https://www.luminouseshop.com

https://www.luminouseshop.com

Luminouseshop Offers Inverter's Battery, Fan, LED Fan, Solar Pannel and more At Wholesale Price With Free Shipping - Cash On Delivery

https://www.luminouseshop.com

Friday, April 17, 2015

साइकिल पर सवार होकर आया 'महाविलय', नाम होगा समाजवादी जनता पार्टी

लीजिए जी खत्म हुआ इंतजार. छह पार्टियों से मिलकर तैयार हुए जनता परिवार का नया नाम होगा समाजवादी जनता पार्टी और इसका चुनावी चिह्न साइकिल होगा. सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए बुधवार को छह दल एक साथ आए. इन दलों को मिलाकर नई पार्टी गठन करने का ऐलान जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने किया था. सूत्रों की माने तो पार्टी अगले तीन दिन में इसकी घोषणा कर देगी. लोकसभा में पार्टी के लीडर मुलायम सिंह जबकि राज्यसभा में पार्टी के लीडर शरद यादव होंगे.

मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड, लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की जनता दल सेकुलर, ओम प्रकाश चौटाला की आईएनएलडी और कमल मोरारका की समाजवादी जनता पार्टी मिलकर एक नई पार्टी बन गए.

हालांकि इसके बनते समय ही शरद यादव ने कहा था कि स्थि‍रता की कोई गारंटी नहीं है. बुधवार को मुलायम सिंह यादव के घर पर चली लंबी बैठक के बाद विलय का ऐलान किया गया.







Thursday, April 16, 2015

LIVE: 59 दिन बाद लौटकर राहुल दिल्ली आए, बैंकॉक में मना रहे थे छुट्टी

राहुल की वापसी से पहले ही कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पार्टी में में अपनी भूमिका को और विस्तार दे सकते हैं. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को राहुल किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर सकते हैं और पार्टी की मेगा किसान रैली की तैयारियों का जायजा ले सकते हैं. उनके मीडिया को भी संबोधित करने की संभावना जताई जा रही है.

इससे पहले अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए मशहूर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इशारों में ही राहुल को नसीहत तक दे डाली थी. उन्होंने कहा था कि राहुल को राजनीति में और ज्यादा दिखना चाहिए और इसे पार्ट टाइम जॉब की तरह नहीं लिया जा सकता.

अब लीड करने का समय आ गया है: दिग्विजय


लोकसभा चुनाव में हुई करारी हार पर दिग्विजय ने कहा, 'हम परसेप्शन की लड़ाई हारे. राहुल खुद को उस तरह प्रोजेक्ट नहीं कर सके, जैसे मोदी ने किया. लोकसभा चुनावों के समय उन्हें और आक्रामक होना चाहिए था. उन्हें मुद्दों पर बात करनी चाहिए, मीडिया से बात करनी चाहिए. राहुल को अब मजबूती से आना चाहिए और सभी बड़े मुद्दों पर लोगों से जुड़ना चाहिए. उन्हें कोई भी नहीं रोक रहा है, लेकिन शायद पहले वह पूरी तरह तैयार नहीं थे या वह पूर्व प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) को प्रभावहीन नहीं करना चाहते थे. लेकिन अब यह संदेश देने का वक्त आ गया है कि वह ही कांग्रेस को हर तरह से लीड कर रहे हैं.' अंग्रेजी वेबसाइट 'आईबीएन लाइव' ने यह खबर दी है.


पहले यह खबर थी कि राहुल 12 या 13 अप्रैल को छुट्टी से वापस आएंगे. लेकिन अब कांग्रेस सूत्रों ने उनकी वापसी का नया शेड्यूल बताया है. अंबेडकर जयंती से जुड़ी उच्चस्तरीय बैठक में भी हिस्सा न लेकर राहुल ने अपनी वापसी के संबंध में जारी कयासों को बनाए रखा. 9 अप्रैल को कांग्रेस की किसान रैली में उनकी मौजूदगी तय मानी जा रही है.

बीते सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एके एंटनी राहुल की वापसी से जुड़े मीडिया के सवालों से जूझते दिखे. उन्होंने कहा, 'कितनी बार यह बात साफ करनी पड़ेगी. राहुल निश्चित रूप से 19 अप्रैल की रैली में आएंगे.'




Wednesday, April 15, 2015

ट्विटर पर कांबली ने दी सिद्धू और रमीज रजा को गाली, फिर मांगी माफी

पहले ही विवादों में रह चुके पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से मंगलवार को कुछ ऐसी ट्वीट शेयर की गई जिससे हंगामा मच गया. विनोद कांबली की इस ट्वीट में आईपीएल में कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू और रमीज रजा को गालियां दी गई थीं.



ट्वीट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सिद्धू और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज रजा को पागल बताया गया. हालांकि बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया और विनोद कांबली ने ट्वीट करके बताया कि उनके अकाउंट से उनके एक दोस्त ने ये ट्वीट किया था.
विनोद कांबली इससे पहले सचिन तेंदुलकर को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि तेंदुलकर चाहते तो कांबली का क्रिकेटिंग करियर कुछ और लंबा हो सकता था.








भारत वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर बरकरार

हाल ही में खत्म हुए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का टीम इंडिया की वनडे रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है.भारतीय टीम दूसरे नंबर पर बरकरार है .
भारत के 116 अंक हैं और वह वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से 6 अंक पीछे है. आस्ट्रेलिया 122 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर है. भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका (112 ), श्रीलंका (108), न्यूजीलैंड (107), इंग्लैंड (101) और पाकिस्तान (95) का नंबर आता है.
पाकिस्तान अगर बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन वनडे मैचों की सीरीज में हार जाता है तो उसे सातवां स्थान गंवाना पड़ सकता है. यह सीरीज शुक्रवार से मीरपुर में शुरू होगी. लेकिन अगर वे सीरीज 3-0 से जीत जाते हैं तो इग्लैंड के 6 अंक की बढ़त को कम कर सकते हैं. पाकिस्तान अगर 2-1 से जीत दर्ज करता है तो वह 95 अंक के साथ सातवें स्थान पर बनी रहेगी.
कोहली चौथे नंबर पर
इस बीच भारत के तीन बल्लेबाज विराट कोहली, शिखर धवन और महेंद्र सिंह धोनी वनडे बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष दस में शामिल हैं. कोहली भारत से शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं. वह विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं. धवन नंबर छह और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आठवें स्थान पर हैं. एबी डिविलियर्स अब भी शीर्ष पर बने हुए हैं. इस बीच गेंदबाजों की सूची में कोई भी भारतीय शीर्ष दस में शामिल नहीं है. आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क इस सूची में शीर्ष पर हैं.










Monday, April 13, 2015

बाकी PM के मुकाबले बेहद कम सैलरी लेते हैं नरेंद्र मोदी




अप्रेजल सीजन में आप अपनी तनख्वाह की फिक्र में डूबे होंगे. लेकिन क्या आपको मालूम है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे प्रधानमंत्रियों के मुकाबले बेहद कम सैलरी लेते हैं.

प्रधानमंत्री कार्यालय का आधिकारिक समय सुबह 9 से शाम 5:30 बजे तक का है. लेकिन खबरों के मुताबिक, मोदी हर रोज 12 से 18 घंटे काम करते हैं और सिर्फ तीन घंटे की नींद लेते हैं.




इसके लिए मोदी की सालाना तनख्वाह 19.2 लाख रुपये है. यानी महीने की सैलरी 1.6 लाख रुपये हुई. इसमें पर्सनल स्टाफ, भव्य घर और दूसरी चीजें शामिल हैं.


जबकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की मासिक सैलरी करीब 10 लाख रुपये, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 7.5 लाख, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की सैलरी 16.8 लाख और बराक ओबामा की 20 लाख रुपये है.












SBI में PO की नौकरी, 2062 पदों के लिए भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेश्नरी ऑफिसर पद के लिए वैकेंसी निकली हैं. इच्छुक उम्मीदवार 13 अप्रैल से 2 मई तक आवेदन कर सकते हैं . इस पोस्ट के लिए प्री एग्जाम जून में आयोजित किया जाएगा. SSC भर्ती 2015

पद का नाम
प्रोबेश्नरी ऑफिसर

कुल पदों की संख्या: 2062

उम्र सीमा: उम्मीदवार की उम्र 1 अप्रैल 2015 तक 21 साल से कम और 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है.

चयन प्रक्रिया: चयन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. कैंडिडेट् को 100 नंबरों का एक प्री ऑब्जेक्टिव टेस्ट पास करना होगा जो ऑनलाइन कंडक्ट किया जाएगा. इसके बाद मेन एग्जाम और ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए कैंडिडेट्स को बुलाया जाएगा.

आवेदन फीस: जनरल और ओबीसी कैटगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन राशि 100 रुपये है.







Friday, April 10, 2015

दहेज मांगा, तो खाप पंचायत ने युवक की शादी पर लगाया बैन

यूपी की एक खाप पंचायत ने दहेज प्रथा पर बेहद अनूठा कदम उठाया है. खाप ने दहेज मांगने पर सेना के एक जवान के शादी करने पर 2 साल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया.

घटना मुजफ्फरनगर जिले के रसूलपुर गांव की है. बाल्यान खाप पंचायत प्रमुख नरेश टिकैत ने कहा कि दहेज में कार मांगने पर गुरुवार शाम को जवान की शादी करने पर दो साल तक के लिए प्रतिबंध लगाया गया. इतना ही नहीं, युवक पर 81,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.

जवान की शादी 24 अप्रैल को तय हुई थी. बाद में लालच में आकर जवान के परिजनों ने कासिमपुर गांव की लड़की के परिजन से दहेज में कार की मांग की. विवाद पैदा होने के बाद लड़की के परिवारों ने जब न्याय की गुहार लगाई, तो पंचायत बुलाई गई. पंचायत में दोनों पक्षों के सदस्य मौजूद थे.












अब लखनऊ में एटीएम से ठंडा पानी भी मिलेगा

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अपने यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए बैंकों से मदद ली है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और आईसीआईसीआई बैंक एटीएम कार्ड धारकों को लखनऊ के चारबाग बस अड्डे पर एक रुपये में एक लीटर ठंडा पानी मिलेगा. यह सुविधा अप्रैल के अंत से मिलने लगेगी.

एटीएम कार्ड धारक को एटीएम कार्ड स्वैप करने के बाद एक लीटर ठंडा पानी मिलेगा. एक लीटर ठंडे पानी के एवज में एक रुपया अकाउंट से कटकर परिवहन निगम के खाते में चला जाएगा. परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने गुरुवार को यह जानकारी दी.


चारबाग बस स्टेशन पर एसी वॉशरूम की सुविधा

गुरुवार को निगम के एमडी ने चारबाग बस स्टेशन पर एक आधुनिक एसी शौचालय का उद्घाटन किया. आधुनिक शौचालय में विकलांग यात्रियों के लिए अलग से सुविधा है. एसी शौचालय की साफ-सफाई का पूरा इंतजाम इसका निर्माण कराने वाली संस्था करेगी. एसी शौचालय के मूत्रालय के उपयोग के लिए दो रुपये और शौचालय के प्रयोग के लिए यात्री को 5 रुपये शुल्क अदा करना होगा.

एमडी ने एसी शौचालयों का निर्माण बाकी बस स्टेशनों पर भी कराए जाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जल्द एसी शौचालय की सुविधा कैसरबाग बस स्टॉप पर भी शुरू होगी. उन्होंने इस मौके पर एमडी मेश्राम ने वित्तीय वर्ष 2015-16 को 'यात्री सुविधा वर्ष' घोषित किया









व्यंग्य: राहुल गांधी के लिए लड़की देखने विदेश दौरे पर जाते हैं मोदी

हर एक बात पे कहते हो तुम कि तू क्या है, तुम्हीं कहो कि ये अंदाज-ए-गुफ्तुगू क्या है.' ग़ालिब का ये शेर अगर किसी पर सबसे सही बैठता है तो वो हैं मोदी जी के विरोधी. हर बात पर घेर लेते हैं. कढ़ाई वाला सूट हो या विदेश यात्रा. कभी किसी ने तह तक जाने की कोशिश ही नहीं की. सूट वाला राज तो टेलर जाने लेकिन हम आपको बताते हैं कि पीएम मोदी किन वजहों से बार-बार विदेश जाते हैं.

चूहे छोड़ने: एक तो हम लोगों की आदत इतनी गंदी है कि अपने घर के चूहों को गली के कोने में छोड़ आते हैं. चूहा किसी और के घर घुस जाता है. तो स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के लिए मोदी जी सबके घरों के चूहे पकड़कर विदेशों में छोड़ आते हैं. वो क्या है न, विदेशों में चूहे पालना भी ट्रेंड में है. इसे मोदी जी चूहों के बड़े निर्यातक देश के रूप में भारत के उभरने के नजरिए से भी सोचते हैं.

राहुल गांधी के लिए लड़की देखने: देश का पीएम वही होता है तो दुखियारो का दर्द समझे. घर का मासूम बालक रोता किसे अच्छा लगता है. राहुल गांधी की उम्र देश में कांग्रेस सीटों जितनी ही हो चली है. अब देश की लड़कियां तो पहले से ही फवाद खान को लेकर Awww Myy Gwaad टाइप हो चुकी हैं. ऐसे में मोदी जी पारखी नजरों के साथ विदेशी टूर के बहाने राहुल बाबा के लिए सुकन्या ढूढ़ रहे हैं. ब्याह करेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया.

घर में रहोगे तो बर्तन खनकेंगे ही: एक तो बहुमत की सरकार बन जाए तो मजाक मजाक में इत्ते सांसद इकट्ठे हो जाते हैं कि एक मंगल बाजार तो सांसदों के साथ ही लगाया जा सकता है. ऊपर से आडवाणी एंड जोशी ब्रदर्स. उफ्फ. बड़े बुजुर्गों का मायूस चेहरा देखने से अच्छा है बाहर निकल लो. वो बात अलग है मोदी जी को फेसबुक पर फीलिंग ऑसम लिखने की बजाय फ्रूटफूल टाइप जारगन गिराना पड़ता है.

विवादित बयान वाले सांसदों की दवा: सरकार बनने के बाद अगर मोदी जी की छवि पर किसी ने सबसे ज्यादा बबलगम चिपकाई है तो वो हैं बीजेपी सांसद. गिरिराज, साक्षी महाराज, साध्वी निरंजन ज्योति ही कुछ स्वर्णरजित नाम हैं. बची कुची कसर 'घर वापसी' ने पूरी कर दी. तो बस मोदी जी, इन सांसदों के बड़े बोले बयानों बाली लाइलाज बीमारी की दवा ढूंढ़ने बाहर जाते हैं. वैसे भी बचपन से कहा जाता है विदेशों में हर चीज का इलाज है.

केआरके, स्वामी, दिग्विजय सिंह और संबीत पात्रा के लिए मन्नत मांगने: हर देश का एक अपना इतिहास होता है. पेरिस में भी एक जगह है जहां ताला लगाओ और मन्नत मांगो तो पूरी हो जाती है. ऐसे ही हर देश में मन्नत मांगने का ट्रेंड है. मोदी जी हर देश जाकर केआरके, सुब्रमण्यम स्वामी, दिग्विजय सिंह और संबीत पात्रा के मुंह पर ताला लग जाए, इसके लिए मन्नत मांगने जाते हैं. क्या पता किस देश में मांगी गई मन्नत काम कर जाए और ये लोग मुंह से रायता गिराना और फालतू का फैलाना बंद कर दें. वो बात अलग है मन्नत पूरी होने पर मोदी जी को एक बार फिर उस देश जाना पड़ेगा.








भारत के विरोध के बावजूद जेल से बाहर आया मुंबई हमले का मास्टरमाइंड लखवी

मुंबई आतंकी हमले का अहम आरोपी जकी-उर-रहमान लखवी जेल से बाहर आ गया है. गुरुवार को लाहौर हाई कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था. गुरुवार को कोर्ट ने 10 लाख रुपये के निजी मुचलके पर लखवी को रिहा करने का आदेश दिया था.

इससे पहले लाहौर हाईकोर्ट ने 26/11 के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी की उस याचिका को एक बार खारिज कर दिया था, जिसमें उसने अपने खिलाफ हिरासत आदेश को चुनौती दी थी. लाहौर हाईकोर्ट में लखवी ने पंजाब के गृह विभाग के अपने खिलाफ जारी हिरासत के आदेश को चुनौती देते हुए एक याचिका दाखिल की थी.

उसके वकील रिजवान अब्बासी ने याचिका दाखिल करते हुए अदालत से अपील की थी कि वह लखवी की हिरासत को रद्द करे, क्योंकि यह अवैध है और इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है. इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने 13 मार्च, 2015 को तीसरी बार लखवी के हिरासत आदेश को निरर्थक करार दिया था. इससे एक दिन पहले ही पंजाब प्रांत के गृह विभाग ने उसके खिलाफ दोबारा हिरासत का आदेश जारी किया था.

गौरतलब है कि लखवी का नाम उन सात लोगों में शामिल है, जिन्होंने साल 2008 में मुंबई हमलों को अंजाम दिया था. 26/11 में संलिप्तता के लिए छह अन्य आरोपी अदियाला जेल में बंद हैं, जिनके खिलाफ सुनवाई चल रही है. माना जाता है कि हमले के समय लखवी प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा का कार्यवाहक प्रमुख था, जिसे भारत ने मुंबई हमले का जिम्मेदार ठहराया है. लखवी के साथ जरार शाह कथित तौर पर मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हैं. इस हमले में 166 लोग मारे गए थे.







Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More