https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Tuesday, May 5, 2015

LIVE: Bollywood star Salman Khan convicted in 2002 hit-and-run case

A sessions court in Mumbai on Wednesday found Bollywood star Salman Khan guilty of killing a homeless man in a 2002 hit-and-run crash reportedly after a night out drinking.


Khan was accused of running over five persons sleeping on a pavement outside a bakery in Bandra in his white Toyota Land Cruiser early on September 28, 2002, killing one and injuring four. He was allegedly under the influence of alcohol.

Hours before the verdict, #WeLoveYouSalmanKhan and #SalmanVerdict were trending on Twitter. Relatives and friends from the industry, including Shah Rukh Khan, were seen visiting Khan on Wednesday night.
The 49-year-old actor is known for cranking out some of Bollywood's biggest blockbusters and has an estimated Rs 300 crore riding on his films.
Sessions judge DW Deshpande pronounced the judgement amid tight security around the court where only lawyers, media and court staff were allowed.
The actor has said he was not at the wheel at the time of the accident. While the prosecution has insisted that a drunk Khan was driving the SUV that ran over the victims sleeping on the pavement, the actor said his driver Ashok Singh was behind the wheel.
















हिट एंड रन केस: सलमान खान दोषी करार







तेरह साल बाद बहुचर्चित सलमान खान हिट एंड रन केस में मुंबई सेशन कोर्ट ने सलमान को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने सलमान को उन पर लगे सभी आरोपों में दोषी माना है. हालांकि अभी तक यह नहीं कहा गया है कि सलमान को किन धाराओं के तहत दोषी माना गया है. 


इससे पहले बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे सलमान खान परिवार समेत मुंबई सेशन कोर्ट पहुंचे. सलमान के साथ भाई अरबाज और सोहेल के साथ ही बहन अर्पिता और अलविरा का परिवार भी था.




Add caption




Monday, May 4, 2015

चीन की सोशल नेटवर्किंग साइट पर अब आए मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14-16 मई तक चीन की यात्रा पर होंगे. लेकिन अपनी इस यात्रा से पहले ही उन्होंने चीन के सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर दी है. पीएम ने चीन की बहुचर्चित सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट Sina Weibo पर अकाउंट खोला है.

ट्विटर की तर्ज पर बने इस वेबसाइट पर अकाउंट खोलने वाले प्रधानमंत्री पहले भारतीय नेता हैं. इस माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर 500 मिलियन रजिस्टर्ड यूजर हैं. दिलचस्प है कि अकाउंट खोलने के एक घंटे के भीतर पीएम के प्रोफाइल पर 7 हिट्स आएं.

वेबसाइट पर अपने संदेश में पीएम मोदी ने लिखा, 'हैलो चाइना! Weibo के जरिए चीनी नागरिकों से बातचीत को लेकर उत्साहित हूं.' प्रधानमंत्री के इस कदम का वेबसाइट के दूसरे यूजर्स ने स्वागत किया है. इस वेबसाइट पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन भी प्रोफाइल बना चुके हैं.






Friday, May 1, 2015

पापा बनने वाले हैं मेस्सी, शेयर की प्रेगनेंट पत्नी की तस्वीर

अर्जेंटीना और बार्सिलोना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी एक बार फिर पिता बनने वाले हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की तस्वीर भी डाली है. चार बार बैलोन डि ओर के विजेता रहे 27 वर्षीय मेस्सी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर डाली है जिसमें उनका बेटा थिएगो (अपनी मां) एंटोनेला रोकुजाओ का पेट चूम रहा है.


उन्होंने इसमें लिखा है, ‘हम तुम्हारे स्वागत के लिए उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं. तुम्हें बेहद प्यार करते हैं. थियागुई, मां और पापा.’ 

अर्जेंटीना का स्थानीय मीडिया फरवरी से ही मेस्सी के पिता बनने को लेकर अटकलबाजी कर रहा था. इसके अनुसार रोकुजाओ तीन महीने से प्रेग्नेंट हैं. न्यूजपेपर क्लेरिन ने कहा कि यह जोड़ा जानता है कि उनका लड़का होगा और जिसका नाम बेंजामिन रखा जाएगा. मेस्सी और रोकुजाओ का पहला बेटा नवंबर 2012 में हुआ था.








नेपाल के बाद अंडमान निकोेबार में 5.3 की तीव्रता का आया भूकंप, सुनामी की आशंका

नेपाल के बाद पापुआ न्यू गिनी में भूकंप आया है. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है. भूकंप का केंद्र पापुआ न्यू गिनी की राजधारी कोकोपो से 111 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है. उधर, अंडमान निकोेबार में भी 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया है.  




हालांकि पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने चेताया है कि भूकंप के केंद्र के 299 किलोमीटर की दूरी में सुनामी की लहरें आ सकती है. पापुआ न्यू गिनी में अकसर भूकंप आते हैं. पापुआ न्यू गिनी भारत के दक्षिण पूर्व में स्थित एक द्वीपीय देश है. वहां की जनसंख्या 70 लाख 59 हजार है.
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते शनिवार को ही नेपाल में 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें अब तक 6 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. नेपाल आर्मी चीफ के मुताबिक मौतों का आंकड़ा 15 हजार तक पहुंच सकता है.











Sunday, April 19, 2015

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ जीती वनडे सीरीज

सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल के लगातार दूसरे मैच में लगाये गये शतक और विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकर रहीम के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से बांग्लादेश ने दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ बांग्लादेश ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. पहले वनडे में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 79 रनों से हराया था 
पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 239 रन ही बना पाई. वह इस स्कोर तक भी साद नसीम (नाबाद 77) और वहाब रियाज (40 गेंदों पर नाबाद 51) के बीच सातवें विकेट के लिये 85 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत पहुंच पाया था.
तमीम ने हालांकि पाकिस्तान के स्कोर बौना बना दिया. उन्होंने 116 गेंदों पर 116 रन बनाए जिसमें 17 चौके और एक छक्का शामिल है. पहले मैच में 132 रन बनाने वाले बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने मुशफिकर रहीम (65) के साथ तीसरे विकेट के लिये 118 रन की साझेदारी की जिससे बांग्लादेश ने केवल 38.1 ओवर में तीन विकेट पर 240 रन बनाकर इतिहास रचा.
यह पहला अवसर है जबकि बांग्लादेश ने पाकिस्तान से द्विपक्षीय श्रृंखला जीती है. उसने इसी मैदान पर खेला गया पहला मैच 79 रन से जीता था. पाकिस्तान ने वनडे में लगातार पांचवीं द्विपक्षीय श्रृंखला गंवाई.





अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर में बदमाशों ने की तोड़फोड़, दीवारों पर बनाई आपत्तिजनक पेंटिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भले ही भारत को सभी धर्मों का सम्मान करने की नसीहत देते हों, लेकिन खुद अमेरिका में भारतीय मंदिरों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. अमेरिका के नॉर्थ टेक्सास में बने एक हिंदू मंदिर की दीवार पर स्प्रे से आपत्तिजनक पेंटिंग और तस्वीरें बनाकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है.

मंदिर बोर्ड से जुड़े कृष्ण सिंह ने कहा कि मंदिर में अज्ञात लोगों ने ये बवाल मचाया. सिंह ने कहा कि ये काफी दुखद और चौंकाने वाली बात है. इस घटना से पूरे समुदाय के लोग परेशान हैं. पुलिस ने इस मामले में जासूसों की टीम नियुक्त की है, जो दोषियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

घटना के बाद मंदिर बोर्ड के लोगों ने चारों तरफ लोहे के तार लगा दिए हैं. इलाके के हिंदू और गैर हिंदू लोग मंदिर साफ करने के लिए कोशिश कर रहे हैं. इससे पहले 15 फरवरी को भी अज्ञात लोगों ने वॉशिंगटन के एक मंदिर के बाहर ''GET OUT'' लिखा था. तब से लेकर अब तक मंदिरों को नुकसान पहुंचाने की काफी घटनाएं हो चुकी हैं.












Friday, April 17, 2015

साइकिल पर सवार होकर आया 'महाविलय', नाम होगा समाजवादी जनता पार्टी

लीजिए जी खत्म हुआ इंतजार. छह पार्टियों से मिलकर तैयार हुए जनता परिवार का नया नाम होगा समाजवादी जनता पार्टी और इसका चुनावी चिह्न साइकिल होगा. सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए बुधवार को छह दल एक साथ आए. इन दलों को मिलाकर नई पार्टी गठन करने का ऐलान जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने किया था. सूत्रों की माने तो पार्टी अगले तीन दिन में इसकी घोषणा कर देगी. लोकसभा में पार्टी के लीडर मुलायम सिंह जबकि राज्यसभा में पार्टी के लीडर शरद यादव होंगे.

मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड, लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की जनता दल सेकुलर, ओम प्रकाश चौटाला की आईएनएलडी और कमल मोरारका की समाजवादी जनता पार्टी मिलकर एक नई पार्टी बन गए.

हालांकि इसके बनते समय ही शरद यादव ने कहा था कि स्थि‍रता की कोई गारंटी नहीं है. बुधवार को मुलायम सिंह यादव के घर पर चली लंबी बैठक के बाद विलय का ऐलान किया गया.







Thursday, April 16, 2015

LIVE: 59 दिन बाद लौटकर राहुल दिल्ली आए, बैंकॉक में मना रहे थे छुट्टी

राहुल की वापसी से पहले ही कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पार्टी में में अपनी भूमिका को और विस्तार दे सकते हैं. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को राहुल किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर सकते हैं और पार्टी की मेगा किसान रैली की तैयारियों का जायजा ले सकते हैं. उनके मीडिया को भी संबोधित करने की संभावना जताई जा रही है.

इससे पहले अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए मशहूर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इशारों में ही राहुल को नसीहत तक दे डाली थी. उन्होंने कहा था कि राहुल को राजनीति में और ज्यादा दिखना चाहिए और इसे पार्ट टाइम जॉब की तरह नहीं लिया जा सकता.

अब लीड करने का समय आ गया है: दिग्विजय


लोकसभा चुनाव में हुई करारी हार पर दिग्विजय ने कहा, 'हम परसेप्शन की लड़ाई हारे. राहुल खुद को उस तरह प्रोजेक्ट नहीं कर सके, जैसे मोदी ने किया. लोकसभा चुनावों के समय उन्हें और आक्रामक होना चाहिए था. उन्हें मुद्दों पर बात करनी चाहिए, मीडिया से बात करनी चाहिए. राहुल को अब मजबूती से आना चाहिए और सभी बड़े मुद्दों पर लोगों से जुड़ना चाहिए. उन्हें कोई भी नहीं रोक रहा है, लेकिन शायद पहले वह पूरी तरह तैयार नहीं थे या वह पूर्व प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) को प्रभावहीन नहीं करना चाहते थे. लेकिन अब यह संदेश देने का वक्त आ गया है कि वह ही कांग्रेस को हर तरह से लीड कर रहे हैं.' अंग्रेजी वेबसाइट 'आईबीएन लाइव' ने यह खबर दी है.


पहले यह खबर थी कि राहुल 12 या 13 अप्रैल को छुट्टी से वापस आएंगे. लेकिन अब कांग्रेस सूत्रों ने उनकी वापसी का नया शेड्यूल बताया है. अंबेडकर जयंती से जुड़ी उच्चस्तरीय बैठक में भी हिस्सा न लेकर राहुल ने अपनी वापसी के संबंध में जारी कयासों को बनाए रखा. 9 अप्रैल को कांग्रेस की किसान रैली में उनकी मौजूदगी तय मानी जा रही है.

बीते सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एके एंटनी राहुल की वापसी से जुड़े मीडिया के सवालों से जूझते दिखे. उन्होंने कहा, 'कितनी बार यह बात साफ करनी पड़ेगी. राहुल निश्चित रूप से 19 अप्रैल की रैली में आएंगे.'




Wednesday, April 15, 2015

ट्विटर पर कांबली ने दी सिद्धू और रमीज रजा को गाली, फिर मांगी माफी

पहले ही विवादों में रह चुके पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से मंगलवार को कुछ ऐसी ट्वीट शेयर की गई जिससे हंगामा मच गया. विनोद कांबली की इस ट्वीट में आईपीएल में कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू और रमीज रजा को गालियां दी गई थीं.



ट्वीट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सिद्धू और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज रजा को पागल बताया गया. हालांकि बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया और विनोद कांबली ने ट्वीट करके बताया कि उनके अकाउंट से उनके एक दोस्त ने ये ट्वीट किया था.
विनोद कांबली इससे पहले सचिन तेंदुलकर को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि तेंदुलकर चाहते तो कांबली का क्रिकेटिंग करियर कुछ और लंबा हो सकता था.








Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More