिया: चयन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. कैंडिडेट् को 100 नंबरों का एक प्री ऑब्जेक्टिव टेस्ट पास करना होगा जो ऑनलाइन कंडक्ट किया जाएगा. इसके बाद मेन एग्जाम और ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए कैंडिडेट्स को बुलाया जाएगा.

आवेदन फीस: जनरल और ओबीसी कैटगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन राशि 100 रुपये है.







Friday, April 10, 2015

दहेज मांगा, तो खाप पंचायत ने युवक की शादी पर लगाया बैन

यूपी की एक खाप पंचायत ने दहेज प्रथा पर बेहद अनूठा कदम उठाया है. खाप ने दहेज मांगने पर सेना के एक जवान के शादी करने पर 2 साल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया.

घटना मुजफ्फरनगर जिले के रसूलपुर गांव की है. बाल्यान खाप पंचायत प्रमुख नरेश टिकैत ने कहा कि दहेज में कार मांगने पर गुरुवार शाम को जवान की शादी करने पर दो साल तक के लिए प्रतिबंध लगाया गया. इतना ही नहीं, युवक पर 81,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.

जवान की शादी 24 अप्रैल को तय हुई थी. बाद में लालच में आकर जवान के परिजनों ने कासिमपुर गांव की लड़की के परिजन से दहेज में कार की मांग की. विवाद पैदा होने के बाद लड़की के परिवारों ने जब न्याय की गुहार लगाई, तो पंचायत बुलाई गई. पंचायत में दोनों पक्षों के सदस्य मौजूद थे.












अब लखनऊ में एटीएम से ठंडा पानी भी मिलेगा

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अपने यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए बैंकों से मदद ली है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और आईसीआईसीआई बैंक एटीएम कार्ड धारकों को लखनऊ के चारबाग बस अड्डे पर एक रुपये में एक लीटर ठंडा पानी मिलेगा. यह सुविधा अप्रैल के अंत से मिलने लगेगी.

एटीएम कार्ड धारक को एटीएम कार्ड स्वैप करने के बाद एक लीटर ठंडा पानी मिलेगा. एक लीटर ठंडे पानी के एवज में एक रुपया अकाउंट से कटकर परिवहन निगम के खाते में चला जाएगा. परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने गुरुवार को यह जानकारी दी.


चारबाग बस स्टेशन पर एसी वॉशरूम की सुविधा

गुरुवार को निगम के एमडी ने चारबाग बस स्टेशन पर एक आधुनिक एसी शौचालय का उद्घाटन किया. आधुनिक शौचालय में विकलांग यात्रियों के लिए अलग से सुविधा है. एसी शौचालय की साफ-सफाई का पूरा इंतजाम इसका निर्माण कराने वाली संस्था करेगी. एसी शौचालय के मूत्रालय के उपयोग के लिए दो रुपये और शौचालय के प्रयोग के लिए यात्री को 5 रुपये शुल्क अदा करना होगा.

एमडी ने एसी शौचालयों का निर्माण बाकी बस स्टेशनों पर भी कराए जाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जल्द एसी शौचालय की सुविधा कैसरबाग बस स्टॉप पर भी शुरू होगी. उन्होंने इस मौके पर एमडी मेश्राम ने वित्तीय वर्ष 2015-16 को 'यात्री सुविधा वर्ष' घोषित किया









व्यंग्य: राहुल गांधी के लिए लड़की देखने विदेश दौरे पर जाते हैं मोदी

हर एक बात पे कहते हो तुम कि तू क्या है, तुम्हीं कहो कि ये अंदाज-ए-गुफ्तुगू क्या है.' ग़ालिब का ये शेर अगर किसी पर सबसे सही बैठता है तो वो हैं मोदी जी के विरोधी. हर बात पर घेर लेते हैं. कढ़ाई वाला सूट हो या विदेश यात्रा. कभी किसी ने तह तक जाने की कोशिश ही नहीं की. सूट वाला राज तो टेलर जाने लेकिन हम आपको बताते हैं कि पीएम मोदी किन वजहों से बार-बार विदेश जाते हैं.

चूहे छोड़ने: एक तो हम लोगों की आदत इतनी गंदी है कि अपने घर के चूहों को गली के कोने में छोड़ आते हैं. चूहा किसी और के घर घुस जाता है. तो स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के लिए मोदी जी सबके घरों के चूहे पकड़कर विदेशों में छोड़ आते हैं. वो क्या है न, विदेशों में चूहे पालना भी ट्रेंड में है. इसे मोदी जी चूहों के बड़े निर्यातक देश के रूप में भारत के उभरने के नजरिए से भी सोचते हैं.

राहुल गांधी के लिए लड़की देखने: देश का पीएम वही होता है तो दुखियारो का दर्द समझे. घर का मासूम बालक रोता किसे अच्छा लगता है. राहुल गांधी की उम्र देश में कांग्रेस सीटों जितनी ही हो चली है. अब देश की लड़कियां तो पहले से ही फवाद खान को लेकर Awww Myy Gwaad टाइप हो चुकी हैं. ऐसे में मोदी जी पारखी नजरों के साथ विदेशी टूर के बहाने राहुल बाबा के लिए सुकन्या ढूढ़ रहे हैं. ब्याह करेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया.

घर में रहोगे तो बर्तन खनकेंगे ही: एक तो बहुमत की सरकार बन जाए तो मजाक मजाक में इत्ते सांसद इकट्ठे हो जाते हैं कि एक मंगल बाजार तो सांसदों के साथ ही लगाया जा सकता है. ऊपर से आडवाणी एंड जोशी ब्रदर्स. उफ्फ. बड़े बुजुर्गों का मायूस चेहरा देखने से अच्छा है बाहर निकल लो. वो बात अलग है मोदी जी को फेसबुक पर फीलिंग ऑसम लिखने की बजाय फ्रूटफूल टाइप जारगन गिराना पड़ता है.

विवादित बयान वाले सांसदों की दवा: सरकार बनने के बाद अगर मोदी जी की छवि पर किसी ने सबसे ज्यादा बबलगम चिपकाई है तो वो हैं बीजेपी सांसद. गिरिराज, साक्षी महाराज, साध्वी निरंजन ज्योति ही कुछ स्वर्णरजित नाम हैं. बची कुची कसर 'घर वापसी' ने पूरी कर दी. तो बस मोदी जी, इन सांसदों के बड़े बोले बयानों बाली लाइलाज बीमारी की दवा ढूंढ़ने बाहर जाते हैं. वैसे भी बचपन से कहा जाता है विदेशों में हर चीज का इलाज है.

केआरके, स्वामी, दिग्विजय सिंह और संबीत पात्रा के लिए मन्नत मांगने: हर देश का एक अपना इतिहास होता है. पेरिस में भी एक जगह है जहां ताला लगाओ और मन्नत मांगो तो पूरी हो जाती है. ऐसे ही हर देश में मन्नत मांगने का ट्रेंड है. मोदी जी हर देश जाकर केआरके, सुब्रमण्यम स्वामी, दिग्विजय सिंह और संबीत पात्रा के मुंह पर ताला लग जाए, इसके लिए मन्नत मांगने जाते हैं. क्या पता किस देश में मांगी गई मन्नत काम कर जाए और ये लोग मुंह से रायता गिराना और फालतू का फैलाना बंद कर दें. वो बात अलग है मन्नत पूरी होने पर मोदी जी को एक बार फिर उस देश जाना पड़ेगा.








भारत के विरोध के बावजूद जेल से बाहर आया मुंबई हमले का मास्टरमाइंड लखवी

मुंबई आतंकी हमले का अहम आरोपी जकी-उर-रहमान लखवी जेल से बाहर आ गया है. गुरुवार को लाहौर हाई कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था. गुरुवार को कोर्ट ने 10 लाख रुपये के निजी मुचलके पर लखवी को रिहा करने का आदेश दिया था.

इससे पहले लाहौर हाईकोर्ट ने 26/11 के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी की उस याचिका को एक बार खारिज कर दिया था, जिसमें उसने अपने खिलाफ हिरासत आदेश को चुनौती दी थी. लाहौर हाईकोर्ट में लखवी ने पंजाब के गृह विभाग के अपने खिलाफ जारी हिरासत के आदेश को चुनौती देते हुए एक याचिका दाखिल की थी.

उसके वकील रिजवान अब्बासी ने याचिका दाखिल करते हुए अदालत से अपील की थी कि वह लखवी की हिरासत को रद्द करे, क्योंकि यह अवैध है और इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है. इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने 13 मार्च, 2015 को तीसरी बार लखवी के हिरासत आदेश को निरर्थक करार दिया था. इससे एक दिन पहले ही पंजाब प्रांत के गृह विभाग ने उसके खिलाफ दोबारा हिरासत का आदेश जारी किया था.

गौरतलब है कि लखवी का नाम उन सात लोगों में शामिल है, जिन्होंने साल 2008 में मुंबई हमलों को अंजाम दिया था. 26/11 में संलिप्तता के लिए छह अन्य आरोपी अदियाला जेल में बंद हैं, जिनके खिलाफ सुनवाई चल रही है. माना जाता है कि हमले के समय लखवी प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा का कार्यवाहक प्रमुख था, जिसे भारत ने मुंबई हमले का जिम्मेदार ठहराया है. लखवी के साथ जरार शाह कथित तौर पर मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हैं. इस हमले में 166 लोग मारे गए थे.







Thursday, April 9, 2015

ठाणे: साइबर कैफे से संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किए गए यंग कपल्स

मुंबई के पास ऐसे साइबर कैफे का भंडाफोड़ हुआ है, जो इंटरनेट के अलावा खास तरह की 'प्राइवेसी' भी मुहैया कराता आ रहा था. पुलिस ने छापा मारकर मामला उजागर किया.

प्राइवेसी के लिहाज से मुफीद साइबर कैफे मुंबई यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों के एकदम पास बनाया गया था. जब पुलिस ने ठाणे के निकट श्रीमती चंडीबाई एचएम कॉलेज के पास बने साइबर कैफे पर छापा मारा, तो वह अंदर की हालत देखकर सन्न रह गई. वहां 15 से 20 साल के कई यंग कपल आपत्त‍िजनक स्थ‍िति में मिले.
छापा मारने के दौरान पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की, जिसमें दिखाया गया है कि साइबर कैफे ने स्टूडेंट्स को किस तरह प्राइवेसी मुहैया कराई थी. केबिन का साइज बमुश्क‍िल 4X3 वर्गफुट का था. पुलिस ने धारा-194 के तहत केस दर्ज कर लिया है.

आतंक निरोधी सेल (ATC) की टीम की अगुवाई करने वाले इंस्पेक्टर संप‍त निर्मल ने कहा कि छापामारी के दौरान पाया गया कि युवा जोड़े आपत्त‍िजनक हालत में थे. पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें साइबर कैफे का मालिक लल्लन शाह, मैनेजर निरंजन और 11 जोड़े शामिल हैं.








'दिल धड़कने दो' में आयशा मेहरा के रोल में प्रियंका चोपड़ा का लुक रिलीज

जोया अख्तर की अगली फिल्म 'दिल धड़कने दो' में प्रियंका चोपड़ा का लुक रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में प्रियंका आयशा मेहरा का किरदार अदा कर रही हैं.

प्रियंका इस किरदार में क्लासी अरबन लुक में नजर आ रही हैं. इस नए लुक में प्रियंका क्रोप टॉप, लिनन पेंट्स और सफारी हैट में नजर आ रही हैं. किरदार आयशा मेहरा एक बिजनेस परिवार से हैं और वह अपने परिवार की इकलौती बेटी हैं लेकिन उसके  पति के साथ संबंध अच्छे नहीं है. इस फिल्म से पहले प्रियंका और रणवीर सिंह दोनों ऑनस्क्रीन रोमांस कर चु‍के हैं लेकिन ऐसा पहली बार है कि दोनों इस फिल्म में भाई बहन के किरदार में नजर आएंगे. इन दोनों स्टार्स के मात पिता का रोल अदा कर रहे हैं अनिल और शेफाली.

फिल्म में अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर भी अहम रोल में नजर आएंगे. अनुष्का फिल्म में रणवीर के साथ रोमांस करेंगी तो वहीं फरहान प्रियंका के एक्स बॉयफ्रेंड के रोल में दिखेंगे. फिल्म में एक्टर राहुल बोस प्रियंका के पति के रोल में स्पेशल अपीयरेंस में दिखेंगे.

इस फिल्म का ट्रेलर 15 अप्रैल को रिलीज होगा और यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने जा रही है.













बिहार में जल्द होंगी 7000 भर्तियां

अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. बिहार सरकार दो महीने में 7202 पदों पर भर्ती करने वाली है. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विधानसभा में बजट के दौरान हुई चर्चा में यह जानकारी दी है.

उन्होंने कहा है कि जीविका में 2762 खाली पदों और मनरेगा के लिए 4440 पदों को मिलाकर कुल 7202 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. उन्होंने कहा कि इन सभी पदों पर नियुक्ति आने वाले दो महींनों के अंदर-अंदर कर ली जाएगी.

यहीं नहीं मनरेगा में लोकपाल की नियुक्ति भी दो महीने में पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने बताया कि 11 जिलों में लोकपाल नियुक्त कर दिए गए हैं. 27 जिलों में दो माह के अंदर बहाली जा जाएगी. सदन में उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग का 5216.06 करोड़ का बजट पेश किया जिसे विपक्षी दल बीजेपी के वाकआउट के बीच मंजूरी मिल गई.

आपको बता दें कि इससे पहले बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने 8300 डॉक्टर और टेक्नीशिनयों की नियुक्ति की भी घोषणा की थी.







Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More