https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Friday, July 10, 2015

5 Smacking HR Interview Questions to be asked in 2015


  1. If you were on an island and could only bring three things, what would you bring?
  2. How will you estimate the no. of windows in Mumbai?
  3. How would you describe color "red" to someone who is blind?
  4. If I gave you a billion dollars, what would you do with it?
  5. If you could be a type of animal, what would you be?


Please get comment , If you know answer








Thursday, July 9, 2015

बहुत मुश्किल होता है भारतीय लड़कियों का इंप्रेस करना

बॉलीवुड फिल्मों में लड़की को इंप्रेस करने के दर्जनों तरीके दिखाए जाते हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर लड़के अक्सर उन्हें रियल लाइफ में भी अपनाने की कोशिश करते हैं. पर रील लाइफ और रीयल लाइफ दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं.

पर्दे पर जो कुछ आसानी से हो जाता है, उसे असलियत में करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. खासतौर पर अगर आप किसी भारतीय लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं तो ये बात जहन में बिठा लें कि ये एक बहुत मुश्किल काम है.

भारतीय लड़कियों को इंप्रेस करना सबसे मुश्किल होता है लेकिन इन उपायों से आप भारतीय लड़की को आसानी से इंप्रेस कर सकते हैं:

1. भारतीय लड़कियों को वे लड़के बहुत इंप्रेस करते हैं जो टेक्नो-फ्रेंडली होते हैं. लड़कियां इससे उनके स्मार्ट होने का अंदाजा लगाती हैं. उन्हें लगता है कि अगर सामने वाला लड़का टेक्नॉलजी से जुड़ा हुआ है तो वो समय के साथ चलने वालों में से है. वो पिछड़ा हुआ नहीं है. कम शब्दों में कहें तो भारतीय लड़कियों को 'गीक' किस्म के लड़के बहुत भाते हैं. खासतौर पर वे जो उनकी ढेरों फरमाइशों को बिना कहीं गए ऑनलाइन ही पूरा कर दें.

2. आपको शायद यकीन न हो लेकिन भरतीय लड़कियां लड़के में हर एक चीज नोटिस करती हैं. वे लड़के के ड्रेसिंग सेंस से भी उन्हें जज करती हैं. आपके कपड़े कैसे हैं, आपने जूते किस तरह के पहन रखे हैं और आपने एक्सेसरीज किस तरह की पहन रखी है वो सबकुछ नोटिस करती हैं. वो जूतों पर भी पूरा ध्यान देती हैं. अगर आपने फॉर्मल के साथ स्पोर्ट्स शूज पहने हुए हैं तो आपका इंप्रेशन खराब हो सकता है और अगर आप कैजुअल फ्लिप-फ्लॉप पहनकर गए हैं तो अपने नाखून साफ करना न भूलें.

3. अगर आप शब्दों के जादूगर हैं तो ये आपके लिए फायदे की बात हो सकती है. पर ऐसा भी नहीं है कि लड़की से मिलते ही आप उसे भारी-भारी शब्दों का डोज़ देने लगें लेकिन अगर आप सहज शब्दों में अपनी बात कह सकते हैं तो ये आपके लिए प्लस प्वॉइंट हो सकता है.

4. अगर आप फिजिकली फिट हैं और आपकी पर्सनैलिटी अटरैक्टिव है तो लड़किया जल्दी इंप्रेस होती हैं. लड़कियों को सुबह के वक्त दौड़ लगाने वाले लड़के खास तौर पर भाते हैं. पर इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आपका शरीर बॉडी-बिल्डर के जैसा हो, लड़कियों को बॉडी-बिल्डर से ज्यादा फिट लड़के सुहाते हैं.

5. लड़की को ये एहसास कराना बहुत जरूरी है कि आप उसे बहुत अधिक पसंद करते हैं. इसके लिए आप उसका हाथ थामकर भी ये भरोसा दिला सकते हैं. हाथ पर चूमकर भी प्यार का इजहार किया जा सकता है. लड़कियां अपने लिए शारीरिक रूप से फि‍ट, दिमाग से स्मार्ट और प्यार करने वाला लड़का चाहती हैं. अगर आपमें ये सभी गुण है तो उन्हें सही तरीके से पेश करके आप लड़की को इंप्रेस कर सकते हैं.












कुंभ के मद्देनजर नासिक में 5.40 लाख कंडोम की सप्लाई!

नासिक में कुंभ मेले के आयोजन को लेकर एक ओर श्रद्धालुओं में उत्साह है, तो दूसरी ओर मेले के आयोजनकर्ता परेशान हैं. दरअसल, कुंभ के दौरान नासिक में जरूरत को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर कंडोम की सप्लाई किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है.


मेले से पहले कंडोम पर विवाद 
नासिक में कुंभ मेला शुरू होने में अब एक सप्ताह का ही वक्त बच गया है. इससे पहले ही कंडोम को लेकर विवाद खड़ा हो गया. आयोजनकर्ता इस तरह की खबरों से नाराज हैं कि मेले के दौरान लाखों लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए बड़े पैमाने पर कंडोम की सप्लाई की जा रही है.


5.40 लाख कंडोम की आपूर्ति
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेले के आयोजन से जुड़ी अथॉरिटी 5.40 लाख कंडोम नासिक भेज रही है. दरअसल, आम तौर पर पूरे नासिक जिले में एक माह में जितने कंडोम की खपत होती है, यह संख्या उससे दोगुनी है

















Wednesday, July 8, 2015

दाऊद इब्राहिम ने 24 साल बाद दिया इंटरव्यू, कहा- मैं मासूमों की जान नहीं लेता

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने 24 साल बाद किसी न्यूज चैनल को अपना इंटरव्यू दिया है. एक गुजराती न्यूज चैनल ने यह दावा किया है कि उसने फोन पर दाऊद का इंटरव्यू लिया है.

गुजराती न्यूज चैनल 'निर्माण' ने इंटरव्यू के जरिए दाऊद इब्राहिम से जुड़ी कई बातों का खुलासा करने का दावा किया है. 'निर्माण' के एडिटर ने आजतक से बात करके इस इंटरव्यू की पूरी जानकारी दी है.

दाऊद इब्राहिम से पूछा गया कि यह किस तरह यकीन दिला सकते हैं कि आप दाऊद ही बोल रहे हैं? दाऊद से पूछा गया, 'आपने आखिरी बार किस रिपोर्टर को अपना इंटरव्यू दिया था, बता सकते हैं? इसके जवाब में दाऊद ने कहा, 'मैंने आखिरी बार 24 साल पहले इंडिया टुडे को अपनी आवाज में इंटरव्यू दिया था.'
दाऊद इब्राहिम से 'निर्माण' की बातचीत के प्रमुख अंश आगे दिए जा रहे हैं:

सवाल- मैं पत्रकार पद्मकांत त्रिवेदी बोल रहा हूं?

दाऊद- नमस्कार जी पत्रकार महोदय, मैं बहुत इज्जत करता हूं हर पत्रकार की.


सवाल- आप दाऊद इब्राहिम ही बोल रहे हो?

दाऊद- जी हां, कोई शक.


सवाल- आपने लास्ट इंटरव्यू कौन से पत्रकार को दिया था, वो नाम आप बता सकेंगे, क्योंकि मैं भरोसा कर भी लूं, पर हमारे दर्शक कैसे भरोसा कर पाएंगे कि आप खुद बोल रहे हो?

दाऊद- लास्ट टाइम 24 साल पहले मैंने एक इंटरव्यू दिया था इंडिया टुडे को.


सवाल- शीला भट्ट को भी आपने इंटरव्यू दिया था?

दाऊद- मैंने कभी कोई रिकॉर्डेड इंटरव्यू नहीं दिया था, प्रिंट मीडिया को.  


सवाल- अच्छा, अभी रमजान का महीना चल रहा है और मैं ये भरोसा करूंगा कि आप रमजान महीने में जो भी बोलेंगे, मेरे साथ जो भी बातचीत करेंगे, आप सच्चाई ही बताएंगे.

दाऊद- जी मुझे (आवाज साफ नहीं) का डर नहीं है, फांसी चढ़ने का डर नहीं है, अगर होता तो मैं आपसे बात ही नहीं करता. और ये क्रिमिनल इंटेरोगेशन थोड़ी है. थोड़ी बहुत तो इज्जत रखो...


सवाल- अभी पाकिस्तान ये बोल रहा है कि आप पाकिस्तान में नहीं हैं और भारत सरकार दावा कर रही है कि आप पाकिस्तान के कराची में हो. आप कराची में रहते हो, पाकिस्तान में रहते हो...आप कहां पर रहते हो...आप बताएंगे?

दाऊद- जी देखिए, ये सारी नौबत आती ही नहीं, अगर कुछ साल पहले भारत सरकार मेरी बात मान ली होती. हमारी जेठमलानी जी से बात हुई थी . आप अगर उनसे कॉन्टैक्ट कर पाएं, तो उनसे पूछिएगा कि मैं इंडिया आने के लिए रेडी था.


सवाल- अभी हिंदुस्तान के मशहूर वकील राम जेठमलानी ने ये दावा किया है कि आप उन्हें लंदन में मिले थे, क्या ये सच है?

दाऊद- जी, उनके पास सारी डिटेल्स मेरी अवलेबल है.


सवाल- राम जेठमलानी ने ये दावा किया था कि उस वक्त आप सरेंडर करना चाहते थे, मगर 'नो जेल- नो टॉर्चर' की आपने शर्त रखी थी, जिसे शरद पवार ने नकार दिया, क्या ये सच है?

दाऊद- मेरी सिर्फ इतनी...मुझे सिर्फ इतना ही चाहिए था कि बम ब्लास्ट में मेरा नाम न हो. मैंने काम...मैं मासूमों की जान नहीं लेता हूं. हां लेकिन जो भी मेरे धंधे के आड़े आएगा, मैं उसे भी नहीं छोडूंगा.


सवाल- मगर अमेरिका भी मानता है कि अलकायदा जैसे टेररिस्ट ग्रुप से आपका लिंक है, इंटर स्टेट ने आपको 2003 में ग्लोबल टेररिस्ट करार दिया है, तो अमेरिका भी आपसे न्याय नहीं कर रहा है, आपका ये कहना है?

दाऊद- जी मैं सिर्फ बिजनेसमैन हूं, सिर्फ बिजनेस जानता हूं, और इसके अलावा कौन आतंकवादी है, कौन क्या है, इसका मुझसे कुछ लेना-देना नहीं है.


सवाल- नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री बने हैं और जबसे वो प्रधानमंत्री बने हैं, आपको डर लग रहा है. ऐसे में आपके खिलाफ यहां भी प्रचार होता है, जो आपके दुश्मन हैं, वो लोग भी यही बोलते हैं. क्या ये सही है?

दाऊद- जी अगर डर जैसी कोई बात होती, तो आप लोग मुझ तक पहुंचते ही नहीं, और मैं हिंदुस्तान में आकर बात कर रहा हूं.


सवाल- पत्रकार वेद प्रताप वैदिक हाफिज सईद से मिले थे, क्या आपसे मिलने की कोशिश की थी?

दाऊद- जी देखिए, मैं आपसे उतने डीटेल में बात नहीं करना चाहता हूं, कौन मुझे मिला था, कौन मुझसे नहीं मिला था, किसने मुझसे मिलने की कोशिश की थी. मैं सिर्फ ये बातें आपको क्लियर करना चाहता हूं कि मैं सिर्फ बिजनेसमैन हूं और सिर्फ धंधा करना जानता हूं.


सवाल- आप धंधा करना चाहते हैं, आप क्रिमिनल नहीं हैं, 93 के ब्लास्ट में आप शामिल नहीं थे. ये आपका कहना है, मगर ललित मोदी के पास से 1 हजार रुपया. आप आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में भी आपका नाम उछाला गया है. क्या ये सच है कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में आप भी थे?

दाऊद- जी देखिए, मेरा नाम का इस्तेमाल पूरी दुनिया ने किया है. हर कोई डॉन बनना चाहता है और जो भी है, अगर मैं कबूल करता हूं या मान लेता हूं, तो इस चीज से तो मेरी मार्केट वैल्यू बढ़ जाती है कम नहीं होती.


सवाल- ललित मोदी के पास से आपने 1 हजार करोड़ रुपये मांगे थे और उन्होंने दिए भी ये सही है?

दाऊद- जी वो मसला...मसला पूरा अलग था, वो मेरे धंधे की बात थी. इसके अलावा मुझे उसका कोई लेना-देना नहीं था.


सवाल- 2003 की मैं बात कर रहा हूं. दिलीप वेंगसरकर ने कहा था कि कि 1996 में दाऊद इब्राहिम शारजहां में जो मैच खेला जा रहा था, इंडियन टीम के ड्रेसिंग रूम में दाखिल हुए थे और सभी प्लेयर्स को एक-एक कर ऑफर किया था..पाकिस्तान को मैच हराते हो, क्या ये सच है दिलीप वेगसरकर का दावा?


दाऊद- मेरा बॉलीवुड और क्रिकेट से पुराना रिश्ता है. मैं इन दोनों ही चीजों को पसंद करता हूं और ये अलग बात है कि उससे... ये बातें मुझे आपको बताने की जरूरत नहीं है ये पूरी दुनिया जानती है.























Tuesday, July 7, 2015

Car Robbery Prank

Car Robbery Prank   









































Bloody Body in Suitcase Prank - Pranks on People

Bloody Body in Suitcase Prank - Pranks on People


































       

Saturday, July 4, 2015

5 Extreme Cultural Body Modifications

Shocking Cultural Body Modifications. We expect these shocking modifications to make quiet an impression on you. These modifications are shocking indeed. They are also cultural and they seem to be taking place in cultures that have a good amount of individual freedom. 
























               

5 People With Extra Body Parts

Introducing 5 incredible people with extra body parts.





































Friday, July 3, 2015

सिगरेट पीने में चीन नंबर 1 तो भारत भी बहुत पीछे नहीं

20-30 साल पहले भारत में सिगरेट का डिब्बा कुछ रईसों के जेब ही मिलता था. पर अब कहानी बदल चुकी है. गरीब देशों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ने के साथ-साथ वहां सिगरेट पीने वालों की तादात भी बहुत तेजी से बढ़ रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की नयी रिपोर्ट में ये सनसनीखेज खुलासा हुआ है.

सबसे ज्यादा स्मोकर्स कहां?

रिपोर्ट बताती है कि 10 साल के पहले यूरोप में सिगरेट पीने वालों की सबसे बड़ी फौज थी पर अब चीन ने पूरी दुनिया को पीछे छोड़ दिया है. पूरी दुनिया में करीब 1 अरब स्मोकर्स है. जिनमें 80 फीसदी से ज्यादा सिर्फ मिडिल क्लास और लोवर क्लास के लोग हैं. मतलब हर 5 में 4 स्मोकर्स मिडिल क्लास या लोवर क्लास से तालुक रखता हैं. WHO की रिपोर्ट बताती है कि चीन में स्मोकर्स की कुल संख्या अन्य सभी विकसशील देशों के स्मोकर्स की संख्या से भी ज्यादा है.


कुल कितनी सिगरेट पी गयी?

अकेले साल 2014 में दुनिया में मौजूद 100 करोड़ स्मोकर्स ने कुल 5 लाख 60 हजार करोड़ सिगरेट पी डाली. आकड़ों के मुताबिक हर स्मोकर ने हर दिन करीब 15 से 16 सिगरेट पी हैं. WHO ने कहा कि आने वाले दिनों में इससे भी ज्यादा चौकानें वाले आकड़े सामने आ सकते है.










IRCTC की भारत दर्शन यात्रा 12 जुलाई से 16 अगस्त तक, शिड्यूल जारी

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की भारत दर्शन यात्रा 12 जुलाई से शुरू होगी. महाकालेश्वर से यात्रा शुरू होकर 16 अगस्त को समाप्त होगी. शुक्रवार को आईआरसीटीसी ने भारत दर्शन का शिड्यूल जारी कर दिया.

शिड्यूल के तहत टूर कोड, यात्रा की अवधि, दर्शनीय स्थल, ट्रेन मिलने के स्थान, यात्रा पैकेज का विवरण दिया गया है. यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों को तीनों समय का खाना, एसी और साधारण बसों पर लोकल यात्रा, बिना एसी वाले धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था दी जाएगी. बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या पर्यटन भवन स्थित कार्यालय से कराई जा सकती है.

पहले चरण की यात्रा 12 जुलाई से 

भारत दर्शन की पहली यात्रा 12 जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगी. इस अवधि में महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, भीमाशंकर, त्रयम्बकेश्वर व घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. इन स्थानों को जाने के लिए आईआरसीटीसी लखनऊ , कानपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांनपुर और हरदोई से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराएगा. इन स्थानों के लिए यात्रा पैकेज प्रति व्यक्ति 9960 रुपये होगा.


दूसरे चरण की यात्रा 26 जुलाई से

भारत दर्शन के दूसरे चरण की यात्रा 26 जुलाई से 7 अगस्त तक चलेगी. इस अवधि में तिरुपति बालाजी, कांचीपुरम, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, बंगलुरु और मैसूर की यात्रा कराई जाएगी. यहां के लिए लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांनपुर से ट्रेन मिलेगी. यात्रा पैकेज प्रति व्यक्ति 10790 रुपये है.


तीसरे चरण की यात्रा 10 अगस्त से

भारत दर्शन के तीसरे चरण की यात्रा 10 से 16 अगस्त तक चलेगी. इस अवधि में जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर व लिंगराज मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. यहां जाने के लिए लखनऊ, सुल्तानपुर और वाराणसी से ट्रेनें मिलेंगी. यहां के लिए प्रति व्यक्ति यात्रा पैकेज 5810 रुपये होगा.






Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More