https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Friday, August 28, 2015

वैन ड्राइवर बच्चों को दिखाता था पोर्न

अलीगढ़ में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. एक जाने माने स्कूल में वैन का ड्राइवर दूसरी क्लास के बच्चों को पोर्न दिखाता हुआ पकड़ा गया है.

ड्राइवर लकी (25) स्कूल में पिछले कई सालों से काम कर रहा था. पुलिस का कहना है कि वह काफी लंबे समय से बच्चों को आपत्तिजनक चीजें दिखा रहा था और कभी पकड़ा नहीं गया.

मामले का खुलासा तब हुआ जब अभिभावकों ने बच्चों के व्यवहार में बदलाव देखा. अभिभावकों का कहना है कि बच्चे या तो गुमसुम हो जाते थे या फिर मोबाइल फोन से चिपके रहते थे. बच्चों के अभिभावकों ने पहले भी स्कूल प्रशासन को कुछ गड़बड़ी का अंदेशा जताया था लेकिन प्रशासन ने उसपर कोई कदम नहीं उठाया.

मामला तब सामने आया जब प्राइमरी क्लास के एक बच्चे ने अपने अभिभावकों को वेन में दिखाए जा रहे अश्लील वीडियो के बारे में बताया. तभी अभिभावकों ने बन्ना देवी पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज की. शिकायत के तुरंत बाद प्रशासन ने स्कूल ट्रांसपोर्ट विभाग को ही पूरी तरह बदल डाला. ड्राइवर को निकाल कर नई प्रक्रिया के साथ भर्ती शुरू की.


Tuesday, August 25, 2015

लता मंगेशकर को दिया गया था जहर!

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को धीमा जहर दिया गया था. लता ने बताया कि इसकी वजह से वह बीमार हो गईं थी और तीन महीने तक कोई गाना नहीं गा पाई थीं.

एक वेबसाइट के मुताबिक लता से जब पूछा गया कि क्या यह सही है कि उन्हें साल 1962 में जहर दिया गया था तो उन्होंने बताया, 'ऐसा कुछ हुआ तो था या पता नहीं कुछ और हुआ था. भगवान जाने. पर मैं बहुत बीमार हुई थी और तीन महीने तक गा नहीं पाई थी.'

लता जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि वह अपने देश से प्यार करते हैं और देश का अच्छा जरूर करना चाहेंगे. आगे इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें क्रिकेट बहुत पसंद है

धर्म आधारित जनगणना के आंकड़ें में तेजी से बढ़ी मुसलमानों की तादाद, तीसरे नंबर पर सिख

बीते दिनों केंद्र सरकार ने जाति आधारित जनगणना के आंकड़े नहीं जारी करने का ऐलान किया तो सियासी गलियारों में खूब हलचल मची, वहीं बिहार में‍ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनवरी में किए गए अपने वादे को निभाते हुए मोदी सरकार ने धर्म आधारित जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में मुसलमानों की तादाद सबसे तेजी से बढ़ रही है, जबकि हिंदुओं की जनसंख्या की वृद्धि‍ दर दूसरे नंबर पर है.

साल 2001 से 2011 के दशक पर आधारित इस जनगणना के मुताबिक, इस दशक में देश की कुल आबादी 17.7 फीसदी के रफ्तार से बढ़ी है. जबकि मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या इस दौरान सबसे तेजी से 24.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी है. इसके ठीक बाद हिंदुओं की जनसंख्या की वृद्धि‍ दर है, जो 16.8 फीसदी है. ईसाई समुदाय की जनसंख्या भी एक निर्धारित एक दशक में 15.5 फीसदी की दर से बढ़ रही है.

तीसरे नंबर पर सिख समुदाय
धर्म आध‍ारित जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, देश में हिंदू और मुसलमानों के बाद सिख समुदाय की जनसंख्या तीसरी सबसे बड़ी जनसंख्या है, जबकि वृद्धि‍ दर के लिहाज से यह 8.4 फीसदी के साथ चौथे नंबर पर है.

सिखों के बाद देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाली जनसंख्या बौद्धों की है. 6.1 फीसदी वृद्धि‍ दर के साथ बौद्ध धर्म के लोगों की संख्या बढ़ रही है, वहीं जैन धर्म के लोगों की संख्या भी 5.4 फीसदी के दर से बढ़ रही है.

किसकी कितनी आबादी
साल 2011 तक के जनसंख्या के आंकड़े के मुताबिक, देश की कुल आबादी 121.09 करोड़ है. इनमें हिंदुओं की जनसंख्या सबसे अधि‍क 96.63 करोड़ (79.8 फीसदी) है. मुसलमानों की आबादी 17.22 करोड़ (14.2 फीसदी), ईसाइयों की जनसंख्या 2.78 करोड़ (2.3 फीसदी) और सिख समुदाय के लोगों की संख्या 2.08 करोड़ (1.7 फीसदी) है. इसके अलावा बौद्ध धर्म के लोगों की कुल जनसंख्या 0.84 करोड़ है, जो देश की कुल आबादी का 0.7 फीसदी है. जैन धर्म के लोगों की जनसंख्या 0.45 करोड़ है और यह कुल आबादी का 0.4 फीसदी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कुल आबादी के मुकाबले 2011 में हिंदुओं की जनसंख्या में 0.7 फीसदी की गिरावट आई है. सिखों की जनसंख्या में भी 0.2 फीसदी की कमी आई है, जबकि मुसलमानों की आबादी में 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

नहीं जारी किए जातिगत जनगणना के आंकड़े
सरकार ने सामाजिक, आर्थि‍क और जाति आधारित जनगणना के आंकड़े जुटा लिए गए हैं, लेकिन उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है. जुलाई महीने में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि जातिगत जनगणना के आंकड़ों से भारत की हकीकत जानने में मदद मिलेगी. जबकि इससे पहले जनवरी में ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि उनकी सरकार धर्म आधारित जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक कर सकती है. धर्म आधारति जनगणना महा पंजीयक और जनणना आयोग ने की है. यह विभाग गृह मंत्रालय के अधीन आता है.



गुजरात के कई शहरों में फैली 'पटेल आरक्षण' की आग, कई इलाकों में कर्फ्यू, BSF तैनात

पटेल आरक्षण की आग अब गुजरात के कई शहरों तक पहुंच चुकी है. सूरत और मेहसाणा के बाद अहमदाबाद के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

हालात काबू में करने के लिए शहर में पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है. हिंसा प्रभावित इलाकों में BSF और RAF की 6 कंपनियां लगाई गई हैं.

प्रदर्शनकारियों ने फूंका गृहमंत्री का घर 

हालात किस हद तक बेकाबू हो चुके हैं, इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदर्शनकारियों ने मेहसाणा में गृहमंत्री का घर तक फूंक दिया.


आज गुजरात बंद की अपील

गुजरात आरक्षण की आग में  बुरी तरह झुलस रहा है. राज्य के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. इन सबके बीच हार्दिक पटेल ने बुधवार को गुजरात बंद का आह्वान किया है.


राजनाथ सिंह ने की CM से बात

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल से हालात के मद्देनजर बात की है.


लाठीचार्ज के आरोपों की जांच के लिए कमेटी

पटेल समाज के अहमदाबाद में हुए आंदोलन के बाद मंगलवार देर शाम अचानक हिंसा भड़क उठी. हालांकि पटेल समाज के नेता हार्दिक पटेल और सीएम की अपील के बाद हालात कुछ काबू में आए, लेकिन तनाव बरकरार है. सीएम ने जीएमडीसी ग्राउंड मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की है. हार्दिक पटेल पर लाठीचार्ज के आरोपों की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है.


सड़कों पर आए लोग

अहमदाबाद में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को गिरफ्तार करने से पूरे गुजरात में तंगदिली फैल गई है. सूरत के वराछा, पांडेसरा, पूणागाम, कपोदरा इलाके में लोग सड़क पर आ गए. कपोदरा पुलिस की जीप पर भी हमला किया गया. इतना ही नहीं, वराछा रोड पर आए हीराबाग सर्कल के पास लोगों ने बस में आग लगा दी. पूणागाम सीतानगर चौराहे पर एक टेम्पो को भी आग लगाई जाने की खबर है.


पाटीदार समुदाय संयम रखे: हार्दिक पटेल
हार्दिक पटेल ने लोगों से अपील की है, 'पटीदार समुदाय के लोग संयम और शांति बनाए रखें. कानून व्यवस्था बनाए रखें. जिन लोगों को पकड़ा गया था, उन्हें छोड़ दिया गया है. क्राइम ब्रांच ने मुझे घर तक पहुंचा दिया है. गुजरात में कोई माहौल खराब न हो. सभी को सोशल नेटवर्क के जरिए लोगों को हमारी बातों को पहुंचाना होगा. सभी लोग घरों में रहें.'


गुजरात विधानसभा का सत्र बुधवार से

इस बीच गुजरात विधानसभा के सत्र की शुरुआत बुधवार से हो रही है. इसमें सबसे पहले दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी जाएगी



Saturday, August 22, 2015

पाकिस्तान में ही है दाऊद इब्राहिम, आजतक के पास दस्तावेज की कॉपी



मुंबई में 1993 में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के मुख्य साजिशकर्ता और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है. भारतीय खुफिया एजेंसियों को दाऊद के पाकिस्तान में होने के सबूत मिले हैं. आजतक के पास इससे संबंध‍ित डोजियर हैं.

दस्तावेजों से साफ है कि दाऊद अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ कराची में रहता है और वह बार-बार दुबई की यात्रा करता है. खुफिया एजेंसियों को दाऊद इब्राहिम की पत्नी महजबीन के नाम का एक टेलीफोन बिल और दाऊद के कई पासपोर्ट भी मिले हैं.

आजतक के पास डोजियर की कॉपी

आजतक के पास दाऊद को लेकर भारत के डोजियर की कॉपी है. NSA लेवल की बातचीत में इसी डोजियर को पाकिस्तान को सौंपा जाएगा. डोजियर में दाऊद के पाकिस्तान में होने के तमाम सबूत हैं. इसमें दाऊद के 9 ठिकानों का जिक्र है. ये सभी ठिकाने पाकिस्तान के हैं. इनमें से ज्यादातर पते कराची के हैं. हैरानी की बात तो यह है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भी दाऊद के ठिकाने हैं.


डोजियर में दाऊद के 3 नहीं, बल्कि 4 पाकिस्तानी पासपोर्ट का लेखा-जोखा है. दाऊद के अलावा उसकी पत्नी, बेटे, बेटी और भाइयों के पासपोर्ट की भी डिटेल है. सभी पासपोर्ट पाकिस्तान के ही हैं. आजतक को हाथ लगे डोजियर में तमाम पासपोर्ट के नंबर भी लिखे हैं.


NSA मीटिंग में डोजियर सौंपने की तैयारी
यह चौंकाने वाला खुलासा ऐसे समय में हुआ है, जब 23-24 अगस्त को दोनों देशों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बैठक प्रस्तावित है. अगर यह मीटिंग होती है, तो भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल अपने पाकिस्तानी समकक्ष सरताज अजीज को दाऊद के पाकिस्तान में होने के सबूत सौंपेंगे.



'ब्रदर्स' ने पहले हफ्ते कमाए 72.6 करोड़ रुपये


एक्शन से भरपूर फिल्म 'ब्रदर्स' ने पहले हफ्ते में 70 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. करण मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 72.6 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

फिल्म में अक्षय का सिद्धार्थ के साथ मिक्स्ड मार्सल आर्ट करते हुए अंदाज को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म की कमाई के बारे में बिजनेस एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया

Friday, August 21, 2015

पटना: लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसे रहे अमित शाह

बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक दिन की पटना यात्रा पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ गुरुवार को उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति हो गई, जब वह एक लिफ्ट में फंस गए. शाह करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे, जबकि बाद में उन्हें स-कुशल बाहर निकाल लिया गया.

घटना पटना के स्टेट गेस्ट हाउस की है. बताया जाता है कि देर शाम अमित शाह जैसे ही लिफ्ट में सवार हुए कुछ तकनीकी कारणों से लिफ्ट बंद हो गया. बाद में करीब आधे घंटे के बाद लिफ्ट का परिचालन फिर से शुरू हुआ और शाह को लिफ्ट से निकाला गया.

गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल महीने में गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी दिल्ली में इसी तरह लिफ्ट में फंस गए थे. राजनाथ सिंह 9 अप्रैल को सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए वसंत कुंज पहुंचे थे. वह करीब पांच मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे थे. जबकि बाद में राजनाथ सिंह और सीआपीएफ महानिदेशक समेत चार लोगों को लिफ्ट की छत के जरिए बाहर निकाला गया था.

Film Review: अटल जज्बे और बेइंतहा प्यार की परिचायक है 'मांझी'


फिल्म का नाम: मांझी - द माउंटेन मैन 
डायरेक्टर: केतन मेहता 
स्टार कास्ट: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, तिग्मांशु धूलिया, पंकज त्रिपाठी
अवधि: 124 मिनट
सर्टिफिकेट: U
रेटिंग: 3.5 स्टार


डायरेक्टर केतन मेहता, जो बायोपिक के स्पेशलिस्ट हैं, उन्होंने परेश रावल को लेकर 'सरदार', आमिर खान के साथ 'मंगल पाण्डे : द राइजिंग' जैसी प्रेरणाप्रद फिल्में बनाई हैं, अब वो बिहार के असल जिंदगी से ही प्रेरित कहानी लेकर आए हैं, जो दशरथ मांझी के जीवन पर आधारित है. इसके बाद केतन मेहता कंगना रनोट के साथ रानी लक्ष्मीबाई की बायोपिक भी बनाने जा रहे हैं.

कहानी
असल जिंदगी से प्रेरित, मांझी: द माउंटेन मैन' कहानी है दशरथ मांझी की जिन्होंने प्यार के लिए पूरा का पूरा पहाड़ तोड़ डाला. दशरथ मांझी (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) एक निम्न वर्ग का इंसान है जो अपनी पत्नी फगुनिया (राधिका आप्टे) के साथ गांव में काफी दूर पहाड़ के पास रहता है और हर दिन अपनी आजीविका के लिए कुछ ना कुछ करता रहता है. वह अपनी पत्नी से बेइंतेहा मोहब्बत करता है. एक दिन फगुनिया जब पानी भरकर वापस घर की तरफ आती रहती है तभी पहाड़ के ऊपर से उसका पांव फिसल जाता है और वो पहाड़ से नीचे गिर जाती है, और शहर तक जाने के लिए पूरा पहाड़ पार करके जाना पड़ता है जिसकी वजह से फगुनिया की मृत्यु हो जाती है, इस दुखद घटना के बाद दशरथ तय करता है की वो इस पहाड़ को काटकर रास्ता बनाएगा जिससे की किसी और का परिवार उस तरह की परेशानी को ना झेले जो दशरथ को झेलनी पड़ी है. सिर्फ हथौड़े और छेनी के साथ दशरथ पहाड़ को तोड़ने लगता है, और पूरे 22 साल तक दशरथ इस पहाड़ को काटता रहा, और अंततः वह एक रास्ता बना पाने में समर्थ रहा. उसके इस जज्बे को पूरे देश ने सलाम किया.

Thursday, August 20, 2015

एजुकेशन लोन के लिए सरकार ने लॉन्‍च की वेबसाइट

सरकार ने एजुकेशन लोन चाहने वाले स्‍टूडेंट्स के लिए वेबसाइट vidyalakshmi.co.in शुरू की है. एसबीआई,आईडीबीआई बैंक और बैंक आफ इंडिया सहित कुल पांच बैंकों ने अपनी प्रणाली को इस पोर्टल के साथ जोड़ा है.

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि विद्यालक्ष्मी वेबसाइट 15 अगस्त, 2015 को शुरू की गई है. इस पोर्टल का विकास और रखरखाव एनएसडीएल ई-गवर्नेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड NSDL e-Governance द्वारा वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय तथा इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IB) के दिशानिर्देशन में किया जा रहा है.

बयान में कहा गया है कि विद्यालक्ष्मी अपनी तरह का पहला पोर्टल है, जो स्‍टूडेंट्स को जानकारी प्रदान करने के लिए एकल खिड़की की सुविधा उपलब्ध कराता है. 

NIA से पूछताछ में बोला आतंकी नवेद, 'कैंप में आकर आतंकियों का हौसला बढ़ाता था हाफिज सईद'

पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी नवेद ने एनआईए की पूछताछ में नए खुलासे किए हैं. आतंकी नवेद ने एनआईए को बताया,  'हाफिज सईद लश्कर के कैंपों में 2 बार आया था. हाफिज ने कैंप में आतंकियों का हौसला बढ़ाने के साथ दो बार भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण भी दिए थे.'

नवेद ने बताया कि ट्रेनिंग कैंपों में कश्मीर के वीडियो भी दिखाए जाते थे. नवेद ने बताया कि आतंकी कैंपों में उसके अलावा 25 आतंकियों को हिंदुओं से नफरत करने और मारने के खिलाफ ट्रेनिंग दी जाती थी. ट्रेनिंग के अलावा आतंकियों को कश्मीर के वीडियो दिखाकर उत्पीड़न को लेकर आतंकियों के दिमाग में जहर भरा जाता था

याद रहे कि उधमपुर में आतंकी हमला करने आए एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था और दूसरा आतंकी नवेद पकड़ा गया था. सुरक्षा एजेंसियां और NIA नवेद से पूछताछ कर पाकिस्तान में चल रहे आतंक के ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं. नवेद ने पूछताछ में पाकिस्तान की धरती पर चल रहे आतंक के कई राज खोले हैं.



Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More