https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Wednesday, July 29, 2015

ये है वो पांच आतंकवादी जो सीमा पार कर पंजाब में घुस आये




ये है वो पांच आतंकवादी जो सीमा पार कर पंजाब में घुस आये और गुरदासपुर में आतंक मचाया ! इनमे से तीन कल हुई मुठभेड़ में मारे गए थे परन्तु दो कहाँ रह गए या कहीं और कुxछ करने की फिराक़ में है कुछ नही पता ! ये फोटो 5 नंबर अंकित आतंककारी के मोबाईल में मिला जो कल मारा गया था !


इसको आगे फारवर्ड करें ताकी दो का और पता चल सके



Yakub Memon files fresh mercy plea with President

On Tuesday, after an hour-long argument on Yakub's petition seeking stay of execution, the two judges on the bench - Justices AR Dave and Kurian Joseph - returned a split verdict. Justice Dave dismissed Yakub's petition while Justice Joseph stayed the execution, leaving Yakub dangling between hope and despair.

The bench then referred the matter to the Chief Justice of India for a fresh hearing by an umpire bench. Justice Joseph requested Justice Dave that the bench should stay the execution till further orders by the new bench, but Justice Dave said, "I will not be a party to such an order."

Chief Justice H L Dattu had entrusted the matter to a bench of Justices Dipak Misra, P C Pant and Amitava Roy.

Memon, the lone death convict in 1993 Mumbai blasts case, in his plea had claimed he was suffering from schizophrenia since 1996 and has remained behind the bars for nearly 20 years, much more than a person serving life term has to spend in jail. He had sought commutation of death penalty, contending that a convict cannot be awarded life term and the death sentence for the same offence.

The apex court had on June 2, 2014 stayed the execution of Memon and referred his plea to a Constitution bench as to whether review petitions in death penalty cases be heard in an open court or in chambers.

Twelve coordinated blasts had rocked Bombay, as the city was then known, on March 12, 1993, leaving 257 dead and over 700 injured.
(With inputs from agencies)





Tuesday, July 28, 2015

अमर हुए कलाम LIVE: रास्ते में बच्चों ने दी श्रद्धांजलि, शाम चार बजे से अंतिम दर्शन

शिलांग. पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर गुवाहाटी से दिल्‍ली एयरपोर्ट पहुंच गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और तीनों सेनाओं के चीफ ने भी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद, उनका पार्थिव शरीर 10 राजाजी मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास ले जाया गया। शाम चार बजे से लोग यहां उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। कलाम के पार्थिव शरीर को जब उनके आधिकारिक आवास ले जाया जा रहा था तो रास्ते में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उनको अंतिम विदाई दी। बता दें कि कलाम का का अंतिम संस्कार उनके गृह नगर रामेश्वरम में होगा। सोमवार शाम मेघालय की राजधानी शिलांग में लेक्‍चर देते वक्‍त मंच पर ही दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।



* कलाम का पार्थिव शरीर 10 राजाजी मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पहुंचा।
* स्कूली बच्चे सड़कों पर नजर आए। कलाम को आखिरी विदाई दी।
* एयरपोर्ट से राजाजी मार्ग के सरकारी आवास पर ले जाया जा रहा है पार्थिव शरीर। आम लोग 4 बजे से कर सकेंगे अंतिम दर्शन।
* पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि।
* रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने एयरपोर्ट पर डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि दी।
* एयरपोर्ट पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, एलजी नजीब जंग ने भी दी श्रद्धांजलि।
* राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी पहुंच रहे हैं एयरपोर्ट।
* रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर एयरपोर्ट पहुंचे।
* कुछ ही देर में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगा डॉ. कलाम का पार्थिव शरीर ले कर आ रहा एयरफोर्स का प्लेन (C-130 J Super Hercules)।
* मंगलवार को संसद शुरू होते ही दोनों सदनों में डॉ. कलाम को श्रद्धांजिल दी गई। श्रद्धांजलि देने के बाद संसद की कार्यवाही को 30 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई।
* गृह नगर रामेश्वरम में डॉ. कलाम का कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।
* राष्ट्रीय अविष्कार अभियान से जुड़ेगा डॉ. कलाम का नाम। एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने किया एलान। इस अभियान की शुरुआत कुछ दिन पहले डॉ. कलम ने ही की थी।
* बीजेपी के पार्लियमेंट्री बोर्ड की बैठक दी गई डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- देश के आम नागरिक के प्रेसिडेंट थे कलाम। उनके निधन से भारी क्षति।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और तीनों सेनाओं के चीफ भी पहुंचेगे एयरपोर्ट
* 12.30 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेगा एयरफोर्स का प्लेन।
* दिल्ली के 10 राजाजी मार्ग पर रखा जाएगा डॉ. कलाम का पार्थिव शरीर, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा। पहुंचे सेना के जवान।
संसद में दी जाएगी डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि।
* कैबिनेट के साथ पीएम करेंगे बैठक।
* गुवाहाटी में सीएम तरुण गोगोई ने दी श्रद्धांजलि।
* देश में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक पर मंगलवार को खुले रहेंगे सारे सरकारी ऑफिस।
कैसे हुआ निधन
सोमवार शाम 83 साल के डॉ. कलाम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, शिलांग में 'पृथ्‍वी को रहने लायक कैसे बेहतर बनाया जाए' टॉपिक पर लेक्चर दे रहे थे। उन्‍होंने लेक्‍चर शुरू ही किया था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें बेथनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन शाम 7.45 बजे अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. जॉन ने बताया कि डॉ. कलाम नहीं रहे। डॉ. जॉन ने बताया कि 7 बजे उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। (डॉ. कलाम के 11 सिद्धान्त, जिससे सीखा पूरे देश ने)
सात दिन का राष्ट्रीय शोक
गृह मंत्रालय के अनुसार कलाम के सम्मान में 27 जुलाई से 02 अगस्त 2015 तक राष्ट्रीय शोक रहेगा। इस दौरान देशभर में सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दौरान सरकारी स्तर पर किसी भी तरह के मनोरंजन कार्यक्रम या समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। (वैज्ञानिक बनने से पहले टूटा था एयरफोर्स में जाने का डॉ. कलाम का सपना)
पृथ्वी पर लेक्चर देने गए थे शिलांग
IIM, शिलॉन्ग में डॉ. कलाम लिवेबल प्लैनेट अर्थ सब्जेक्ट पर लेक्चर दे रहे थे। इस बारे में उन्होंने ट्वीट भी किया था, जो उनका आखिरी ट्वीट साबित हुआ। उनका ट्वीट ये था-
@APJAbdulKalam 
Going to Shillong.. to take course on Livable Planet earth at iim.
With @srijanpalsingh and Sharma.
कौन थे कलाम
15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्मे कलाम ने 2002 में देश के 11 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वे मिसाइलमैन के रूप में भी मशहूर रहे। (देखिए, डॉ. कलाम के RARE PHOTOS)
- डॉ. कलाम लम्बे समय तक डीआरडीओ से जुड़े रहे।
- देश के पहले स्वदेशी उपग्रह पीएसएलवी-3 के विकास में अहम योगदान दिया था।
- पृथ्वी और अग्नि जैसी मिसाइलें बनाने में बड़ा रोल।
- 1998 के पोकरण परमाणु परीक्षण को लीड किया।
- 1997 में देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजे गए।
- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वैज्ञानिक सलाहकार रहे।
- सोशल मीडिया पर सक्रिय थे।
- खाली समय में संगीत सुनने का शौक था।
- बचपन में पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए अखबार तक बेचा।
- ताउम्र अविवाहित रहे।
एक सपना रह गया अधूरा
डॉ. कलाम का एक सपना अधूरा रह गया। वह इन दिनों एक किताब लिख रहे थे। किताब के सह लेखक व्ही पोनराज ने बताया कि कलाम तमिल भाषा में एक किताब लिख रहे थे। इस किताब के सात अध्याय लिखे जा चुके हैं। इस किताब को विजन 2020 का सामानांतर संस्करण है। इसमें तमिलनाडु के विकास पर विस्तार से बताया गया है। सह लेखक पोनराज कहते हैं कि कलाम से उनकी किताब के संबंध में 23 जुलाई को अंतिम बार बातचीत हुई थी।

कभी ये थी दुनिया की सबसे मोटी महिला, बहुत मुश्किल थी LIFE

ऑस्टिन। दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं, जो अपने मोटापे से काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में तमाम तरह के एक्सरसाइज और सर्जरी के बाद ही इनका वजन कम हो पाता है। ऐसी ही एक महिला टेक्सास की रहने वाली 34 वर्षीय मायरा रोसल्स है। कभी मायरा का वजन 454 किलो हुआ करता था, इस कारण वे बिस्तर पर ही ब्रश करती थीं। कहीं ले जाने के लिए उसे टांगना पड़ता था। लेकिन 11 सर्जरी के बाद मायरा ने 363 किलो वजन कम कर लिया। अब वे 91 किलो की हैं।
अपने वजन कम करने के पीछे की वजह मायरा एक एक्सीडेंट को मानती हैं। उन्होंने एबीसी 13 टीवी से कहा, 'दो साल के भतीजे के सिर पर मेरी बहन ने हेयर ब्रश मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। ऐसे में बहन ने हत्या का इल्जाम मुझे लेने को कहा। मैंने पुलिस के सामने अपने सिर पर ये इल्जाम ले लिया, लेकिन जांच में मेरी बहन दोषी पाई गई। बाद में उसने स्वीकार भी कर लिया, जिसके बाद उसे 15 साल की सजा हुई।'


इस घटना के बाद बहन के अन्य बच्चों की देखभाल करने के लिए मायरा ने वजन कम करने की ठान ली। साल 2011 के बाद से मायरा अब तक अपने बॉडी की 11 सर्जरी करा चुकी हैं। वे कहती हैं कि पहले मैं खाने के लिए जीवित रहना चाहती थी। लेकिन अब मैं सिर्फ जिंदा रहने के लिए ही खाती हूं। उनकी सर्जरी करने वाले डॉक्टर यूनान नाओजाराडन कहते हैं कि मैंने मायरा को बताया कि बिस्तर पर सोने से कुछ नहीं होता। अगर वजन कम करना है तो सुबह में काफी टहलना होगा। इसके बाद महज 10 दिन के अंदर ही मायरा का वजन 45 किलो कम हो गया, वहीं शुरुआती सर्जरी के बाद 227 किलो वजन कम हुआ। इस तरह कुल 11 सर्जरी किए, जिसके बाद मायरा अब 91 किलो की हैं।
वजन कम करने के बाद हुए परिवर्तन पर मायरा कहती हैं कि मुझे न तो शुगर था और ना ही मेरा ब्लड प्रेशर बढ़ा था। अब मैं खुद को पूरी तरह से फिट महसूस कर रही हूं। बता दें कि मायरा मेक्सिको लौटना चाहती थीं, इस कारण से उन्होंने साल 2013 में अपने पति से तलाक ले लिया। हालांकि, हाल ही में उन्होंने फेसबुक पर अपने नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो पोस्ट किया है।

Thursday, July 23, 2015

बरेली: छेड़छाड़ के डर से 100 लड़कियों ने जाना छोड़ा स्कूल

बरेली में 6 गांव की लगभग 100 लड़कियों ने लड़कों के एक समूह की लगातार छेड़छाड़ से परेशान होकर स्कूल जाना छोड़ दिया है. पांच छात्राओं के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने बुधवार को एफआईआर में पांच लोगों पर भद्दी टिप्पणी, अभद्र और अश्लील हरकतें, धमकी और जानबूझकर अपमान करने का केस दर्ज किया है. हालांकि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है.

बरेली के एडिशनल एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने इस बात को खारिज किया है कि लड़कियों ने छेड़छाड़ से परेशान होकर स्कूल जाना छोड़ा है. उनका मानना है कि लड़कियों को नाव से नदी पार करके स्कूल आना पड़ता था जिसके चलते उन्होंने स्कूल जाना छोड़ा. शिकायत के अनुसार जब लड़कियां नदी पार करती थी तब नदी के दूसरी तरफ रहने वाले लड़के उन्हें छेड़ते थे.

गांव के प्रधान तेजपाल गंगवार ने दावा किया है कि दो दिन पहले छात्राओं के परिजनों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी थी जिस पर उनकी ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया. जिसके बाद प्रधान ने केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार से इसकी शिकायत की जिसके बाद मामला दर्ज किया गया.


Monday, July 20, 2015

बाहुबली ने कमाए 300 करोड़ रुपये, तोड़ा रजनीकांत की फिल्‍म का रिकॉर्ड

फिल्मकार एस. एस. राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' बॉक्स ऑफिस पर नौ दिनों के अंदर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली दक्षिण भारतीय फिल्म बन गई है. इसने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'एंथिरन' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने लगभग 290 करोड़ रुपये की कमाई का रिकॉर्ड बनाया था.

व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ ने बताया, 'शनिवार तक फिल्म की कमाई दुनियाभर में 303 करोड़ रुपये हो चुकी थी.'
उन्होंने कहा, 'फिल्म के हिंदी संस्करण ने 50 करोड़ रुपये कमाए और डब फिल्मों की कमाई के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया. यहां तक कि बीते शुक्रवार सुपरस्टार सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' के रिलीज से भी फिल्म की कमाई में कोई खास फर्क नहीं पड़ा.'

दो भाइयों के बीच राजपाट पर अधिकार के संघर्ष पर आधारित 250 करोड़ रुपये के विशाल बजट वाली फिल्म में प्रभाष, राणा डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.
फिल्म की अगली कड़ी अगले साल प्रदर्शित की जाएगी.







Friday, July 17, 2015

RBI की हिदायत, नोट पर लिखने से बचें

भारतीय रिजर्व बैंक ने आम लोगों और संस्थाओं से बैंक नोट के वाटरमार्क विंडो (वह खाली स्थान जहां गांधी जी की हल्की फोटो प्रकाश पर रखने पर देखी जा सकती है) पर कुछ भी नहीं लिखने को कहा है.

आरबीआई के मुताबिक, इस वॉटरमार्क क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण सुरक्षा विशेषता होती है जिससे नकली नोट और असली नोट में अंतर किया जा सकता है.

आरबीआई ने कहा कि यह बात उसके संज्ञान में लाई गई कि कुछ लोग और संस्थान बैंक नोटों के वाटरमार्क विंडो पर संख्या, नाम या संदेश लिख देते हैं और इससे नोटों के सुरक्षा मानदंड़ों कमजोर हो जाते हैं.

आरबीआई से जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया है, 'वॉटरमार्क विंडो में एक महत्वपूर्ण सिक्यॉरिटी फीचर होता है जो नकली नोट में नहीं होता. विडों पर किसी तरह की छेड़छाड़ से उसकी यह विशेषता छिप जाती है और आम लोग असली नोट के एक फीचर से अवगत नहीं हो पाते हैं. इसलिए, लोगों से आग्रह है कि वे वॉटरमार्क विंडो से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करें.'







Tuesday, July 14, 2015

Dr. Naresh Trehan - Heart Bypass Surgery in India

Know about Heart Bypass Surgery and how to Protect yourself and your family.




























Maid Mix her Urin in Food - Caught by CC TV






















Personal Mobile Data Automatic Theft By Mobile Battery





















Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More