https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Tuesday, July 28, 2015

कभी ये थी दुनिया की सबसे मोटी महिला, बहुत मुश्किल थी LIFE

ऑस्टिन। दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं, जो अपने मोटापे से काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में तमाम तरह के एक्सरसाइज और सर्जरी के बाद ही इनका वजन कम हो पाता है। ऐसी ही एक महिला टेक्सास की रहने वाली 34 वर्षीय मायरा रोसल्स है। कभी मायरा का वजन 454 किलो हुआ करता था, इस कारण वे बिस्तर पर ही ब्रश करती थीं। कहीं ले जाने के लिए उसे टांगना पड़ता था। लेकिन 11 सर्जरी के बाद मायरा ने 363 किलो वजन कम कर लिया। अब वे 91 किलो की हैं।
अपने वजन कम करने के पीछे की वजह मायरा एक एक्सीडेंट को मानती हैं। उन्होंने एबीसी 13 टीवी से कहा, 'दो साल के भतीजे के सिर पर मेरी बहन ने हेयर ब्रश मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। ऐसे में बहन ने हत्या का इल्जाम मुझे लेने को कहा। मैंने पुलिस के सामने अपने सिर पर ये इल्जाम ले लिया, लेकिन जांच में मेरी बहन दोषी पाई गई। बाद में उसने स्वीकार भी कर लिया, जिसके बाद उसे 15 साल की सजा हुई।'


इस घटना के बाद बहन के अन्य बच्चों की देखभाल करने के लिए मायरा ने वजन कम करने की ठान ली। साल 2011 के बाद से मायरा अब तक अपने बॉडी की 11 सर्जरी करा चुकी हैं। वे कहती हैं कि पहले मैं खाने के लिए जीवित रहना चाहती थी। लेकिन अब मैं सिर्फ जिंदा रहने के लिए ही खाती हूं। उनकी सर्जरी करने वाले डॉक्टर यूनान नाओजाराडन कहते हैं कि मैंने मायरा को बताया कि बिस्तर पर सोने से कुछ नहीं होता। अगर वजन कम करना है तो सुबह में काफी टहलना होगा। इसके बाद महज 10 दिन के अंदर ही मायरा का वजन 45 किलो कम हो गया, वहीं शुरुआती सर्जरी के बाद 227 किलो वजन कम हुआ। इस तरह कुल 11 सर्जरी किए, जिसके बाद मायरा अब 91 किलो की हैं।
वजन कम करने के बाद हुए परिवर्तन पर मायरा कहती हैं कि मुझे न तो शुगर था और ना ही मेरा ब्लड प्रेशर बढ़ा था। अब मैं खुद को पूरी तरह से फिट महसूस कर रही हूं। बता दें कि मायरा मेक्सिको लौटना चाहती थीं, इस कारण से उन्होंने साल 2013 में अपने पति से तलाक ले लिया। हालांकि, हाल ही में उन्होंने फेसबुक पर अपने नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो पोस्ट किया है।

Thursday, July 23, 2015

बरेली: छेड़छाड़ के डर से 100 लड़कियों ने जाना छोड़ा स्कूल

बरेली में 6 गांव की लगभग 100 लड़कियों ने लड़कों के एक समूह की लगातार छेड़छाड़ से परेशान होकर स्कूल जाना छोड़ दिया है. पांच छात्राओं के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने बुधवार को एफआईआर में पांच लोगों पर भद्दी टिप्पणी, अभद्र और अश्लील हरकतें, धमकी और जानबूझकर अपमान करने का केस दर्ज किया है. हालांकि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है.

बरेली के एडिशनल एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने इस बात को खारिज किया है कि लड़कियों ने छेड़छाड़ से परेशान होकर स्कूल जाना छोड़ा है. उनका मानना है कि लड़कियों को नाव से नदी पार करके स्कूल आना पड़ता था जिसके चलते उन्होंने स्कूल जाना छोड़ा. शिकायत के अनुसार जब लड़कियां नदी पार करती थी तब नदी के दूसरी तरफ रहने वाले लड़के उन्हें छेड़ते थे.

गांव के प्रधान तेजपाल गंगवार ने दावा किया है कि दो दिन पहले छात्राओं के परिजनों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी थी जिस पर उनकी ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया. जिसके बाद प्रधान ने केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार से इसकी शिकायत की जिसके बाद मामला दर्ज किया गया.


Monday, July 20, 2015

बाहुबली ने कमाए 300 करोड़ रुपये, तोड़ा रजनीकांत की फिल्‍म का रिकॉर्ड

फिल्मकार एस. एस. राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' बॉक्स ऑफिस पर नौ दिनों के अंदर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली दक्षिण भारतीय फिल्म बन गई है. इसने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'एंथिरन' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने लगभग 290 करोड़ रुपये की कमाई का रिकॉर्ड बनाया था.

व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ ने बताया, 'शनिवार तक फिल्म की कमाई दुनियाभर में 303 करोड़ रुपये हो चुकी थी.'
उन्होंने कहा, 'फिल्म के हिंदी संस्करण ने 50 करोड़ रुपये कमाए और डब फिल्मों की कमाई के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया. यहां तक कि बीते शुक्रवार सुपरस्टार सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' के रिलीज से भी फिल्म की कमाई में कोई खास फर्क नहीं पड़ा.'

दो भाइयों के बीच राजपाट पर अधिकार के संघर्ष पर आधारित 250 करोड़ रुपये के विशाल बजट वाली फिल्म में प्रभाष, राणा डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.
फिल्म की अगली कड़ी अगले साल प्रदर्शित की जाएगी.







Friday, July 17, 2015

RBI की हिदायत, नोट पर लिखने से बचें

भारतीय रिजर्व बैंक ने आम लोगों और संस्थाओं से बैंक नोट के वाटरमार्क विंडो (वह खाली स्थान जहां गांधी जी की हल्की फोटो प्रकाश पर रखने पर देखी जा सकती है) पर कुछ भी नहीं लिखने को कहा है.

आरबीआई के मुताबिक, इस वॉटरमार्क क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण सुरक्षा विशेषता होती है जिससे नकली नोट और असली नोट में अंतर किया जा सकता है.

आरबीआई ने कहा कि यह बात उसके संज्ञान में लाई गई कि कुछ लोग और संस्थान बैंक नोटों के वाटरमार्क विंडो पर संख्या, नाम या संदेश लिख देते हैं और इससे नोटों के सुरक्षा मानदंड़ों कमजोर हो जाते हैं.

आरबीआई से जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया है, 'वॉटरमार्क विंडो में एक महत्वपूर्ण सिक्यॉरिटी फीचर होता है जो नकली नोट में नहीं होता. विडों पर किसी तरह की छेड़छाड़ से उसकी यह विशेषता छिप जाती है और आम लोग असली नोट के एक फीचर से अवगत नहीं हो पाते हैं. इसलिए, लोगों से आग्रह है कि वे वॉटरमार्क विंडो से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करें.'







Tuesday, July 14, 2015

Dr. Naresh Trehan - Heart Bypass Surgery in India

Know about Heart Bypass Surgery and how to Protect yourself and your family.




























Maid Mix her Urin in Food - Caught by CC TV






















Personal Mobile Data Automatic Theft By Mobile Battery





















Monday, July 13, 2015

आंध्र प्रदेश में हादसा, गोदावरी पुष्कर मेले में मची भगदड़, 10 महिलाओं की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के गोदावरी पुष्कर मेले में मंगलवार सुबह भगदड़ हो गई. हादसे में अब तक दस महिलाओं की मौत हो गई है.

ईस्ट गोदावरी जिले के राजामुंद्री के 'कोठागम्मा' स्नान घाट पर यह भगदड़ हुई. यहां हजारों श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि इस घाट पर कुछ ज्यादा ही भीड़ थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटनास्थल पर और सुरक्षा बल भेजने का निर्देश दिया है. आने वाले 12 दिनों में एक करोड़ लोगों के स्नान करने का अनुमान है.













RPF जवान ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रि‍कॉर्ड

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दक्षिण मध्य रेलवे के जवान मधुसुदन राव ने ताइक्वांडो जिडोक्वान में एक घंटे में 56148 'पूर्ण कांटेक्ट किक' के साथ नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है.

ताइक्वांडो जिडोक्वान मार्शल आर्ट का एक प्रकार है.

दक्षिण मध्य रेलवे ने विज्ञप्ति में कहा, 'वर्तमान में सिकंदराबाद के रेल निलायम में काम कर रहे मधुसुदन राव ने ताइक्वांडो जिडोक्वान (कोरियाई मार्शल आर्ट) में गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने नवंबर 2014 में तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के अधिकारी की मौजूदगी में यह उपलब्धि हासिल की.'

एससीआर ने बताया कि राव ने एक घंटे में 36140 किक मारने के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा.













Friday, July 10, 2015

कैसे चोरी होता है पेट्रोल, कैसे लगती है आपकी जेब पर चपत


Image result for petrol chori

कैसे पेट्रोल पंप वाले डालते है आपकी गाडी में कम पेट्रोल –जानकर चौंक पड़ेंगे आप



काफी दिनों से पेट्रोल पम्पो द्वारा कम पेट्रोल डाले जाने की सूचनाये मिल रही थी,लेकिन ये बात समझ में नही आ पा रही थी की जब मीटर चलता है तो ये पेट्रोल पंप वाले कम पेट्रोल कैसे डाल देते है इसी उधेड़बुन को लेकर मै पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल डलवाने गया जहाँ से ये शिकायते आ रही थी.
पढ़िए:-



जब में पेट्रोल पम्प पर पहुंचा तब मुझसे पहले दो और लोग पेट्रोल डलवा रहे थे इसीलिए मैंने भी अपनी बाइक लाइन में लगा दी और गौर से कर्मचारियों के पेट्रोल डालने का निरिक्षण करने लगा,मुझसे पहले मारुती स्विफ्ट वाला पेट्रोल डलवा रहा था उसने एक हज़ार रुपए का नोट गाडी के अन्दर से ही कर्मचारी को दिया चूँकि बारिश हो रही थी इसीलिए ड्राईवर ने बाहर आना उचित नही समझा,कर्मचारी ने पहले मीटर शून्य किया फिर उसमे हजार रुपए फीड किये और नोज्ज़िल लेकर पेट्रोल डालने लगा इस समय में ये सोचने में व्यस्त था की जब मीटर में हज़ार रुपए फीड कर दिए गये है तो निसंदेह हज़ार का ही पेट्रोल निकलेगा,फिर मैंने सोचा अगर मीटर में कुछ गड़बड़ नही है तो फिर आखिर ये लोग कैसे लोगो को बेवक़ूफ़ बनाकर कम पेट्रोल डाल देते है हो सकता है मुझसे झूठी शिकायत मिली हो.



बस यही सोचते सोचते मेरे सीधा ध्यान नोज़िल पर था तभी मुझे अचानक से कर्मचारी के हाथ में कुछ हरकत महसूस हुई उसने इतने धीरे से हाथ हिलाया की पास खड़े शक्श को भी संदेह न हो पाए लगभग 20 या 30 सेकंड बाद फिर उसने वही हरकत दोबारा की अब मुझे दाल में कुछ काल लगा की आखिर इसने दो बार हाथ में हरकत क्यूँ की जबकि नोज्ज़िल का स्विच एक बार दबा देने पर स्वत: पेट्रोल टंकी में गिरने लगता है. इतने में स्विफ्ट में 1000 Rs का पेट्रोल डालने के बाद उसने मुझसे आगे वाली बाइक में 100 का पेट्रोल डालना शुरू कर दिया, वही क्रिया फिर दोहराई पहले मीटर को शून्य किया फिर नोज्ज़िल टंकी में डालकर पेट्रोल डालने लगा लेकिन अचानक से उसने हाथ में फिर हरकत की लेकिन इस बार की हरकत 20 या 30 सेकंड की न होकर 8 से10 सेकंड की थी. अब मुझे समझ में आ गया हो न हो इसके नोज्ज़िल में ही कुछ गड़बड़ है.



खैर उसके बाद मेरा नम्बर भी आ गया मैंने 200 रुपए देकर पेट्रोल डालने को कहा उसने फिर मीटर जीरो किया और नोज्ज़िल डालकर पेट्रोल डालने लगा, इस बार मेरा पूरा ध्यान कर्मचारी की उंगलियों पर था अभी नोज्ज़िल डाले कुछ ही सेकंड बीते होंगे की उसने उंगलियों में कुछ हरकत की लेकिन में पहले से ही तैयार था तो उसके हरकत करते ही मैंने उसका हाथ पकड़कर नोज्ज़िल बाहर खीचं लिया ,इस हरकत से कर्मचारी घबरा गया और मेरी बाइक भी लड़खड़ा गयीलेकिन ये क्या नोज्ज़िल से तो पेट्रोल आ ही नही रहा था.?



होता कुछ यूं है की जिस नोज्ज़िल से कर्मचारी पेट्रोल डालते है उसका सम्बन्ध मीटर से होता है अगर मीटर में 200 रुपए का पेट्रोल फीड किया गया है तो एक बार नोज्ज़िल का स्विच दबाने पर स्वत 200 रुपए का पेट्रोल डल जायेगा उसे ऑफ करने की कोई ज़रूरत नही पड़ती, स्विच सिर्फ मीटर को ऑन करने के लिए होता है उसका ऑफ से कोई सम्बन्ध नही होता क्यूंकि मीटर फीड की हुई वैल्यू खत्म होने पर रुक जाता है अगर पेट्रोल डालते समय नोज्ज़िल का स्विच बंद कर दिया जाये तो मीटर चलता रहता है लेकिन नोज्ज़िल बंद होने की वजेह से पेट्रोल बाहर नही निकलता, इसी बात का फायदा उठकर कर्मचारी करते ये है की जब भी कोई पेट्रोल डलवाता है तो बीच बीच में स्विच ऑफ कर देते है जिससे रुक रुक कर पेट्रोल टंकी में जाता है और हम कंपनी को कम mileage की गाड़ी कहकर कोसकर चुप हो जाते है.



फर्ज़ कीजिये आप पेट्रोल पम्प पर गये और 200 रुपए का पेट्रोल डलवाया 200 रुपए का पेट्रोल डलने में 30-45 सेकंड का समय लगता है आपका सारा ध्यान मीटर की रीडिंग पढने में निकल जाता है और अगर ये लोग 10 सेकंड के लिए भी स्विच ऑफ करते है तो समझ लीजिये आपका 50 रुपए का पेट्रोल कम डाला गया है।



तो इसके बाद थोडा ध्यान से Petrol डलवाइये। कार है तो Petrol/diesel डलवाते समय Car से बाहर आकर खड़े होकर check कीजिये।

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More